ऑक्‍सफोर्ड भी हुआ ‘आत्‍मनिर्भर’, दिया ‘हिंदी वर्ड ऑफ द ईयर’ का खि‍ताब

Webdunia
मंगलवार, 2 फ़रवरी 2021 (17:15 IST)
जब पूरी दुनिया कोरोना वायरस की त्रासदी की वजह से मंदी की मार झेल रही थी, ठीक उसी दौरान भारत में प्रधानमंत्री मोदी भारत की जनता को आत्‍मनिर्भर भारत बनने का सूत्र दे रहे थे। प्रधानमंत्री द्वारा इस्‍तेमाल किया गया यह शब्‍द बाद में इतना प्रचलन में आया कि हर किसी की जुबान से इसे सुना गया।

न सिर्फ हिंदुस्तान में बल्‍कि‍ पूरी दुनिया में इस शब्‍द की चर्चा हुई थी। हर तरफ आत्मनिर्भर शब्द का प्रयोग करते हुए लोगों को देखा गया। यही कारण रहा है कि अब Oxford ने इसे Hindi Word of the Year 2020 का तमगा दिया।

दरअसल, कोरोना काल में मोदी सरकार ने ‘आत्मनिर्भर भारत’ अभियान की शुरुआत की थी। इसका मकसद था देश को सशक्त, स्वावलंबी और आत्मनिर्भर बनाना। जिससे हम अपने ही देश में हर तरह के उत्‍पाद बनाए कि हमें ऐसे उत्‍पादों या वस्‍तुओं के लिए किसी दूसरे देश पर निर्भर नहीं रहना पडे।

आपको बता दें कि ‘ऑक्सफोर्ड लैंग्वेज’ ने ‘आत्मनिर्भर भारत’ को 2020 का हिंदी भाषा का शब्द घोषित किया है। यह शब्द भाषा विशेषज्ञ कृतिका अग्रवाल, पूनम निगम सहाय और इमोगन फॉक्सेल के एक सलाहकार पैनल ने चुना है।

‘ऑक्सफोर्ड हिंदी शब्द’ से यहां तत्पर्य ऐसे शब्द से है, जो पिछले साल के सामाजिक मनोदशा या स्थिति को प्रतिबिंबित करे और जो सांस्कृतिक महत्व के एक शब्द के रूप में लंबे समय तक बने रहने की क्षमता रखता हो।
‘आत्मनिर्भर’ शब्द का अर्थ है खुद पर निर्भर। इसका व्यापक तात्पर्य ये है कि कोई भी व्यक्ति जब अपने सामर्थ्य और अपनी शक्तियों पर भरोसा करके स्वयं पर निर्भर रहता है तो उसे ‘आत्मनिर्भर’ कहा जाता है।

इस अभि‍यान के तहत देश को इस योग्य बनाया जाना कि उसे किसी दूसरे देश के सहारे न रहना पड़े। संकटकाल में भारत अपनी दम पर संकटों का मुकाबला कर सके। यही इस अभियान को मुख्य उद्देश्य है। इसका एक बड़ा उदाहरण भारत का देश में ही कोविड-19 की वैक्सीन का निर्माण करना भी है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

tirupati laddu पर छिड़ी सियासी जंग, पशु चर्बी के दावे पर तेदेपा-वाईएसआरसीपी आमने-सामने

Kolkata Doctor Case : जूनियर डॉक्‍टरों ने खत्‍म की हड़ताल, 41 दिन बाद लौटेंगे काम पर

कटरा चुनावी रैली में कांग्रेस-नेकां पर गरजे PM मोदी, बोले- खून बहाने के पाकिस्तानी एजेंडे को लागू करना चाहता है यह गठबंधन

Mangaluru : 2 सिर और 4 आंख वाला दुर्लभ बछड़ा पैदा हुआ, देखने के लिए उमड़ा हुजूम

वन नेशन वन इलेक्शन में दक्षिण भारत पर भारी पड़ेगा उत्तर भारत?

सभी देखें

नवीनतम

ओडिशा की घटना पर प्रधानमंत्री चुप्पी तोड़ें, महिला आयोग संज्ञान ले : सुप्रिया श्रीनेत

गृहमंत्री अमित शाह ने बताई नक्सलवाद को खत्म करने की डेडलाइन

Bengal Flood : ममता बनर्जी ने बाढ़ को बताया साजिश, PM मोदी को लिखा पत्र, दी यह चेतावनी

Tirupati Laddu Controversy : जेपी नड्डा ने CM चंद्रबाबू से मांगी रिपोर्ट, बोले- जांच के बाद होगी उचित कार्रवाई

इस बार कश्मीर के चुनाव मैदान में हैं 25 पूर्व आतंकी, अलगाववादी और जमायते इस्लामी के सदस्य

अगला लेख
More