कामाख्या मंदिर में अमित शाह ने की शक्ति पूजा, शक्ति पीठ से जुड़ी 10 खास बातें

Webdunia
रविवार, 9 अक्टूबर 2022 (13:12 IST)
गुवाहाटी। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने असम की अपनी तीन दिवसीय यात्रा के अंतिम दिन रविवार को यहां नीलाचल पर्वतीय क्षेत्र स्थित 51 शक्ति पीठों में से एक प्रसिद्ध कामाख्या देवी मंदिर में पूजा-अर्चना की। वह मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा और जल संसाधन मंत्री पीयूष हजारिका के साथ राजकीय अतिथि गृह से मंदिर पहुंचे।
 
शाह और शर्मा मंदिर के गर्भगृह पहुंचे जहां उन्होंने तीन पुजारियों की मौजूदगी में पूजा-अर्चना की। गृह मंत्री 10 मिनट से अधिक समय तक अंदर रहे और बाहर आने के बाद मंदिर की 'परिक्रमा' की। मंदिर में वरिष्ठ पुजारियों और कामाख्या देवालय के पदाधिकारियों ने उनका स्वागत किया।
 
 
1. तांत्रिकों का गढ़ : मां कामाख्‍या का यह मंदिर तांत्रिकों का प्रमुख सिद्धपीठ माना जाता है। यहां पर दुनियाभर के तांत्रिक विशेष दिनों में एकत्रित होते हैं। माता कामाख्‍या तांत्रिकों की देवी होने के साथ ही कुछ संप्रदायों की कुल देवी भी हैं। यह महान शक्ति-साधना का गढ़ है।
 
2. 52 शक्तिपीठों में से एक : कामाख्या देवी मंदिर देश के 52 शक्तिपीठों में सबसे प्रसिद्ध है। पौराणिक कथाओं के अनुसार यहां पर देवी सती की योनि गिरी थी। यहीं भगवती की महामुद्रा (योनि-कुंड) स्थित है। यह देवी माता सती का ही एक रूप है।
 
3. कामना होती है पूर्ण : कहते हैं कि यहां हर किसी की कामना सिद्ध होती है, इसी कारण इस मंदिर को कामाख्या देवी का मंदिर कहा जाता है। कामाख्‍या देवी की सवारी सर्प है। कामाख्या मंदिर से कुछ दूरी पर उमानंद भैरव का मंदिर है। यह मंदिर ब्रह्मपुत्र नदी के बीच में टापू पर स्थित है। इनके दर्शन करना भी जरूरी है।
 
4. पत्थर से निकलती है खून की धारा : यह मंदिर 3 हिस्सों में बना है। इसका पहला हिस्सा सबसे बड़ा है, जहां पर हर शख्स को जाने नहीं दिया जाता है। दूसरे हिस्से में माता के दर्शन होते हैं, जहां एक पत्थर से हर समय पानी निकलता है। कहते हैं कि महीने में एक बार इस पत्थर से खून की धारा निकलती है। ऐसा क्यों और कैसे होता है, यह आज तक किसी को ज्ञात नहीं है। मान्यता है कि 3 दिन देवी मासिक धर्म से रहती हैं।
 
5. अनोखा उपहार : परंपरा अनुसार 3 दिन मासिक धर्म के चलते एक सफेद कपड़ा माता के दरबार में रख दिया जाता है और 3 दिन बाद जब दरबार खुलते हैं तो कपड़ा लाल रंग में भीगा होता है जिसे उपहार के रूप में भक्तों को दे दिया जाता है। यह कपड़ा बहुत पवित्र माना जाता है।
 
6. यहां लगता है अम्बुवाची मेला : यहां पर प्रत्येक वर्ष अम्बुवाची मेला लगता है। इस दौरान पास में स्थित ब्रह्मपुत्र नदी का पानी 3 दिन के लिए लाल हो जाता है। ऐसा कहते हैं कि पानी का ये लाल रंग कामाख्या देवी के मासिक धर्म के कारण होता है। 3 दिन बाद दर्शन के लिए यहां भक्तों की भीड़ मंदिर में उमड़ पड़ती है। प्रतिवर्ष आषाढ़ माह में यहां पर अंबूवाची का मेला लगता है।
 
7. नीलांचल पहाड़ स्थित है यह मंदिर : असम में गुवाहाटी के पास स्थित नीलांचल पहाड़ पर कामाख्या देवी के मंदिर। यह मंदिर माता सती के 52 शक्तिपीठों में से एक है।
 
8. आनंद भैरव मंदिर : कामाख्या मंदिर के पास ही उमानंद भैरव का मंदिर है, उमानंद भैरव ही इस शक्तिपीठ के भैरव हैं। इनके दर्शन के बिना कामाख्या देवी की यात्रा अधूरी मानी जाती है।
 
9. माता का शुभ मंत्र : 
कामाख्ये कामसम्पन्ने कामेश्वरि हरप्रिये|
कामनां देहि मे नित्यं कामेश्वरि नमोऽस्तु ते||
 
10. सावधानी : कामाख्या मन्दिर में अम्बूवाची के समय कुछ विशेष सावधानी रखनी चाहिए। इस समय नदी में स्नान नहीं करना चाहिए। जमीन या मिट्टी को खोदना नहीं चाहिए और न ही कोई बीज बोना चाहिए। इन दिनों में यहां शंख और घंटी नहीं बजाते हैं। भक्त अन्न और जमीन के नीचे उगने वाली सब्जी और फलों का त्याग करते हैं। ब्रह्मचर्य का पालन करना बहुत जरूरी है। जितना ज्यादा हो सकता है अपने इष्टदेव के मंत्रों का जाप करना चाहिए।
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

India-Pakistan Conflict : सिंधु जलसंधि रद्द होने पर प्यासे पाकिस्तान के लिए आगे आया चीन, क्या है Mohmand Dam परियोजना

Naxal Encounter: कौन था बेहद खौफनाक नक्‍सली बसवराजू जिस पर था डेढ़ करोड़ का इनाम?

ज्‍योति मल्‍होत्रा ने व्‍हाट्सऐप चैट में हसन अली से कही दिल की बात- कहा, पाकिस्‍तान में मेरी शादी करा दो प्‍लीज

भारत के 2 दुश्मन हुए एक, अब China ऐसे कर रहा है Pakistan की मदद

गुजरात में शेरों की संख्या बढ़ी, खुश हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी

सभी देखें

नवीनतम

मेरा दिमाग ठंडा है, लेकिन... बीकानेर में PM मोदी के भाषण की 10 बड़ी बातें

कौन हैं वैभव तनेजा, कमाई के मामले में सुंदर पिचाई और सत्य नडेला को भी पीछे छोड़ा

मोहसिन ने शूटिंग एकेडमी को बनाया Love Jihad का अड्डा, उसके मोबाइल से 150 हिंदू लड़कियों के चैट्स और वीडियो मिले

कन्नड़ लेखिका बानू मुश्ताक की हार्ट लैम्प ने जीता बुकर पुरस्कार, कभी झेलनी पड़ी थी सामाजिक बहिष्कार की वेदना

बीकानेर में पीएम मोदी बोले, सिंदूर बना बारूद, 22 मिनट में 9 आतंकी ठिकाने तबाह

अगला लेख