केजरीवाल की गिरफ्तारी से भड़की AAP, राष्ट्रपति के अभिभाषण का भी बहिष्कार

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
गुरुवार, 27 जून 2024 (13:14 IST)
aap protest against  kejriwal : शराब नीति घोटाले से जुड़े भ्रष्टाचार के एक मामले दिल्ली के मुख्‍यमंत्री अरविंद केजरीवाल के गिरफ्तारी के खिलाफ आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। पार्टी के सांसदों ने आज संसद में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के अभिभाषण का भी बहिष्कार किया। ALSO READ: अभिभाषण में पेपर लीक, आपातकाल और संविधान पर क्या बोलीं राष्‍ट्रपति द्रौपदी मुर्मू?
 
AAP सांसद संजय सिंह और अन्य पार्टी नेताओं ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की सीबीआई द्वारा गिरफ्तारी और एजेंसियों के दुरुपयोग के खिलाफ संसद के बाहर विरोध प्रदर्शन किया।
 
इस अवसर पर संजय सिंह ने कहा कि जब उनकी जमानत सुप्रीम कोर्ट से मंजूर होनी थी, जब सुप्रीम कोर्ट से उनकी रिहाई की पूरी संभावना थी, उस समय केजरीवाल जी को सीबीआई ने गिरफ्तार कर लिया। उन्होंने कहा कि  लगता है कि ये तानाशाही का बहुत बड़ा उदाहरण है और प्रधानमंत्री को जांच एजेंसियों के दुरुपयोग पर बोलना चाहिए, इस पर रोक लगनी चाहिए और अरविंद केजरीवाल को रिहा किया जाना चाहिए।
 
उन्होंने कहा कि आज हम इसी मांग को लेकर यहां इकट्ठे हुए हैं, हम अपना विरोध दर्ज करा रहे हैं और हम राष्ट्रपति जी का पूरा सम्मान करते हैं। लेकिन राष्ट्रपति जी का भाषण सरकार द्वारा लिखा गया भाषण होता है, उस सरकारी भाषण में वो लोकतंत्र की बड़ी-बड़ी बातें कहेंगी, सरकारी भाषण में वो संविधान की बड़ी-बड़ी बातें कहेंगी, लेकिन जमीनी हकीकत ये है कि पूरे देश में भारत के संविधान और लोकतंत्र को कुचला जा रहा है।
 
इस बीच पंजाब के मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया मंच 'एक्स' पर एक पोस्ट में केजरीवाल की तस्वीर भी साझा की है। उन्होंने कहा कि ये तस्वीर तानाशाही के खिलाफ संघर्ष की है। अरविंद केजरीवाल झुकेंगे नहीं जितना मर्जी अत्याचार आप करें। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की अदालत से जमानत के बाद भाजपा के इशारे पर सीबीआई की गिरफ्तारी सीबीआई का खुला दुरुपयोग है।
 
 
आम आदमी पार्टी ने आरोप लगाया कि भाजपा के इशारे पर केंद्रीय जांच एजेंसियां पार्टी के नेताओं के खिलाफ शत्रुता और राजनीतिक द्वेष की भावना से काम कर रही हैं। 2 साल में CBI को कभी भी केजरीवाल जी को गिरफ्तार करने की याद नहीं आई। लेकिन जब उन्हें जमानत मिलने की संभावना थी तब अचानक से CBI ने गिरफ्तार कर लिया।
Edited by : Nrapendra Gupta 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Gold Rate : सस्ता हुआ सोना, कीमतों में 1200 से ज्यादा की गिरावट

भारत को चीन से कोई खतरा नहीं, Sam Pitroda के बयान से Congress का किनारा, BJP ने बताया गलवान के शहीदों का अपमान

Apple का सस्ता मोबाइल, iphone 15 से कम कीमत, मचा देगा तूफान, जानिए क्या होंगे फीचर्स

दिल्ली में आज क्‍यों आया भूकंप, वरिष्‍ठ वैज्ञानिक ने दिया यह जवाब

Vivo V50 price : दमदार AI फीचर्स, 50 MP कैमरा, वीवो का सस्ता स्मार्टफोन मचाने आया धमाल, जानिए फीचर्स

सभी देखें

नवीनतम

क्या भारतीय अर्थव्यवस्था में मिल रहा है अच्छा रिटर्न, वित्त मंत्री के दावे पर क्या बोले खरगे?

GIS 2025: भोपाल में पहली बार जीआईएस में होगी "प्रवासी मध्यप्रदेश समिट"

बवाल के बाद गाजीपुर के स्कूल में फिर लगा अब्दुल हमीद का नाम

अगस्ता वेस्टलैंड मामला: सुप्रीम कोर्ट ने क्रिश्चियन मिशेल जेम्स को दी जमानत

यूपी में स्कूल से परमवीर चक्र विजेता अब्दुल हमीद का नाम हटाया, अखिलेश यादव का तंज, अब तो...

अगला लेख
More