Publish Date: Sun, 11 Aug 2019 (12:09 IST)
Updated Date: Sun, 11 Aug 2019 (13:19 IST)
चेन्नई। गृहमंत्री अमित शाह ने कहा कि अनुच्छेद 370 के समाप्त होने के बाद कश्मीर में आतंकवाद का खात्मा हो जाएगा और वह विकास के मार्ग पर अग्रसर होगा।
उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू पर एक किताब का यहां विमोचन करने के मौके पर शाह ने कहा कि उनका दृढ़ता से यह मानना था कि जम्मू कश्मीर को विशेष दर्जा देने वाले अनुच्छेद 370 को हटाया जाना चाहिए क्योंकि इससे देश को कोई फायदा नहीं था।
उन्होंने कहा कि मैं दृढ़ था कि अनुच्छेद 370 हटाया जाना चाहिए...अनुच्छेद 370 हटाने के बाद कश्मीर में आतंकवाद खत्म होगा और वह विकास के पथ पर अग्रसर होगा।'
अमित शाह ने कहा कि ऊपरी सदन में बिल को लकर मन में शंका थी। यही वजह थी कि सबसे पहले बिल राज्यसभा में लाने का फैसला किया था।