dharma sangrah
✕

विमान के विलंब में मंत्री जिम्मेदार नहीं...

Webdunia
बुधवार, 22 नवंबर 2017 (22:46 IST)
नई दिल्ली। केंद्रीय मंत्री केजे अल्फोंस ने कहा कि विमान के विलंब से उड़ान भरने के लिए वे उत्तरदाई नहीं हैं। इंफाल हवाई अड्डे पर एक यात्री से उनकी बहस का वीडियो वायरल होने के बाद मंत्री ने स्पष्टीकरण दिया। वीडियो में कल एक यात्री को अल्फोंस से शिकायत करते हुए दिखाया गया कि वीआईपी मूवमेंट के कारण उड़ान में देरी हुई। यात्री को पटना में एक अंतिम संस्कार कार्यक्रम में जाना था।
 
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद कल मणिपुर की राजधानी में पूर्वोत्तर विकास शिखर सम्मेलन का उद्घाटन करने के लिए पहुंचने वाले थे और इसमें कई केंद्रीय मंत्रियों को भी हिस्सा लेना था। इंफाल हवाई अड्डे के एक अधिकारी ने बताया कि वीवीआईपी मूवमेंट के कारण तीन उड़ानों में विलंब हुआ क्योंकि राष्ट्रपति का विमान आने वाला था। वायु यातायात करीब दो घंटे प्रभावित रहा। 
 
एक महिला अल्फोंस से आग्रह करती दिखी कि मुझे पटना पहुंचना है। मेरे लिए एक शव का अंतिम संस्कार रोका गया है अन्यथा शव सड़ने लगेगा। मैं चिकित्सक हूं, मैं जानती हूं। शव अब भी घर पर है। अल्फोंस के मुताबिक हवाई अड्डे पर रो रही महिला से उन्होंने संपर्क किया और वीडियो में महिला अपना धैर्य खोती दिख रही है।
 
अल्फोंस ने कि वह रो रही थी और मैं जानना चाहता था कि क्या हुआ। उसने कहना शुरू कर दिया कि उसे पटना जाना है और एक रिश्तेदार के अंतिम संस्कार में शामिल होना है जो दोपहर में होने वाला है। वह हताश थी क्योंकि उड़ान में विलंब हो रहा था और उसे डर था कि शव सड़ने लगेगा। उन्होंने कहा कि भारत सरकार के प्रतिनिधि के तौर पर वह चाहती थी कि मैं इसमें हस्तक्षेप करूं। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Electric Scooter : Bajaj Chetak, TVS, Hero, Honda और Suzuki, Ather और River की उड़ी नींद, Vespa का सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर मचाने आया तहलका

Nvidia केस में मेगास्पीड की एंट्री से हड़कंप, क्‍या चीन से लेकर सिंगापुर और अमेरिका तक फैला है नेटवर्क?

सोनिया गांधी की नीतीश पर टिप्पणी से बवाल, भड़की JDU, जानिए ऐसा क्या लिख दिया कांग्रेस नेता ने

Assam Train Accident : सिग्नल रेड है ब्रेक नहीं लग रहा, लोको-पायलट के ये बोलते ही आई धड़ाम की आवाज, असम रेल हादसे का सामने आया Video

सरकारी नौकरी वालों पर गि‍र सकती है गाज, समय से पहले र‍िटायर कर सकती है सरकार, क्‍या कहा सुप्रीम कोर्ट ने?

सभी देखें

नवीनतम

PUC Rules 2026 : गाड़ी चलाने वालों के लिए जरूरी खबर, पीयूसी नियमों में होने वाला है बड़ा बदलाव, जानिए आम आदमी पर क्या पड़ेगा असर

इंदौर-भोपाल मेट्रो की यात्रा पर म‍िलेगी 25 प्रतिशत की छूट, 50 रुपए में बनेगा NCMC स्मार्ट कार्ड, ऐसे काम करेगा कार्ड

India Retail Inflation : आम आदमी की जेब पर महंगाई का फटका, खाने-पीने की चीजों से लेकर होटल और रेस्टोरेंट में खाना महंगा, अक्टूबर में रिटेल महंगाई दर बढ़कर 6.09% पर

Mahindra ला रही 4 नई SUV, BE 07 से Thar Roxx तक जानिए पूरी डिटेल

बीजेपी के हमलों के बीच बेटी प्रियंका गांधी ने किया मां सोनिया का बचाव, बोलीं- 'उन्हें अपनी कहानी बताने का हक है'

अगला लेख