Hanuman Chalisa

भाजपा का मिशन 350, इस तरह होगा पूरा...

Webdunia
सोमवार, 25 सितम्बर 2017 (12:50 IST)
नई दिल्ली। वर्ष 2014 के लोकसभा चुनाव में 282 सीटें जीतने वाली भाजपा ने अब 2019 के लिए 350 सीटें जीतने की योजना बनाई है। अमित पिछले छह माह से लगातार अलग अलग राज्यों में जाकर कार्यकर्ताओं की बैठकें कर रहे हैं। 
 
राजधानी दिल्ली में आयोजित भाजपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक की जानकारी देते हुए पीयूष गोयल ने कहा कि पार्टी अध्यक्ष अमित शाह ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि तीन साल में केन्द्र सरकार पर भ्रष्टाचार का आरोप नहीं लगा है। देश के 18 राज्यों में भाजपा और उनके सहयोगियों की सरकारें हैं। वे सरकारें लगातार विकास कार्यों को लोगों के बीच फैला रही हैं। उन्होंने कहा कि 11 करोड़ सदस्यों वाली भाजपा विश्व का सबसे बड़ा संगठन है। 2016 में भाजपा का लक्ष्य 350 सीटें जीतना है। 
 
भाजपा कार्यकर्ताओं के खिलाफ केरल में बंगाल में हिंसा पर उन्होंने कहा कि 3 से 17 अक्टूबर तक केरल में भाजपा कार्यकर्ता पदयात्रा कर जनता के बीच जाएंगे और वामपंथी दलों की राजनीति के बारे में बताएंगे। उन्होंने कहा कि हिंसा से भाजपा कार्यकर्ता डरने वाले नहीं है। हिंसा के कीचड़ में ही भाजपा का कमल खिलेगा। 

राहुल पर कड़ा प्रहार : कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी के देश में वंशवाद की परंपरा के होने संबंधी बयान को लेकर शाह ने कड़ा प्रहार करते हुए कहा कि भाजपा सुशासन में विश्वास करती है और इस प्रकार की राजनीति करती है जिससे लोगों की समस्याओं का समाधान हो और जीवन में सुधार आए।
 
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की मौजूदगी में शाह ने कहा कि गांधी ने विदेश में दिए बयान में कहा है कि देश में वंशवाद की परंपरा रही है जिसकी वह कड़ी निंदा करते हैं।
 
उन्होंने कहा कि भाजपा सुशासन में विश्वास करती है और मानती है कि गरीब से गरीब लोगों को भी सर्वोच्च पदों पर जाने का अधिकार है। उन्होंने कहा कि देश में कोई भी व्यक्ति अपनी प्रतिभा की बदौलत राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति, प्रधानमंत्री और लोकसभा अध्यक्ष बनने का अधिकार रखता है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस वंशवाद एवं तुष्टीकरण की राजनीति कर रही है और गांधी देश की गरिमा एवं मोदी सरकार की उपलब्धियों को नकार रही है।
 
शाह ने गांधी के बयान का आंकड़ों के साथ जवाब देते हुए कहा कि देश की अर्थव्यवस्था तेजी से बढ़ रही है और विकास कार्य प्रभावी ढंग से हो रहे हैं। गरीब कल्याण की योजनाएं ठीक प्रकार से कार्यान्वित हो रही है और देश के 60 करोड़ गरीबों को लग रहा है कि उनके जीवन में बदलाव आ रहा है। 
 
। 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

जब तक जवाबदेही तय नहीं होगी, असल समस्या हल नहीं होगी, NEET paper leak पर सुप्रीम कोर्ट सख्त

भारत में इलेक्ट्रिक स्कूटी की कीमत कैसे तय होती है, खरीदते समय किन बातों का रखें ध्यान? कीमत के अलावा ये फैक्टर्स भी हैं बेहद जरूरी

रूस-तालिबान डिफेंस डील से उड़े पाकिस्तान के होश, भारत के लिए क्या हैं इसके कूटनीतिक मायने?

ईरान का दावा- 'बुशहर में गिराया अमेरिकी विमान', भड़का अमेरिका; क्या खटाई में पड़ेगा 60 दिनों का युद्धविराम?

राहुल गांधी ने बिछाई 2029 की बिसात: क्‍या कांग्रेस अब ‘हाईकमान मॉडल’ छोड़ क्षेत्रीय चेहरों पर लगाएगी दांव?

सभी देखें

नवीनतम

विकसित उत्तराखंड की ओर बढ़ते मजबूत कदम : धामी

गोवा स्थापना दिवस पर PM मोदी ने दीं शुभकामनाएं, बताया 'विकसित भारत' का अहम हिस्सा

यूपी के बिजली उपभोक्ताओं को तगड़ा झटका! जून से 10% महंगा होगा बिजली का बिल

गाजियाबाद के खोड़ा में सूर्या चौहान हत्याकांड पर बवाल, बकरीद पर मुस्लिम दोस्तों ने ली जान

Weather Update: 12 राज्यों में बारिश का अलर्ट, केरल कब पहुंचेगा मानसून?

अगला लेख