सार्वजनिक स्थलों पर शराब पीने वालों की खैर नहीं

Webdunia
रविवार, 14 जनवरी 2018 (19:26 IST)
नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस राष्ट्रीय राजधानी में शराब पीकर वाहन चलाने और सार्वजनिक स्थलों पर शराब पीने वालों पर कड़ी नजर रखेगी। पुलिस सूत्रों के अनुसार सार्वजनिक स्थलों पर शराब पीने और शराब पीकर वाहन चलाने वालों को पकड़ने के लिए कई नई पहल की गई है।


इसके लिए सार्वजनिक स्थलों पर चौकसी बढाई गई है और विशेष रूप से पार्कों तथा अन्य सार्वजनिक स्थलों पर गश्त बढ़ाई गई है। उन्होंने कहा कि सार्वजनिक स्थलों पर शराब पीने से जहां माहौल खराब होता है, वहीं महिलाओं के साथ अभद्रता की घटनाएं भी बढ़ती हैं।


शराब पीकर वाहन चलाने वालों पर पैनी नजर रखी जाएगी। हाल ही में जारी आंकड़ों के अनुसार पिछले वर्ष 15 दिसम्बर तक 24770 लोगों को सार्वजनिक स्थलों पर शराब पीने के आरोप में पकड़ा गया था। शराबियों की यह संख्या 2016 की तुलना में 17.96 प्रतिशत ज्यादा है। (वार्ता) 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

देश जैसा चाहता है, वैसा होकर रहेगा, राजनाथ सिंह की पाकिस्तान को खुली चेतावनी

कांग्रेस ने कई गलतियां कीं... राहुल गांधी ने क्यों कहा ऐसा?

पश्चिम बंगाल में कैसे चुनौती बन रहा है कट्टरपंथ, राज्यपाल ने मुर्शिदाबाद दंगों को लेकर गृह मंत्रालय को सौंपी रिपोर्ट, क्या दिए सुझाव

Pakistan Ranger : गिरफ्त में पाकिस्तानी रेंजर, क्या था मकसद, BSF को मिले नए ऑर्डर

Pahalgam Attack के बाद अब तक 39 लोग गिरफ्तार, असम में कर रहे थे पाकिस्तान का समर्थन

सभी देखें

नवीनतम

देश में कड़ी सुरक्षा के बीच 5,400 से अधिक केंद्रों पर आयोजित हुई NEET-UG

एजाज खान पर महिला ने लगाया बलात्कार का आरोप, दर्ज हुआ मामला

विदेश मंत्री जयशंकर की यूरोप को दो टूक, भारत को दोस्त चाहिए, ज्ञान देने वाले नहीं

ओडिशा में ट्रैक्‍टर पलटने से एक ही परिवार के 3 लोगों की मौत

छत्तीसगढ़ के CM साय बोले- नक्सलवाद का होगा खात्मा, बस्तर बनेगा सबसे विकसित क्षेत्र

अगला लेख
More