दिल्ली में वायु गुणवत्ता 'खराब' श्रेणी में, न्यूनतम तापमान 17.5 डिग्री सेल्सियस रहा

Webdunia
सोमवार, 17 अक्टूबर 2022 (16:28 IST)
नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी में सोमवार सुबह न्यूनतम तापमान सामान्य से 2 डिग्री कम 17.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विज्ञान विभाग ने यह जानकारी दी। मौसम वैज्ञानिकों ने दिन में आमतौर पर आसमान साफ रहने और अधिकतम तापमान के 32 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का पूर्वानुमान लगाया है।
 
मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार सुबह 9.30 बजे हवा में आर्द्रता का स्तर 96 प्रतिशत रहा। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के आंकड़ों के अनुसार दिल्ली में सोमवार सुबह वायु गुणवत्ता 'खराब' श्रेणी में रही। सुबह 9 बजकर 5 मिनट पर वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 241 दर्ज किया गया।
 
0 से 50 के बीच एक्यूआई को 'अच्छा', 51 से 100 के बीच को 'संतोषजनक', 101 से 200 को 'मध्यम', 201 से 300 को 'खराब', 301 से 400 के बीच 'बहुत खराब' तथा 401 से 500 के बीच एक्यूआई को 'गंभीर' माना जाता है। दिल्ली में रविवार को अधिकतम व न्यूनतम तापमान क्रमश: 32.6 डिग्री सेल्सियस और 19.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।
 
Edited by: Ravindra Gupta

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Project Cheetah : प्रोजेक्ट चीता अच्छा काम कर रहा, NTCA ने जारी की रिपोर्ट

No Car Day : इंदौर 22 सितंबर को मनाएगा नो कार डे, प्रशासन ने नागरिकों से की यह अपील

LLB अंतिम वर्ष के छात्र भी दे सकेंगे AIBE की परीक्षा, Supreme Court ने BCI को दिए आदेश

फारूक अब्दुल्ला का PM मोदी पर पलटवार, कहा- वे उन लोगों के साथ खड़े जिन्हें पाक से मिलता है धन

बैठक के दौरान जब CM योगी ने पूछा, कहां हैं पूर्व सांसद लल्लू सिंह?

सभी देखें

नवीनतम

झारखंड में भर्ती परीक्षा, 2 दिन 5 घंटे मोबाइल इंटरनेट बंद

बिगड़ी बात सुधारकर रिश्ते दुरुस्त करना चाहते हैं भारत-मालदीव

गडकरी ने बताया, क्या है लोकतं‍त्र की सबसे बड़ी परीक्षा?

Maharashtra : जब धरती में समा गया पूरा ट्रक, वीडियो देख रह जाएंगे दंग

Haryana Election : AAP के प्रचार अभियान में शामिल हुए अरविंद केजरीवाल, बोले- पूरा राज्य चाहता है परिवर्तन

अगला लेख
More