Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

मौसम में हुआ सुधार, फिर शुरू हुई अमरनाथ यात्रा

हमें फॉलो करें मौसम में हुआ सुधार, फिर शुरू हुई अमरनाथ यात्रा
, शुक्रवार, 30 जून 2017 (12:35 IST)
श्रीनगर। दक्षिण कश्मीर के हिमालय में स्थित अमरनाथ गुफा की यात्रा भारी बारिश के चलते पहलगाम, बालटाल दोनों ही मार्गों पर शुक्रवार को निलंबित किए जाने के कुछ घंटों बाद एक बार फिर बहाल कर दी गई।

श्री अमरनाथ श्राइन बोर्ड के एक अधिकारी ने बताया कि मौसम में सुधार के मद्देनजर दोनों मार्गों पर यात्रा एक बार फिर बहाल कर दी गई है। अधिकारियों ने शुक्रवार सुबह भारी बारिश के चलते 3,880 मीटर की ऊंचाई पर स्थित गुफा के लिए आगे बढ़ रही यात्रा निलंबित कर दी थी।

इस बीच जम्मू-कश्मीर राजमार्ग पर कुछ जगहों पर भूस्खलन होने के कारण रास्ता अवरुद्ध होने के चलते जम्मू आधार शिविर से श्रद्धालुओं को घाटी की ओर जाने से रोक दिया गया। अधिकारी ने कहा कि बालटाल और नुनवान आधार शिविर के लिए जाने वाले श्रद्धालुओं से यात्रा शुरू करने से पहले एसएएसबी द्वारा स्थापित नियंत्रण कक्ष या हेल्पलाइन से संपर्क कर मौजूदा स्थिति का पता लगाने को कहा गया है। (भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

हुर्रियत नेता गिलानी पर शिकंजा, ईडी का नोटिस