Ahilya bai holkar jayanti

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
Saturday, 24 May 2025
webdunia

अलीगढ़ मामला, एक आरोपी पर लगा था अपनी ही बेटी से दुष्कर्म का आरोप

Advertiesment
हमें फॉलो करें Aligarh case
, शनिवार, 8 जून 2019 (16:31 IST)
अलीगढ़। अलीगढ़ के टप्पल इलाके में ढाई साल की एक मासूम की निर्ममता से हुई हत्या के मामले में एक और चौंकाने वाली बात सामने आई है। पता चला है कि मासूम की हत्या में गिरफ्तार ‍एक आरोपी पर अपनी ही बेटी से दुष्कर्म का आरोप लग चुका है। 
 
एक रिपोर्ट के मुताबिक मासूम की हत्या के मामले में गिरफ्तार असलम नामक व्यक्ति पर अपनी ही सात साल की बेटी पर बलात्कार का आरोप लग चुका है। रिपोर्ट के मुताबिक असलम पर चार मामले लंबित हैं, इनमें एक दुष्कर्म का भी मामला है। 
 
रिपोर्ट के मुताबिक 2014 में असलम के एक रिश्तेदार ने उसके खिलाफ अपनी ही बेटी से बलात्कार करने का आरोप लगाया था। कुछ महीने पहले ही उसे जमानत मिली थी। हालांकि अलीगढ़ वाले मामले में फिलहाल बालिका के साथ दुष्कर्म की पुष्टि नहीं हुई है। 
 
इस बीच, मामले की जांच कर रही एसआईटी टीम को आशंका है कि बच्ची को हत्या के बाद फ्रिज में रखा गया था। जांच दल को यह आशंका इसलिए है क्योंकि जाहिद की पत्नी को गिरफ्तार करने पहुंची पुलिस को घर में रखा फ्रिज साफ-सुथरा मिला था। ऐसे में पुलिस को आशंका है कि शव फेंकने के बाद फ्रिज को साफ किया गया होगा।
 
इससे पहले मृत बच्ची की मां ने सरकार से मांग की थी कि इस मामले में गिरफ्तार सभी आरोपियों को मौत की सजा दी जानी चाहिए।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

अलीगढ़ में मासूम की हत्या का दिल दहलाने वाला कांड, जानिए कब क्या हुआ