राष्‍ट्रपति के अपमान पर फंसी कांग्रेस, अधीर रंजन चौधरी ने मानी गलती

Webdunia
गुरुवार, 28 जुलाई 2022 (12:04 IST)
नई दिल्ली। लोकसभा में कांग्रेस के नेता अधीर रंजन चौधरी ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के बारे में की गई अपनी एक टिप्पणी पर सफाई देते हुए कहा कि उनके मुंह से चूकवश एक शब्द निकल गया और भाजपा के पास कोई मुद्दा नहीं है, इसलिए वह इसे उठा रही है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रपति के पद पर चाहे किसी भी समुदाय का व्यक्ति आसीन हो, वह उसका पूरा सम्मान करते हैं।

ALSO READ: राष्‍ट्रपति पर टिप्पणी कर फंसे कांग्रेस के अधीर रंजन चौधरी, क्या बोलीं सोनिया गांधी?
चौधरी ने बुधवार को मीडिया से बातचीत में राष्ट्रपति के लिए ‘राष्ट्रपत्नी’ शब्द का उपयोग कर दिया था। भाजपा सदस्यों ने गुरुवार को संसद के दोनों सदनों में इस विषय को लेकर हंगामा किया और कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से माफी की मांग की।
 
कांग्रेस नेता चौधरी ने मामले पर सफाई देते हुए कहा कि देश का राष्ट्रपति जो भी हो, चाहे वह ब्राह्मण हो, या आदिवासी, हमारे लिए राष्ट्रपति हैं। पद की गरिमा का पूरा सम्मान है। उन्होंने कहा कि कल पत्रकारों से बातचीत में यह शब्द एक बार चूक से निकल गया।

ALSO READ: राष्‍ट्रपति के अपमान पर घमासान, स्मृति ईरानी ने साधा कांग्रेस पर निशाना, संसद में भाजपा का प्रदर्शन
उसी समय पत्रकार ने मुझे कहा कि आप ‘राष्ट्रपति’ कहना चाहते हैं। मैंने कहा कि (यह शब्द) चूकवश निकल गया, इसे नहीं दिखाएंगे तो बेहतर होगा। इसके बाद भी पत्रकार ने इस वीडियो को चलाया।
 
चौधरी ने कहा कि मुझसे चूक हुई। एक शब्द निकल गया। भाजपा के लोग इसके लिए बवाल कर रहे हैं। भाजपा के पास कुछ बोलने के लिए नहीं हैं तो कुछ भी निकाल लेते हैं।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Gold Rate : सस्ता हुआ सोना, कीमतों में 1200 से ज्यादा की गिरावट

भारत को चीन से कोई खतरा नहीं, Sam Pitroda के बयान से Congress का किनारा, BJP ने बताया गलवान के शहीदों का अपमान

Apple का सस्ता मोबाइल, iphone 15 से कम कीमत, मचा देगा तूफान, जानिए क्या होंगे फीचर्स

दिल्ली में आज क्‍यों आया भूकंप, वरिष्‍ठ वैज्ञानिक ने दिया यह जवाब

Vivo V50 price : दमदार AI फीचर्स, 50 MP कैमरा, वीवो का सस्ता स्मार्टफोन मचाने आया धमाल, जानिए फीचर्स

सभी देखें

नवीनतम

LIVE: महाकुंभ में भगदड़ पर यूपी विधानसभा के बाहर सपा का प्रदर्शन

CEC पद पर ज्ञानेश कुमार की नियुक्ति से क्यों नाराज हैं कांग्रेस?

जेडी वैंसः यूरोप को चीन और रूस नहीं अपनी नीतियां से खतरा

कौन हैं ज्ञानेश कुमार जो संभालेंगे चुनाव आयोग की कमान?

दिसंबर 2027 तक यमुना नदी हो जाएगी साफ, दिल्ली सरकार ने बताया यह प्‍लान

अगला लेख
More