Hanuman Chalisa

अमरनाथ यात्रा मार्ग पर सेना के निशानेबाज तैनात

Webdunia
बुधवार, 27 जून 2018 (18:30 IST)
पहलगाम-बालटाल। पवित्र अमरनाथ यात्रा के दौरान आतंकवादी हमलों के किसी प्रयासों को विफल करने के लिए पहले से ही चौकस सेना और सुरक्षा बलों के निशानेबाजों को यात्रा मार्ग पर विभिन्न स्थानों पर तैनात किया गया है।
 
दक्षिणी कश्मीर स्थित अमरनाथ गुफा की वार्षिक यात्रा मंगलवार से शुरू हो गई है। जम्मू-कश्मीर के राज्यपाल एवं श्री अमरनाथ श्राइन बोर्ड के अध्यक्ष एनएन वोहरा ने यात्रा के दौरान पर्याप्त सुरक्षा इंतजामों के प्रति आश्वस्त करते हुए श्रद्धालुओं को बिना किसी भय के यात्रा पर जाने की अपील की है।
 
सेना के साथ ही हाल ही में यहां पहुंचे राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड (एनएसजी) समेत विभिन्न सुरक्षा एजेंसियों के निशानेबाजों ने किसी तरह के आतंकवादी हमलों को रोकने के लिए नुनवान, पहलगाम और बालटाल से गुफा मार्ग के बीच अलग-अलग स्थानों पर अपनी जगह ले ली है।
 
दूसरी तरफ हिजबुल मुजाहिदीन, जैशे-मोहम्मद और लश्करे-तैयबा जैसे आतंकवादी समूहों ने अमरनाथ यात्रियों का स्वागत किया है। हिजबुल मुजाहिदीन के कमांडर रियाज नैकू ने एक ऑडियो क्लिप जारी कर यात्रा पर जाने वाले श्रद्धालुओं का स्वागत किया है और आश्वस्त किया है कि वे कोई हमला नहीं करेंगे।
 
इसके बावजूद सुरक्षा बलों ने किसी तरह का जोखिम मोल नहीं लिया है और दोनों ही यात्रा मार्ग और इससे लगे इलाकों में अतिरिक्त सुरक्षा बल के जवानों को तैनात किया गया है।
 
उल्लेखनीय है कि पिछले साल 10 जुलाई को अमरनाथ की यात्रा से लौट रहे श्रद्धालुओं की बस पर आंतकवादियों ने हमला किया था, जिसमें नौ लोगों की मौत हो गई थी और बड़ी संख्या में श्रद्धालु घायल हुए थे। (वार्ता)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

CJP आंदोलन के बीच CBI का बड़ा खुलासा, NEET-UG पेपर लीक केस में संजीव मुखिया के खिलाफ नहीं मिला कोई सबूत

Kia Syros EV भारत में लॉन्च, शुरुआती कीमत 13.49 लाख रुपए एक चार्ज में मिलेगी 526 किमी की रेंज

Samsung Galaxy Z Fold8, Fold8 Ultra और Flip8 लॉन्च: दमदार AI फीचर्स, नया डिजाइन और शानदार कैमरा के साथ आए नए फोल्डेबल स्मार्टफोन

गुजरात में बारिश का तांडव, वलसाड में 36 इंच, 7 ट्रेनें रद्द, सेना अलर्ट पर

सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से लगा बड़ा झटका, जब्त हुई जमानत, 3 माह में करना होगा सरेंडर

सभी देखें

नवीनतम

मेधावी विद्यार्थियों के लिए मध्यप्रदेश में सस्ती होगी मेडिकल शिक्षा

LIVE: केन्द्रीय मंत्रियों और CJP प्रतिनिधियों के बीच बातचीत खत्म, नई दिल्ली मेट्रो स्टेशन भी बंद

NEET प्रदर्शन विवाद : पुलिस लाठीचार्ज वाली याचिका मामले में क्यों भड़के CJI सूर्यकांत?

दिल्ली में Gen-Z का ‘मीम वार’, NEET लीक के खिलाफ सड़कों पर शेयर हुआ क्रिएटिविटी और ह्यूमर का डोज

अगला लेख