Publish Date: Friday, 30 January 2026 (17:42 IST)
Updated Date: Friday, 30 January 2026 (01:44 IST)
श्रीनगर। दक्षिण कश्मीर हिमालय में स्थित पवित्र अमरनाथ गुफा में गुरुवार को यात्रा के पहले दिन महिलाओं और साधुओं समेत एक हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने बाबा अमरनाथ के दर्शन किए। बुधवार से शुरू हुई यह यात्रा 60 दिनों तक चलेगी।
एक आधिकारिक प्रवक्ता ने बताया कि बुधवार रात से जारी भारी बारिश के कारण गुरुवार सुबह यात्रा की शुरुआत में देरी हुई। बालताल और पहलगाम मार्गों पर यह दोपहर बाद ही शुरू हुई जिसके कारण बालताल मार्ग से 1316 और पहलगाम मार्ग से 60 यात्री ही दर्शन के लिए रवाना हो सके। प्रवक्ता ने बताया कि यात्रा के पहले दिन 1007 श्रद्धालुओं ने पवित्र अमरनाथ गुफा के दर्शन किए। (भाषा)