हिंसा की राजनीति करना वामपंथियों का स्वभाव : अमित शाह

Webdunia
रविवार, 8 अक्टूबर 2017 (15:20 IST)
नई दिल्ली। भाजपा अध्यक्ष अमित शाह रविवार को केरल में हो रही राजनीतिक हिंसा के लिए माकपा पर खूब बरसे। उन्हों‍ने कहा कि हिंसा की राजनीति वामपंथियों के स्वभाव में ही है।
 
केरल में वाम नृशंसता को अंकित करने के लिए भाजपा के अभियान ‘जन रक्षा यात्रा’ की दिल्ली इकाई को संबोधित करते हुए शाह ने इस बात पर जोर दिया कि डराने-धमकाने की कोई भी सीमा, वाम-शासित राज्य में कमल (भाजपा का चुनाव चिन्ह्) को खिलने से रोक नहीं सकती।
 
उन्होंने केरल के मुख्यमंत्री पिनरई विजयन पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि ज्यादातर भाजपा और आरएसएस कार्यकर्ताओं की हत्या उनके गृह जिले में हुई है।
 
शाह ने कहा, 'केरल में जब से वाम दल सत्ता में आया है, तब से अनेक भाजपा और संघ (आरएसएस) कर्मचारियों की हत्या हुई है। यह हत्याएं बेहद नृशंस तरीके से की गई हैं, शवों को टुकड़ों में काटा गया है। यह उन लोगों को धमकाने के लिए किया गया है जो भाजपा का समर्थन करते हैं, यह बताने के लिए कि उनके साथ भी ऐसा ही किया जाएगा। पर वह हत्या का जितना गंदा खेल खेलेंगे, कमल उतना ही बेहतर खिलेगा।'
 
इसके अलावा शाह के नेतृत्व में मध्य दिल्ली के कनाट प्लेस से गोल मार्केट इलाके में माकपा मुख्यालय तक एक जुलूस भी निकाला गया। दिल्ली के भाजपा अध्यक्ष मनोज तिवारी, केंद्रीय मंत्री अल्फोंस कन्नथानम और पार्टी के लोक सभा सांसद इस जुलूस में शामिल थे।
 
शाह ने केरल के कन्नूर जिले में तीन अक्टूबर से ‘जन रक्षा यात्रा’ की शुरुआत की जिसका समापन 17 अक्तूबर को तिरुवनंतपुरम में किया जाएगा। (भाषा) 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Gold Rate : सस्ता हुआ सोना, कीमतों में 1200 से ज्यादा की गिरावट

भारत को चीन से कोई खतरा नहीं, Sam Pitroda के बयान से Congress का किनारा, BJP ने बताया गलवान के शहीदों का अपमान

Apple का सस्ता मोबाइल, iphone 15 से कम कीमत, मचा देगा तूफान, जानिए क्या होंगे फीचर्स

दिल्ली में आज क्‍यों आया भूकंप, वरिष्‍ठ वैज्ञानिक ने दिया यह जवाब

Vivo V50 price : दमदार AI फीचर्स, 50 MP कैमरा, वीवो का सस्ता स्मार्टफोन मचाने आया धमाल, जानिए फीचर्स

सभी देखें

नवीनतम

LIVE: महाकुंभ में भगदड़ पर यूपी विधानसभा के बाहर सपा का प्रदर्शन

CEC पद पर ज्ञानेश कुमार की नियुक्ति से क्यों नाराज हैं कांग्रेस?

जेडी वैंसः यूरोप को चीन और रूस नहीं अपनी नीतियां से खतरा

कौन हैं ज्ञानेश कुमार जो संभालेंगे चुनाव आयोग की कमान?

दिसंबर 2027 तक यमुना नदी हो जाएगी साफ, दिल्ली सरकार ने बताया यह प्‍लान

अगला लेख
More