अजय राय UP कांग्रेस के अध्यक्ष नियुक्त, सुरजेवाला को MP का अतिरिक्त प्रभार

Webdunia
गुरुवार, 17 अगस्त 2023 (23:16 IST)
Big change in State Congress Committee : कांग्रेस ने लोकसभा चुनाव से कुछ महीने पहले गुरुवार को अपनी उत्तर प्रदेश इकाई में बड़ा बदलाव करते हुए पूर्व विधायक अजय राय को प्रदेश कांग्रेस कमेटी का नया अध्यक्ष नियुक्त किया। कांग्रेस ने महासचिव मुकुल वासनिक को गुजरात का प्रभारी बनाया है।
 
पार्टी ने मध्य प्रदेश के लिए अपने प्रभारी जयप्रकाश अग्रवाल को कार्यमुक्त करते हुए महासचिव रणदीप सुरजेवाला को राज्य के प्रभारी की अतिरिक्त जिम्मेदारी सौंप दी। मध्य प्रदेश में इस साल नवंबर-दिसंबर में विधानसभा चुनाव होने हैं। कांग्रेस ने महासचिव मुकुल वासनिक को गुजरात का प्रभारी बनाया है।
 
पार्टी के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल के अनुसार, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने ये नियुक्तियां की हैं। कांग्रेस महासचिव सुरजेवाला फिलहाल कर्नाटक के प्रभारी हैं जहां कुछ महीने पहले हुए विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को बड़ी जीत मिली थी। हाल ही में सुरजेवाला को मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए वरिष्ठ पर्यवेक्षक भी नियुक्त किया गया।
 
दलित समुदाय से आने वाले बृजलाल खाबरी को हटाकर अजय राय को उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी की जिम्मेदारी सौंपी गई हैं। खाबरी अध्यक्ष पद पर लगभग 10 महीने रहे। उन्हें अक्टूबर, 2022 में उप्र इकाई का अध्यक्ष बनाया गया था। राय भूमिहार जाति से आते हैं और वाराणसी से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ 2014 और 2019 में लोकसभा चुनाव भी लड़ चुके हैं।
 
अजय राय वाराणसी की पिंडरा विधानसभा सीट से विधायक रहे हैं। इससे पहले वह उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी में प्रांतीय प्रमुख की भूमिका निभा रहे थे। वह पूर्वांचल में मजबूत पैठ रखने वाले नेता और कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा के भरोसेमंद माने जाते हैं।
 
कांग्रेस ने अपने वरिष्ठ नेता वासनिक को गुजरात का प्रभारी बनाया है। पिछले साल के आखिर में प्रदेश में हुए विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को करारी हार का सामना करना पड़ा था, जिसके बाद रघु शर्मा ने प्रभारी पद से इस्तीफा दे दिया था।
 
वासनिक कांग्रेस के बड़े दलित चेहरों में शुमार किए जाते हैं। हाल ही में राज्यसभा सदस्य शक्ति सिंह गोहिल को गुजरात प्रदेश कांग्रेस कमेटी का अध्यक्ष नियुक्त किया गया था। गुजरात विधानसभा चुनाव में कांग्रेस 182 सदस्ईय विधानसभा में सिर्फ 17 सीटों पर सिमट गई थी।
Edited By : Chetan Gour (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

India Pakistan Attack News : भारत के हमलों से डरकर बंकर में छिपे पाकिस्तान के PM शहबाज शरीफ

क्या है भारत का S-400 डिफेंस सिस्टम, जिसने पाकिस्तान के मिसाइल हमलों को किया नाकाम

या खुदा आज बचा लो, फूट-फूटकर रोने लगा सांसद, Pakistan में Operation Sindoor का खौफ

India Attacks On Pakistan : राजस्थान में जिंदा पकड़ा गया पाकिस्तानी JF-17 का पायलट

पाकिस्तान ने जम्मू को बनाया निशाना, मिसाइलों और ड्रोनों से किया हमला, भारतीय सेना ने दिया मुंहतोड़ जवाब

सभी देखें

नवीनतम

India-Pakistan War : भारत-पाकिस्तान तनाव के बीच व्हाइट हाउस का बयान, दोनों देशों से क्या चाहते हैं डोनाल्ड ट्रंप

पाकिस्तान के रक्षा मंत्री बोले- युद्ध के अलावा विकल्प नहीं, लोकेशन जानने के लिए हुआ ड्रोन हमला

26 से ज्यादा शहरों पर पाकिस्तान के ड्रोन हमले, फिरोजपुर में परिवार हुआ घायल, भारत का मुंहतोड़ जवाब, 15 मई तक 32 एयरपोर्ट बंद

India-Pakistan War : पाकिस्तान के साथ तनाव के बीच WFH शुरू, टेक महिंद्रा, इन्फोसिस ने दी सलाह

India-Pakistan War : पंजाब के फिरोजपुर में एक पाकिस्तानी ड्रोन हमले में परिवार घायल

अगला लेख
More