दुर्घटना दावों का इस तरह होगा निपटान, मंत्रालय ने जारी किए नए नियम

Webdunia
गुरुवार, 3 मार्च 2022 (18:53 IST)
नई दिल्ली। सड़क मंत्रालय ने मोटर दुर्घटना दावा न्‍यायाधिकरण (एमएसीटी) द्वारा दावों के जल्द निपटान के लिए नए नियम जारी किए हैं।

मंत्रालय ने गुरुवार को एक बयान में कहा कि नए नियम में दावों के जल्द निपटान को लेकर विभिन्न पक्षों के लिए समयसीमा के साथ-साथ सड़क दुर्घटनाओं की विस्तृत जांच, विस्तृत दुर्घटना रिपोर्ट (डीएआर) और इसकी सूचना की प्रक्रिया तय की गई है। नए नियम को लेकर अधिसूचना जारी कर दी गई है।

मंत्रालय ने अनुसार वाहन बीमा के प्रमाण पत्र में मान्य मोबाइल नंबरों को शामिल करना भी अनिवार्य कर दिया गया है। नए नियम 1 अप्रैल, 2022 से प्रभावी होंगे।

इससे पहले, सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय ने 15 फरवरी 2022 की अधिसूचना के तहत सीएमवीआर, 1989 के नियम 138 में संशोधन किया और 4 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए सुरक्षा उपायों से संबंधित मानदंड निर्धारित किए, जो मोटरसाइकल पर सफर करते हैं।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

कौन हैं रेखा गुप्ता, जो बनीं दिल्ली की चौथी महिला मुख्यमंत्री

Maha Kumbh 2025 : महाकुंभ भगदड़ पर विपक्ष पर यूं बरसे योगी आदित्यनाथ, समाजवादी जिस थाली में खाते हैं, उसी में करते हैं छेद

खुशखबरी, भारत के कर्मचारियों की सैलरी 9.2 प्रतिशत बढ़ेगी, रिसर्च में खुलासा

Lic smart pension plan : क्या है एलआईसी की स्मार्ट पेंशन योजना, कैसे ले सकते हैं लाभ

क्या जॉर्ज सोरोस के लिए काम करती थीं स्मृति ईरानी? कांग्रेस के सवाल पर भाजपा का पलटवार

सभी देखें

नवीनतम

शपथ लेने से पहले रेखा गुप्ता का वादा, 8 मार्च को महिलाओं के खाते में आएंगे 2500

LIVE: रामलीला मैदान में आज CM पद की शपथ लेंगी रेखा गुप्ता, मंत्रियों संग करेंगी यमुना दर्शन

अमेरिका में 2 छोटे विमानों में टक्कर होने से 2 व्यक्तियों की मौत

रेखा गुप्ता के शपथ ग्रहण समारोह में क्यों शामिल नहीं होंगे योगी आदित्यनाथ?

Weather Update: IMD का अलर्ट, 15 राज्यों में आंधी और बारिश की संभावना, दिल्ली में तापमान गिरा

अगला लेख
More