योग विश्व को भारत का सबसे बड़ा उपहार : अमित शाह

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
शुक्रवार, 21 जून 2024 (16:33 IST)
International Yoga Day: केंद्रीय गृहमंत्री अमित (Amit Shah) शाह ने शुक्रवार को अहमदाबाद में कहा कि भारत ने मानवता को काफी कुछ दिया है लेकिन योग (Yoga) विश्व को दिया गया सबसे बड़ा उपहार है। शाह ने 10वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर अहमदाबाद के एक उद्यान में योगाभ्यास करने के बाद यह बात कही।
 
शाह ने कहा कि यह दिन एक विशेष महत्व इसीलिए रखता है, क्योंकि ये 10वां योग दिवस है। 2014 में प्रधानमंत्री बनने के बाद नरेन्द्र मोदी ने संयुक्त राष्ट्र महासभा को संबोधित किया और 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के रूप में मनाने का प्रस्ताव रखा। उनके प्रस्ताव को स्वीकार कर 170 से अधिक देशों ने योग दिवस मनाने को सहमति दी। शाह ने अपने संबोधन में कहा कि आज पूरा विश्व योग को स्वीकार रहा है, लोग सीख रहे हैं और दूसरों को सिखा रहे हैं।

ALSO READ: International Yoga Day: खजुराहो में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर किया गया सामूहिक योगाभ्यास
 
भारत ने मानवता को काफी कुछ दिया : मंत्री ने कहा कि भारत ने मानवता को काफी कुछ दिया है। लेकिन अगर कोई सबसे बड़ा उपहार दिया है तो वह योग है। अपने मन के अंदर की शक्तियों को आत्मा से जोड़ने का योग से बड़ा कोई और माध्यम नहीं हो सकता। योग आज के जमाने में प्रचलित कई रोगों का उपाय भी है। यह दवा-मुक्त जीवन जीने का एकमात्र तरीका है जिसकी हमारे संतों ने कल्पना की थी।

ALSO READ: भगवा टीशर्ट में नजर आए CM योगी, योग दिवस पर किया प्राणायाम
 
सवा करोड़ से ज्यादा लोगों ने शुक्रवार को योगाभ्यास किया : शाह ने कहा कि सिर्फ गुजरात में लगभग सवा करोड़ से ज्यादा लोगों ने शुक्रवार को योगाभ्यास किया। उन्होंने कहा कि गुजरात सरकार ने योग को बढ़ावा देने में उल्लेखनीय काम किया है।

ALSO READ: श्रीनगर में पीएम मोदी ने महसूस की योग की शक्ति, कश्मीर को बताया योग और साधना की भूमि
 
वेदों में दिया गया है 'वसुधैव कुटुम्बकम्' का सूत्र : शाह ने कहा कि हमारे वेदों द्वारा दिए गए 'वसुधैव कुटुम्बकम्' के सूत्र को चरितार्थ करने का काम योग कर रहा है। आज का दिन बहुत जरूरी है। सभी के कल्याण के मंत्र को जमीन पर उतारने के लिए भी निरंतर योगाभ्यास जरूरी है। अगर हम सभी के कल्याण को ध्यान में रखें तो हम अपने ग्रह पृथ्वी को बचा सकते हैं।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Gold Rate : सस्ता हुआ सोना, कीमतों में 1200 से ज्यादा की गिरावट

भारत को चीन से कोई खतरा नहीं, Sam Pitroda के बयान से Congress का किनारा, BJP ने बताया गलवान के शहीदों का अपमान

Apple का सस्ता मोबाइल, iphone 15 से कम कीमत, मचा देगा तूफान, जानिए क्या होंगे फीचर्स

दिल्ली में आज क्‍यों आया भूकंप, वरिष्‍ठ वैज्ञानिक ने दिया यह जवाब

Vivo V50 price : दमदार AI फीचर्स, 50 MP कैमरा, वीवो का सस्ता स्मार्टफोन मचाने आया धमाल, जानिए फीचर्स

सभी देखें

नवीनतम

दिसंबर 2027 तक यमुना नदी हो जाएगी साफ, दिल्ली सरकार ने बताया यह प्‍लान

इंडिया का नाम बदलकर भारत किया जाए, दिल्ली हाईकोर्ट में दायर की याचिका

क्‍या UP की शहजादी को होगी फांसी, UAE की जेल में है बंद, भारतीय दूतावास रख रहा नजर

महाकुंभ के विरोधियों को CM योगी ने दिया यह करारा जवाब

ज्ञानेश कुमार होंगे अगले मुख्य चुनाव आयुक्त, केंद्र सरकार ने जारी की अधिसूचना

अगला लेख
More