अभिनेत्री से नेता बनीं विजयाशांति पुन: भाजपा में शामिल

Webdunia
सोमवार, 7 दिसंबर 2020 (19:08 IST)
नई दिल्ली। अभिनेता से नेता बनीं विजयाशांति सोमवार को एक बार फिर भाजपा में शामिल हो गईं। उन्होंने 1990 के दशक में अपने राजनीतिक जीवन की शुरुआत भाजपा से ही की थी और बाद में वह अन्य पार्टियों से जुड़ गई थीं। इस मौके पर उन्होंने कहा कि सिर्फ भाजपा ही तेलंगाना के लोगों की आकांक्षाओं को पूरा कर सकती है।
ALSO READ: भाजपा सांसद सनी देओल ने कहा- मैं हमेशा किसानों के साथ खड़ा रहूंगा
विजयाशांति 80 और 90 के दशक में तेलुगु फिल्मों की सफल अभिनेत्री थीं। उन्होंने हिन्दी की भी कई फिल्मों में अभिनय किया है। विजयाशांति ने इससे पहले गृहमंत्री अमित शाह से मुलाकात की थी। वे यहां पार्टी मुख्यालय में महासचिव अरुण सिंह, केंद्रीय मंत्री जी. किशन रेड्डी और तेलंगाना इकाई के अध्यक्ष बांदी संजय कुमार की मौजूदगी में भाजपा में शामिल हुईं।
 
विजयाशांति भाजपा छोड़ने के बाद टीआरएस और कांग्रेस में शामिल हो गई थीं। 54 वर्षीय विजयाशांति संसद सदस्य भी रह चुकी हैं। वे अलग तेलंगाना राज्य के लिए हुए आंदोलन से भी जुड़ी रहीं। उन्होंने कहा कि सत्तारूढ़ टीआरएस नए राज्य के लोगों के सपनों को पूरा करने में नाकाम रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव नीत सरकार में बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार है।
 
भाजपा 2019 के लोकसभा चुनावों में अपने प्रभावशाली प्रदर्शन के बाद तेलंगाना में अपनी संभावनाओं को लेकर आश्वस्त है। इससे पहले उसने डबका विधानसभा सीट के लिए हुए उपचुनाव में टीआरएस पर जीत हासिल कर लोगों को चौंका दिया था। हाल ही में पार्टी ने ग्रेटर हैदराबाद नगर निगम चुनावों में भी अच्छा प्रदर्शन किया है। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

तिरुपति के लड्‍डू में पशु चर्बी का होता था इस्तेमाल

32 राजनीतिक दलों ने किया समर्थन, 15 ने किया प्रस्ताव का विरोध

भाजपा नेता के बिगड़े बोल, राहुल गांधी की जुबान दाग देनी चाहिए

LCA Tejas Fighter Jet: स्क्वॉड्रन लीडर मोहना सिंह तेजस लड़ाकू विमान की पहली महिला पायलट बनीं

एक देश, एक चुनाव पर रामनाथ कोविंद समिति की शीर्ष 10 सिफारिशें

सभी देखें

नवीनतम

हस्तशिल्पियों एवं जनजाति कारीगरों की कला को राष्ट्रपति ने सराहा

सरकार ने दी पीएम-आशा योजना जारी रखने की मंजूरी, 35000 करोड़ रुपए होगा वित्तीय व्यय

ब्रिटेन ने शुरू किया E-Visa परिवर्तन अभियान, भारतीयों सहित सभी से किया अपनाने का आग्रह

एक देश एक चुनाव का पूर्व मुख्य न्यायाधीशों ने किया विरोध, कोविंद समिति की रिपोर्ट में हुआ खुलासा

One Nation One Election : 32 राजनीतिक दलों ने किया समर्थन, 15 ने किया प्रस्ताव का विरोध

अगला लेख
More