Bharat Jodo Yatra : भारत जोड़ो यात्रा में शामिल हुईं अभिनेत्री रिया सेन

Webdunia
शुक्रवार, 18 नवंबर 2022 (00:16 IST)
अकोला (महाराष्ट्र)। अभिनेत्री रिया सेन महाराष्ट्र के अकोला जिले में गुरुवार को 'भारत जोड़ो यात्रा' में शामिल हुईं और पार्टी के नेता राहुल गांधी के साथ पदयात्रा की। इस महीने की शुरुआत में अभिनेत्री एवं फिल्मकार पूजा भट्ट भी हैदराबाद में यात्रा में शामिल हुई थीं।

भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के आधिकारिक टि्वटर अकाउंट पर गांधी के साथ सेन की कुछ तस्वीरें साझा करते हुए लिखा गया कि अभिनेत्री रिया सेन आज 'भारत जोड़ो यात्रा' का हिस्सा बनीं। अब सड़कें क्रांति देख रही हैं। फिल्म 'झंकार बीट्स' की अभिनेत्री ने ट्वीट किया कि ऐसी पहल का हिस्सा बनकर खुश हूं, जो देश के लोगों को एकसाथ लाने पर केंद्रित है। एकता दिखाने की इस साहसिक पहल के लिए राहुल गांधी का शुक्रिया।

तमिलनाडु के कन्याकुमारी से 7 सितंबर को शुरू हुई 'भारत जोड़ो यात्रा' गुरुवार को 71वें दिन में प्रवेश कर गई, वहीं महाराष्ट्र में यात्रा का यह 11वां दिन है। महाराष्ट्र के पोतुर शहर से गुरुवार सुबह 6 बजे यात्रा फिर शुरू की गई। यह शाम को बालापुर के लिए रवाना होगी और शुक्रवार सुबह बुलढाणा जिले के शेगांव पहुंचेगी।

'भारत जोड़ो यात्रियों' ने नांदेड़ जिले से 7 नवंबर को महाराष्ट्र में 'भारत जोड़ो यात्रा' का आरंभ किया था। नांदेड के अलावा यात्रा अभी तक राज्य के हिंगोली और वाशिम जिलों से गुजर चुकी है। महाराष्ट्र के अकोला और बुलढाणा जिले से गुजरने के बाद 20 नवंबर को यात्रा मध्य प्रदेश में प्रवेश करेगी।(भाषा) फोटो सौजन्‍य : टि्वटर
Edited by : Chetan Gour

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

मोदी के बाद कौन? दिल्ली में बंद कमरों में हो रही मैराथन मीटिंग्स ने मचाया सियासी तूफान!

सैनिक वर्दी में आए थे आतंकी, नाम और धर्म पूछकर पर्यटकों को मौत के घाट उतारा, पढ़िए कैसे रची थी पूरी साजिश

एक जोड़ी चप्पल लौटाना पड़ा महंगा, 99 हजार की ऑनलाइन ठगी का हो गए शिकार

आतंकियों ने धर्म पूछा, और मार दी गोली, नवविवाहिता पत्नी के नहीं थम रहे आंसू

मराठवाड़ा में किसानों की आत्‍महत्‍या का आंकड़ा हैरान कर देगा, 3 महीनों में इतने किसानों ने दी जान

सभी देखें

नवीनतम

पहलगाम हमले से गुरुदेव श्रीश्री रविशंकर भी हुए दुखी, जताई शोक संवेदना

LIVE: अमित शाह ने पहलगाम हमले में मारे गए लोगों को श्रद्धांजलि दी, पीड़ितों से भी मिले

कौन है आतंकी संगठन TRF, जिसने ली पहलगाम आतंकी हमले की जिम्मेदारी?

पहलगाम के एक दिन बाद उरी में बड़ी साजिश नाकाम, 2 आतंकी ढेर

भारत लौटते ही पीएम मोदी ने NSA अजीत डोभाल को किया याद, एयरपोर्ट पर ली बैठक

अगला लेख
More