विपक्ष की धर्मनिरपेक्षता मुस्लिमों तक सीमित-अमित शाह

Webdunia
बुधवार, 11 दिसंबर 2019 (19:06 IST)
नई दिल्ली। नागरिकता संशोधन बिल (citizenship Amendment Bill 2019) पर राज्यसभा में हुई बहस का जवाब देते हुए केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने कहा कि विपक्ष की धर्मनिरपेक्षता मुस्लिमों तक ही सीमित है। ज‍बकि, इस बिल से मुसलमानों का कोई नुकसान नहीं होगा। मैं चाहता कि देश के मुसलमान डरें। 
 
शाह ने कहा कि विपक्ष ने सवाल उठाया कि आपने 3 देश और 6 धर्मों को ही क्यों चुना? उन्होंने कहा कि मेरा जवाब यह है कि पाकिस्तान, बांग्लादेश और अफगानिस्तान में मुस्लिम अल्पसंख्यक नहीं हैं। देश का धर्म इस्लाम हो तो मुस्लिमों पर अत्याचार की संभावना कम रहती है। लेकिन, इन देशों में अल्पसंख्यकों पर अत्याचार होते हैं। 
 
उन्होंने कहा कि मोदी सरकार मुसलमानों के खिलाफ नहीं है, जैसा कि प्रचारित किया जा रहा है। मोदी सरकार ने इन तीन देशों के 566 मुसलमानों को भारत की नागरिकता दी है। दरअसल, विपक्ष की धर्मनिरपेक्षता सिर्फ मुस्लिमों तक ही सीमित है। विपक्ष के लिए प्रताड़ित लोग प्राथमिकता में नहीं हैं। 
 
उन्होंने कहा कि बिल आर्टीकल 14 का उल्लंघन नहीं करता न ही बिल के पीछे कोई राजनीतिक एजेंडा है। उन्होंने कहा कि तीनों पड़ोसी देशों ने वादा निभाया होता तो यह नौबत ही नहीं आती। शाह ने कहा कि कांग्रेस अजीब प्रकार की पार्टी है। हमें बिल को लेकर कोई भ्रम नहीं है। 
 
गृहमंत्री शाह ने कहा कि समस्याओं को राजनीति से जोड़कर नहीं देखा जाना चाहिए। हम चुनाव अपने नेता की लोकप्रियता पर लड़ते हैं। हम समस्याओं को सुलझाने के लिए सत्ता में आए हैं। उन्होंने कहा कि 50 साल पहले समाधान हो गया होता तो यह बिल ही नहीं आता। 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

सिर्फ कड़े कानून से न्यायपूर्ण समाज नहीं बनता, CJI डीवाई चंद्रचूड़ ने क्‍यों कहा ऐसा...

वंदे भारत को हरी झंडी दिखाने की होड़, ट्रेन के आगे पटरी पर गिरीं BJP विधायक, वीडियो वायरल

Mini Moon की क्या है Mystery, 2 चंद्रमाओं पर क्यों है दुनियाभर की नजरें, क्या भारत में दिखाई देगा

हत्या की नाकाम कोशिश के बाद डोनाल्ड ट्रंप ने कहा- कभी नहीं झुकूंगा, अमेरिकावासियों के लिए लड़ना जारी रखूंगा

क्या फाइनल हो गया दिल्ली के नए CM का नाम, AAP विधायकों की बैठक में हो सकता है ऐलान

सभी देखें

नवीनतम

फिरोजाबाद के शिकोहाबाद में पटाखा फैक्टरी में धमाका, 5 लोगों की मौत, 11 घायल

खंडवा के जल सत्याग्रह से दिल्ली के मुख्यमंत्री पद तक: आतिशी का संघर्ष और सफलता का सफर

पुतिन ने अपने देशवासियों से कहा, ऑफिस में सेक्‍स करें, हमें जनसंख्या बढ़ाना है

10 बड़ी बातें जो नरेंद्र मोदी को बनाती हैं सबसे अलग

Narendra Modi Birthday: तीसरी पारी में क्यों खुलकर नहीं खेल पा रहे हैं PM नरेन्द्र मोदी

अगला लेख
More