विमान अपहरणकर्ताओं के खिलाफ देशद्रोह का आरोप हटा

Webdunia
शनिवार, 3 फ़रवरी 2018 (00:03 IST)
नई दिल्ली। दिल्ली की एक अदालत ने विमान अपहरण के 36 वर्ष पुराने एक मामले में दो अपहरणकर्ताओं के खिलाफ देशद्रोह के आरोप हटा दिए हैं। अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश अजय पांडेय ने सतनाम सिंह पोंटा और तेजिन्दर पाल सिंह के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 124 (देशद्रोह) को हटाकर 121 और 121(ए) के तहत आरोप तय किए हैं। मामले की अगली सुनवाई 16 मार्च को होगी।


गौरतलब है कि 29 सितम्बर 1981 को नई दिल्ली से श्रीनगर जा रहे विमान को बलपूर्वक पाकिस्तान ले जाया गया था। इस मामले में दल खालसा से जुड़े सतनाम सिंह, तेजिन्दर पाल सिंह, गजिन्दर सिंह, जसबीर सिंह और करण सिंह को पाकिस्तान की अदालत में सजा सुनाई गई थी और ये सभी 14 वर्ष तक वहां की जेल में बंद रहे।

रिहा होने के बाद सतनाम और तेजिन्दर के पंजाब लौटने पर दोनों के खिलाफ इस पुराने मामले में ताजा आरोप तय किया गया था। दोनों आरोपी इन दिनों जमानत पर हैं। याचिकाकर्ता की ओर से पैरवी कर रही वकील मनीषा भंडारी ने अदालत से कहा कि उनके मुवक्किल मुकदमेबाजी में अपने जीवन के 36 साल गुजार चुके हैं और पाकिस्तान की अदालत में पहले ही उम्रकैद (14 साल) के बराबर की सजा काट चुके हैं।

इस बीच दल खालसा के प्रवक्ता कंवरपाल सिंह ने ताजा घटनाक्रम पर टिप्पणी करते हुए कहा कि उनके वकील धारा 121 और 121ए के तहत आरोप तय किए जाने की प्रक्रिया को शीघ्र ही दिल्ली उच्च न्यायालय में चुनौती देंगे। (वार्ता)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

LoC से सटे उड़ी को भूतिया शहर बना दिया पाक गोलाबारी ने

भारत को कैसे मिलेगा POK, सेना के पूर्व DGMO ने बताया तरीका

अमेरिका में कर लगने से भारतीयों के लिए घर पैसा भेजना होगा महंगा

पाकिस्तान को दुनिया में बेनकाब करेंगे भारत के सांसद, कांग्रेस से कौन कौन?

नक्सलियों से लड़ते हुए शहीद हुई बहादुर K9 सिपाही ‘रोलो’!

सभी देखें

नवीनतम

मंत्री विजय शाह के समर्थन में आईं विधायक उषा ठाकुर, बोलीं- कई बार जुबान फिसल जाने से भ्रांतियां पैदा हो जाती हैं

Pakistan को इस तरह खुफिया जानकारियां पहुंचा रही थी YouTuber ज्योति मल्होत्रा, 6 लोगों सहित गिरफ्तार

तुर्की के सेब क्यों खटक रहे हैं भारत की आंखों में, क्या है भारतीय सेब और टर्की के सेब में अंतर

पाकिस्तान पर एक ओर वॉटर स्ट्राइक की तैयारी, क्या है चिनाब पर भारत का नया प्लान?

कितनी है कर्नल सोफिया कुरैशी की सैलरी, जानिए भारतीय सेना में इस पोस्ट का वेतनमान

अगला लेख