आप सरकार का कर संग्रह 36 प्रतिशत बढ़ा और प्रति व्यक्ति आय में हुई 14.18 की प्रतिशत वृद्धि

Webdunia
सोमवार, 20 मार्च 2023 (21:30 IST)
नई दिल्ली। दिल्ली की आम आदमी पार्टी सरकार के वित्तमंत्री कैलाश गहलोत ने सोमवार को विधानसभा में दिल्ली की आर्थिक समीक्षा पेश की। आर्थिक समीक्षा के मुताबिक दिल्ली में 2022-23 सत्र में प्रति व्यक्ति आय 14.18 प्रतिशत बढ़कर 4,44,768 रुपए हो गई है। 2021-22 में यह 3,89,529 रुपए थी। मीक्षा में बताया गया कि दिल्ली सरकार का कर संग्रह भी 2021-22 के दौरान 36 प्रतिशत बढ़ गया।
 
दिल्ली की प्रति व्यक्ति आय राष्ट्रीय औसत की तुलना में 2.6 गुना है। वित्त वर्ष 2020-21 में दिल्ली की प्रति व्यक्ति आय 3,31,112 रुपए थी। इसमें कहा गया कि राष्ट्रीय औसत की तुलना में दिल्ली की प्रति व्यक्ति आय हमेशा करीब 2.6 प्रतिशत अधिक होती है। समीक्षा में कहा गया कि दिल्ली सरकार ने 2021-22 (शुरुआती) कर संग्रह में बेहतरीन 36 प्रतिशत की वृद्धि दर दर्ज की जबकि 2020-21 में कोविड महामारी के कारण इसमें 19.53 प्रतिशत की गिरावट आई थी।
 
समीक्षा में कहा गया कि हालांकि आप सरकार का बकाया कर्ज 2011-12 में 29,608.27 करोड़ रुपए की तुलना में 31 मार्च, 2022 तक बढ़कर 41,481.50 करोड़ रुपए दर्ज किया गया। समीक्षा में आगे कहा गया कि दिल्ली में आर्थिक गतिविधियों में राष्ट्रीय स्तर की तुलना में बहुत तेजी से सुधार आया है। 2021-22 और 2022-23 में दिल्ली के वास्तविक सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) में 9.14 प्रतिशत और 9.18 प्रतिशत की वृद्धि हुई है।
 
समीक्षा में बताया गया कि दिल्ली सरकार का कर संग्रह भी 2021-22 के दौरान 36 प्रतिशत बढ़ गया। 2020-21 में कोविड-19 महामारी की वजह से यह 19.53 प्रतिशत घट गया था।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

India Pakistan Attack News : भारत के हमलों से डरकर बंकर में छिपे पाकिस्तान के PM शहबाज शरीफ

क्या है भारत का S-400 डिफेंस सिस्टम, जिसने पाकिस्तान के मिसाइल हमलों को किया नाकाम

या खुदा आज बचा लो, फूट-फूटकर रोने लगा सांसद, Pakistan में Operation Sindoor का खौफ

India Attacks On Pakistan : राजस्थान में जिंदा पकड़ा गया पाकिस्तानी JF-17 का पायलट

पाकिस्तान ने जम्मू को बनाया निशाना, मिसाइलों और ड्रोनों से किया हमला, भारतीय सेना ने दिया मुंहतोड़ जवाब

सभी देखें

नवीनतम

India-Pakistan War : भारत-पाकिस्तान तनाव के बीच व्हाइट हाउस का बयान, दोनों देशों से क्या चाहते हैं डोनाल्ड ट्रंप

पाकिस्तान के रक्षा मंत्री बोले- युद्ध के अलावा विकल्प नहीं, लोकेशन जानने के लिए हुआ ड्रोन हमला

26 से ज्यादा शहरों पर पाकिस्तान के ड्रोन हमले, फिरोजपुर में परिवार हुआ घायल, भारत का मुंहतोड़ जवाब, 15 मई तक 32 एयरपोर्ट बंद

India-Pakistan War : पाकिस्तान के साथ तनाव के बीच WFH शुरू, टेक महिंद्रा, इन्फोसिस ने दी सलाह

India-Pakistan War : पंजाब के फिरोजपुर में एक पाकिस्तानी ड्रोन हमले में परिवार घायल

अगला लेख