CBI के बाद मनीष सिसोदिया पर कसेगा ED का शिकंजा, मिली 7 दिन की रिमांड

Webdunia
शुक्रवार, 10 मार्च 2023 (18:26 IST)
नई दिल्ली। शराब घोटाले में फंसे दिल्ली के पूर्व डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया की मुश्किलें कम होने के बजाय बढ़ती ही जा रही हैं। एक तरफ उनकी जमानत याचिका पर 21 मार्च तक के लिए सुनवाई टल गई, वहीं राउज एवेन्यू कोर्ट ने शुक्रवार को उन्हें 17 मार्च तक के लिए प्रवर्तन निदेशालय (ED) के रिमांड पर भेज दिया। 
 
उल्लेखनीय है कि प्रवर्तन निदेशालय ने हाल में ही सिसोदिया से तिहाड़ जेल में पूछताछ की थी। इसके बाद मनीष को रिमांड मांगने के लिए राउज एवेन्यू कोर्ट में पेश किया गया था। ईडी ने अदालत से 10 दिन की रिमांड मांगी थी, लेकिन 7 दिन यानी 17 मार्च तक रिमांड पर भेजा गया। दरअसल, ईडी इस मामले में सिसोदिया से और पूछताछ करना चाहता है। 
 
बताया जा रहा है कि ईडी ने अदालत को बताया था कि इस बात के पूरे सबूत हैं कि सिसोदिया और केजरीवाल सरकार के अन्य बड़े मंत्रियों को शराब घोटाले से जुड़े मामले की जानकारी थी। ईडी ने यह भी कहा कि साउथ लॉबी ने 100 करोड़ रुपए की रिश्वत दी थी। 
<

ये कौन सी जांच है? जो केवल विपक्ष पर है?

❗ क्या देश को याद नहीं कि CM Kejriwal के दफ़्तर पर CBI Raid मारी थी, क्या मिला?
❗ MLAs के ख़िलाफ़ Police Case किए, क्या निकला?

अगर Modi जी सोचते हैं कि अपने Adani घोटाले से ध्यान भटका देंगे तो ग़लतफ़हमी में हैं।

@SanjayAzadSln pic.twitter.com/jW2niN9zVd

— AAP (@AamAadmiParty) March 10, 2023 >
जरा सी भी नैतिकता नहीं : दूसरी ओर, आम आदमी पार्टी के नेता संजय सिंह ने ट्‍वीट कर कहा कि PM Modi, ज़रा सी भी नैतिकता है तो बताइए मनीष सिसोदिया के घर कितना Cash मिला? और जहां Recovery हुई, वहां CBI-ED आंखें मूंद लेती हैं- Ghajini Mode में चली जाती हैं जब BJP MLA के घर 8 Crore मिलता है। Adani की Co. में Mauritius से 42,000 Crore काला धन लगाया जाता है। 
 
सिंह ने आगे कहा- ये कौन सी जांच है? जो केवल विपक्ष पर है? क्या देश को याद नहीं कि CM Kejriwal के दफ़्तर पर CBI Raid मारी थी, क्या मिला? MLAs के ख़िलाफ़ Police Case किए, क्या निकला? अगर Modi जी सोचते हैं कि अपने Adani घोटाले से ध्यान भटका देंगे तो ग़लतफ़हमी में हैं।
Edited by: Vrijendra Singh Jhala
 
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

देश जैसा चाहता है, वैसा होकर रहेगा, राजनाथ सिंह की पाकिस्तान को खुली चेतावनी

कांग्रेस ने कई गलतियां कीं... राहुल गांधी ने क्यों कहा ऐसा?

पश्चिम बंगाल में कैसे चुनौती बन रहा है कट्टरपंथ, राज्यपाल ने मुर्शिदाबाद दंगों को लेकर गृह मंत्रालय को सौंपी रिपोर्ट, क्या दिए सुझाव

Pakistan Ranger : गिरफ्त में पाकिस्तानी रेंजर, क्या था मकसद, BSF को मिले नए ऑर्डर

Pahalgam Attack के बाद अब तक 39 लोग गिरफ्तार, असम में कर रहे थे पाकिस्तान का समर्थन

देश में कड़ी सुरक्षा के बीच 5,400 से अधिक केंद्रों पर आयोजित हुई NEET-UG

एजाज खान पर महिला ने लगाया बलात्कार का आरोप, दर्ज हुआ मामला

विदेश मंत्री जयशंकर की यूरोप को दो टूक, भारत को दोस्त चाहिए, ज्ञान देने वाले नहीं

ओडिशा में ट्रैक्‍टर पलटने से एक ही परिवार के 3 लोगों की मौत

छत्तीसगढ़ के CM साय बोले- नक्सलवाद का होगा खात्मा, बस्तर बनेगा सबसे विकसित क्षेत्र

अगला लेख
More