अमित शाह ने बताई अपनी जाति, मैं जैन नहीं, हिंदू वैष्णव हूं...

Webdunia
शुक्रवार, 6 अप्रैल 2018 (22:32 IST)
मुंबई। कर्नाटक के मुख्यमंत्री के दावे को खारिज करते हुए भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने आज कहा कि वह हिंदू वैष्णव हैं। इसके साथ ही उन्होंने कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया के इस दावे को खारिज कर दिया कि भाजपा अध्यक्ष एक जैन हैं।


अमित शाह भाजपा के 38वें स्थापना दिवस पर एक रैली को संबोधित करने के बाद संवाददाओं से बातचीत कर रहे थे। शाह ने कहा, ‘संप्रग सरकार ने 2013 में सिफारिश (लिंगायत को अल्पसंख्यक समूह का दर्जा देने की) को खारिज कर दिया था। मौजूदा फैसला सिर्फ येदियुरप्पा को मुख्यमंत्री बनने से रोकने के लिए है। यह एक चुनावी चाल है।’

शाह से सिद्धारमैया के उस बयान के बारे में सवाल किया गया जिसमें उन्होंने कहा था कि शाह एक जैन हैं। इस पर शाह ने कहा, ‘मैं जैन नहीं बल्कि एक हिंदू वैष्णव हूं।’ उन्होंने एक अन्य सवाल के जवाब में कहा कि 2014 में बहुमत हासिल करने के बाद भी भाजपा ने हमेशा अपने सहयोगी दलों को शामिल किया है। उन्होंने उम्मीद जताई कि शिवसेना भाजपा के साथ बनी रहेगी।

शाह ने कहा कि त्रिपुरा, असम और अन्य स्थानों पर बहुमत हासिल करने के बाद भी भाजपा ने अपने सहयोगियों को सरकार में शामिल किया। उन्होंने कहा कि 2019 में भी हम राजग की सरकार बनाएंगे, हालांकि भाजपा को अपने दम पर बहुमत प्राप्त होगा।

शिवसेना के बारे में पूछे गए एक सवाल पर शाह ने कहा कि वे अभी सरकार में हमारे साथ हैं और हमारी पूरी इच्छा है कि वे हमारे साथ रहें। उन्होंने कहा कि भाजपा को अलग थलग करने के विपक्ष के प्रयासों के बाद भी भाजपा अपने सहयोगियों के साथ 2019 के चुनाव में विजयी होगी। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

कब-कब हुई भगदड़ की बड़ी घटनाएं, डराने वाले इन आंकड़ों को देखिए

बंगाल की धरती से मोहन भागवत ने बताया RSS का अगला प्लान, हिन्दुओं को लेकर कही बड़ी बात

दिल्ली के CM पर कल खत्म हो सकता है सस्पेंस, शपथ ग्रहण समारोह को लेकर बड़ा अपडेट

अघाड़ी में पड़ी दरार, फडणवीस से मिले उद्धव, शिंदे की शरद पवार ने की तारीफ, महाराष्ट्र में नए सियासी समीकरण

फालतू है कुंभ, लालू यादव ने बताया किसकी गलती से मची नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर भगदड़

सभी देखें

नवीनतम

Earthquake: दिल्ली NCR में भूकंप के बाद लोग दहशत में, सुनाई आपबीती

GIS 2025: जीआईएस में ओडीओपी एक्स-पो से लोकल उत्पादों को मिलेगा ग्लोबल मंच

MP: 1 अप्रैल से नए लो alcoholic beverage bars खुलेंगे, 19 स्थानों पर शराब की बिक्री बंद होगी

Jamui News: बिहार के जमुई में दो पक्षों में तनाव, ईंट-पत्थर चले, इंटरनेट बंद

भूकंप के दौरान वो तेज रहस्यमयी आवाज क्या थी, पता कर रहे विशेषज्ञ?

अगला लेख
More