राकेश कुमार सिंह भदौरिया बने नए वायुसेना प्रमुख, संभाली कमान

Webdunia
सोमवार, 30 सितम्बर 2019 (11:38 IST)
भारतीय वायुसेना के उप प्रमुख एयर मार्शल राकेश कुमार सिंह भदौरिया ने भारतीय एयरफोर्स चीफ (Chief of the Indian Air Force) की जिम्मेदारी संभाल ली है। एयर मार्शल बीएस धनोआ आज कार्यमुक्त हो गए। केंद्र सरकार ने वायुसेना के नए प्रमुख के नाम का ऐलान किया था।
 
भदौरिया ने जून 1980 में आईएएफ के फाइटर स्ट्रीम में कमीशन प्राप्त किया था। इसके बाद वायुसेना में विभिन्न प्रमुख पदों की जिम्मेदारी वे संभाल चुके हैं। कमान संभालने के बाद भदौरिया ने कहा कि राफेल विमान के बारे में कहा वह एक सक्षम विमान है, जो भारत की पाकिस्तान और चीन पर बढ़त बनाएगा।
एयर मार्शल राकेश कुमार सिंह भदौरिया ने भारतीय वायुसेना के प्रमुख के रूप में पदभार संभाल लिया। भदौरिया ने इसी वर्ष 1 मई को वायुसेना के उपप्रमुख के रूप में कार्यभार संभाला था।
 
एयर मार्शल भदौरिया भी 30 सितंबर को रिटायर होने वाले थे, लेकिन अब वे वायुसेना प्रमुख पद पर नियुक्त किए गए हैं तो माना जा रहा है अगले 2 वर्ष तक वह इस पद पर रहेंगे।
उड़ा चुके हैं 26 तरह के लड़ाकू विमान : राकेश कुमार सिंह भदौरिया को 4000 घंटे से भी अधिक की उडान का अनुभव है और वे अब तक 26 तरह के लड़ाकू विमान उडा चुके हैं।
 
लगभग 40 वर्ष के करियर में विभिन्न महत्वपूर्ण और संचालन तथा प्रशासनिक पदों पर रहे हैं। एयर मार्शल भदौरिया फ्रांस से खरीदे जाने वाले राफेल लड़ाकू विमान के सौदे के लिए बातचीत करने वाली टीम के अध्यक्ष भी रहे हैं।
 
एयर मार्शल भदौरिया दक्षिण पश्चिम के महत्वपूर्ण सेक्टर में जगुआर लड़ाकू विमान के स्क्वैड्रन के कमांडर और विभिन्न उडान परीक्षण केन्द्रों के निदेशक भी रहे हैं। देश में ही बने स्वदेशी लड़ाकू विमान तेजस के उडान परीक्षण केन्द्र की कमान भी वे संभाल चुके हैं।
 
राष्ट्रीय रक्षा अकादमी के कमांडेंट के अलावा भदौरिया रूस की राजधानी मास्को में भी कार्य कर चुके हैं। विभिन्न अभियानों में उल्लेखनीय सेवा के लिए उन्हें अतिविशिष्ट और परमविशिष्ट पदकों से सम्मानित किया जा चुका है।

एयर मार्शल भदौरिया को भी इसी महीने के अंत में सेवानिवृत्त होना था, लेकिन सरकार ने उन्हें नए सेना प्रमुख की जिम्मेदारी सौंप कर बड़ी भूमिका दी है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Operation Sindoor के बाद Pakistan ने दी थी न्यूक्लियर अटैक की धमकी, पार्लियामेंटरी स्टैंडिंग कमेटी में क्या बोले Vikram Misri, शशि थरूर का भी आया बयान

भारत कोई धर्मशाला नहीं, 140 करोड़ लोगों के साथ पहले से ही संघर्ष कर रहा है, सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी

Manipur Violence : नृशंस हत्या और लूटपाट में शामिल उग्रवादी केरल से गिरफ्तार, एनआईए कोर्ट ने भेजा ट्रांजिट रिमांड पर

ISI एजेंट से अंतरंग संबंध, पाकिस्तान में पार्टी, क्या हवाला में भी शामिल थी गद्दार Jyoti Malhotra, लैपटॉप और मोबाइल से चौंकाने वाले खुलासे

संभल जामा मस्जिद मामले में मुस्लिम पक्ष को तगड़ा झटका

सभी देखें

नवीनतम

Pakistani Spy Arrest : देश से गद्दारी कर पाकिस्तान के लिए कर रहे थे जासूसी, पंजाब, हरियाणा और उत्तरप्रदेश से 12 लोगों की गिरफ्तारी

लोकमाता देवी अहिल्या हैं नारी सशक्तीकरण, सांस्कृतिक राष्ट्रवाद और सुशासन की मिसाल : मोहन यादव

Weather Update : बेंगलुरु में रातभर हुई भारी बारिश, जलभराव से यातायात बाधित, मौसम विभाग ने दी यह चेतावनी

पति से भरण-पोषण की हकदार नहीं है यह महिला, उच्च न्यायालय ने दिया यह अहम फैसला

पूर्व भाजपा सांसद उदय सिंह बने जन सुराज पार्टी के अध्यक्ष, प्रशांत किशोर ने किया ऐलान

अगला लेख