J&K Election : किश्‍तवाड़ में अमित शाह ने भरी हुंकार, बोले- गांधी-अब्दुल्ला परिवार और भाजपा के बीच होगी चुनावी जंग

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
सोमवार, 16 सितम्बर 2024 (19:59 IST)
Amit Shah targeted Gandhi family and Abdullah family : केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने सोमवार को कहा कि जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव में स्पष्ट लड़ाई कांग्रेस-नेशनल कॉन्फ्रेंस गठबंधन और भारतीय जनता पार्टी के बीच है। उन्होंने कहा कि एक पक्ष अनुच्छेद 370 को वापस लाना चाहता है, तो दूसरा इसे रोकने को लेकर प्रतिबद्ध है।
ALSO READ: देश को तोड़ने वाली ताकतों के साथ खड़े हैं राहुल गांधी, आरक्षण वाले बयान पर भड़के अमित शाह
शाह ने कहा कि भाजपा प्रत्याशी शगुन परिहार के पक्ष में मतदान करना ना केवल विकास और प्रगति का समर्थन करना है, बल्कि यह उनके पिता सहित अन्य शहीदों को श्रद्धांजलि देना भी है। शाह ने यहां एक रैली में कहा, जम्मू-कश्मीर में यह चुनाव स्पष्ट रूप से दो ताकतों के बीच है। एक तरफ नेशनल कॉन्फ्रेंस और कांग्रेस है, और दूसरी तरफ भाजपा है।
<

एक बार इन तीन परिवारों (अब्दुल्ला, मुफ़्ती और कांग्रेस) को हरा दीजिए, भाजपा सरकार आतंकवाद को इतना नीचे दफना देगी कि सात पुश्तों तक वापस नहीं आएगा। pic.twitter.com/j3QB6ryCns

— Amit Shah (@AmitShah) September 16, 2024 >
उन्होंने कहा कि यह भाजपा और गांधी-अब्दुल्ला परिवारों के बीच का मुकाबला है। दोनों के एजेंडे स्पष्ट हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा प्रेम नाथ डोगरा की विचारधारा ‘एक विधान, एक निशान और एक प्रधान’ के सिद्धांत का पालन करती है। उन्होंने पुष्टि की कि जम्मू-कश्मीर भारत का एक अभिन्न हिस्सा है और कोई भी इसे बदल नहीं सकता। (भाषा)
Edited By : Chetan Gour

सम्बंधित जानकारी

Show comments

तिरुपति के लड्‍डू में पशु चर्बी का होता था इस्तेमाल

32 राजनीतिक दलों ने किया समर्थन, 15 ने किया प्रस्ताव का विरोध

भाजपा नेता के बिगड़े बोल, राहुल गांधी की जुबान दाग देनी चाहिए

LCA Tejas Fighter Jet: स्क्वॉड्रन लीडर मोहना सिंह तेजस लड़ाकू विमान की पहली महिला पायलट बनीं

एक देश, एक चुनाव पर रामनाथ कोविंद समिति की शीर्ष 10 सिफारिशें

Kolkata Doctor Case : जूनियर डॉक्‍टरों ने खत्‍म की हड़ताल, 41 दिन बाद लौटेंगे काम पर

केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू पर FIR, बोले संसद में भी बोलूंगा, गांधी परिवार ने पंजाब को जलाया

PM मोदी के नेतृत्व में जम्मू कश्मीर में विकास का नया अध्याय : धामी

कटरा चुनावी रैली में कांग्रेस-नेकां पर गरजे PM मोदी, बोले- खून बहाने के पाकिस्तानी एजेंडे को लागू करना चाहता है यह गठबंधन

तिरुपति मंदिर के प्रसादम में मछली का तेल और गाय की चर्बी की पुष्टि, CM नायडू ने लगाया था आरोप

अगला लेख
More