Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

यात्री विमान के उड़ान भरते ही दरवाजा टूटकर हवा में उड़ गया, 177 लोग थे सवार

अलास्का एयरलाइंस के विमान का दरवाजा उड़ान भरते ही हवा में उड़ा

हमें फॉलो करें Alaska Airlines passenger plane

वेबदुनिया न्यूज डेस्क

, शनिवार, 6 जनवरी 2024 (13:48 IST)
अलास्का एयरलाइंस के विमान की आपात लैंडिंग
क्रू मेंबर्स सहित कुल 177 लोग थे सवार
पोर्टलैंड से ओंटारियो जा रहा था विमान
 
Alaska Airlines passenger plane News: अलास्का एयरलाइंस के विमान (Alaska Airlines Boeing) बोइंग 737-9 मैक्स विमान का दरवाजा उड़ान भरने के कुछ मिनट बाद ही हवा में उड़ गया। विमान में सवार सभी 177 लोग सुरक्षित हैं। इस विमान में 171 यात्री सवार थे। इनमें से 6 विमान के क्रू मेंबर्स हैं। घटना स्थानीय समय अनुसार 5 जनवरी शाम 7.55 बजे की है। 
 
विमान 171 यात्रियों को लेकर पोर्टलैंड से ओंटारियो के लिए उड़ा था, लेकिन कुछ ही मिनट बाद उसका दरवाजा टूटकर हवा में उड़ गया। विमान की तत्काल आपात लैंडिंग कराई गई। 171 यात्रियों समेत सभी क्रू मेंबर्स सुरक्षित हैं। जानकारी के मुताबिक सेंटर-केबिन निकास द्वार विमान से देखते ही देखते अलग हो गया। 
 
अलास्का एयर लाइंस ने एक्स पर पोस्ट में कहा कि हम घटना की जांच कर रहे हैं कि आखिर क्या हुआ। इसका खुलासा होते ही जानकारी सबके साथ साझा की करेंगे। एयरलाइंस ने कहा है कि हमारे यात्रियों और कर्मचारियों की सुरक्षा हमेशा हमारी प्राथमिक रही है। हालांकि इस प्रकार की घटना दुर्लभ है। 
रियल-टाइम एयरक्राफ्ट मूवमेंट मॉनिटर फ्लाइटरडार24 ने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि विमान 16 हजार 325 फुट की अधिकतम ऊंचाई पर पहुंच गया, इससे पहले कि इसे सुरक्षित रूप से पोर्टलैंड वापस भेज दिया गया। 
 
Flightradar24 के मुताबिक अलास्का एयरलाइंस में शामिल होने के बाद इस विमान ने केवल 145 उड़ानें ही भरी हैं। इस विमान को 11 नवंबर, 2023 को वाणिज्यिक सेवा में प्रवेश कराया गया था। 
Edited by: Vrijendra singh Jhala
 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

झूठे हैं पंजाब भाजपा के अध्‍यक्ष सुनील जाखड़, CM मान का भाजपा पर प्रहार