suvichar

नवजोत सिद्धू बोलीं, मैंने बार-बार लोगों को आगाह किया था, लेकिन...

Webdunia
शनिवार, 20 अक्टूबर 2018 (16:10 IST)
अमृतसर। पंजाब के मंत्री और पूर्व भाजपा सांसद नवजोत सिंह सिद्धू की पत्नी नवजोत कौर ने कहा कि मैंने पटरी पर मौजूद लोगों को बार-बार आगाह किया था कि वे पटरी से हट जाएं।


उन्होंने कहा कि स्टेज से कई बार लोगों को आगाह किया गया था कि वे पटरी से हट जाएंगे लेकिन सब लोगों के मुंह रावण की तरफ थे। उन्होंने कहा कि ऐसे में रेलवे गेट वाले व्यक्ति को इस बात का ध्यान रखना था।

नवजोत कौर ने कहा कि धोबी घाट मैदान के भीतर सीटें खाली थीं। रावण को मजबूती से बांधा गया था और उसके गिरने की वजह से भगदड़ की कोई आशंका नहीं थी। 4-5 बार घोषणा कर लोगों को धोबी घाट मैदान के अंदर बुलाया भी गया था। उन्होंने कहा कि कहां चूक हुई इसका खुलासा तो जांच होने के बाद ही हो पाएगा।

उन्होंने कहा कि यह सबकी जिम्मेदारी है कि ऐसी दुर्घटनाएं फिर न हों। उल्लेखनीय है कि कार्यक्रम की मुख्‍य अतिथि नवजोत कौर पर आरोप है कि वे हादसा होने के बाद भी भाषण दे रही थीं। भाजपा का आरोप है कि बिना अनुमति के इस कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा था, दूसरी ओर आयोजकों ने पुलिस की एनओसी भी बता दी है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

फांसी का फंदा या इंजेक्शन? मौत की सजा पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला

CJP आंदोलन पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा कदम, पुलिस बलप्रयोग की जांच के लिए हाईलेवल कमेटी, उधर सरकारी स्कूल में बदली तस्वीर

पाकिस्तानी ब्यूटी क्रीम में पारे का ज़हर? महाराष्ट्र के गांवों में चेहरे की चमक बनी आफत, 100 से ज्यादा लोग गंभीर बीमार

PM E-DRIVE Scheme : इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स पर बढ़ी सब्सिडी की अवधि, जानें किसे मिलेगा कितना फायदा

Panoramic Sunroof वाली सस्ती SUVs, फीचर्स भी हैं कमाल

सभी देखें

नवीनतम

CM योगी का सपा पर हमला, बोले- ‘सैफई सिंडिकेट तक सीमित था यूपी का विकास’

रास्ता न दिला पाएं तो लेखपाल, कानूनगो, तहसीलदार सबको सस्पेंड करो

अमिताभ बच्चन ने किया यूपी की 'खाकी' को सलाम, ‘खाकी का सितारा’ में दिखी पुलिस के जज्बे की पूरी कहानी

फांसी का फंदा या इंजेक्शन? मौत की सजा पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला

CJP आंदोलन पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा कदम, पुलिस बलप्रयोग की जांच के लिए हाईलेवल कमेटी, उधर सरकारी स्कूल में बदली तस्वीर

अगला लेख