Hanuman Chalisa

वर्ष 2015 में 'आप' ने रचा चुनावी इतिहास

Webdunia
गुरुवार, 24 दिसंबर 2015 (18:29 IST)
नई दिल्ली। अभूतपूर्व जनादेश के साथ सत्ता तक पहुंचने वाली 'आप' में इस साल घमासान मचा रहा और इसमें अलगाव, निष्कासन और त्याग पत्रों का सिलसिला जारी रहा। साथ ही केन्द्र और उप राज्यपाल के साथ 'आप' सरकार का एक कटु सत्ता संघर्ष भी चलता रहा।
नवंबर में अपनी स्थापना की तीसरी वर्षगांठ मनाने वाली पार्टी इस साल में राजधानी में भाजपा विरोधी ताकत बनकर उभरने में सफल रही।
 
पिछले साल लोकसभा चुनाव में करारी शिकस्त का सामना करने और दिल्ली में एक भी सीट हासिल ना कर पाने वाली पार्टी ने अरविंद केजरीवाल की अगुवाई में 70 सदस्यीय दिल्ली विधानसभा के चुनाव में 67 सीटों पर फतह हासिल करके अपने आलोचकों को अचंभित कर दिया।
 
महाराष्ट्र, हरियाणा, झारखंड और जम्मू कश्मीर में भाजपा के चुनावी सफलता के बाद आप ने भगवा पार्टी के विजय रथ को रोक दिया, हालांकि तुरंत ही आप में पूर्व से चल रहे कुछ मतभेद उभरकर सामने आ गए।
 
बाहरी दिल्ली में कापसहेड़ा में आयोजित राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में केजरीवाल खेमे ने पार्टी के संस्थापक सदस्यों प्रशांत भूषण और योगेन्द्र यादव पर ‘पार्टी-विरोधी’ गतिविधियों में संलिप्त रहने को लेकर हमला किया। खेमे ने दोनों पर चुनाव के दौरान पार्टी को हराने के लिए काम करने का भी आरोप लगाया जिसका इन दोनों ने खंडन किया। 
 
योगेन्द्र यादव और प्रशांत भूषण प्रत्याशियों के चयन के और पार्टी में केजरीवाल के बढ़ते कद के खिलाफ थे। संयोगवश, भूषण और यादव पार्टी के संस्थापक सदस्य थे और सभी शक्तिशाली राजनीतिक मामलों की कमेटी और राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य थे। दोनों पक्षों ने संयम बरता लेकिन मतभेदों को दूर करने का उनका प्रयास असफल रहा। केजरीवाल ने दोनों को पीएसी और राष्ट्रीय कार्यकारिणी से बाहर निकाले जाने पर जोर दिया।
 
दोनों को पार्टी के पीएसी से हटा दिया गया। इसके बाद 28 मार्च को विवादित राष्ट्रीय परिषद की बैठक आयोजित की गई जहां पर भूषण और यादव ने केजरीवाल समर्थकों पर अपने समर्थकों के साथ मारपीट करने का आरोप लगाया। उसके बाद दोनों को राष्ट्रीय कार्यकारिणी से हटा दिया गया।
 
आखिरकार अप्रैल में दोनों को उनके समर्थकों अजीत झा और आनंद कुमार के साथ पार्टी से निकाल दिया गया। इसके बाद कई सदस्यों को पार्टी से निकाला गया या उन्होंने इस्तीफा दे दिया और इनमें से कई लोग भूषण और यादव द्वारा गठित की गई स्वराज अभियान में शामिल हो गए।
 
मयंक गांधी, क्रिस्टिना सामी जैसे राष्ट्रीय कार्यकारिणी के कई सदस्‍यों ने अपने पदों से इस्तीफा दे दिया, जबकि राकेश सिन्हा, विशाल लाठे जैसे अन्य लोगों को निलंबित कर दिया गया।
 
पार्टी ने अपने लोकपाल एडमिरल (सेवानिवृत्त) एल रामदास को भी हटा दिया। उन्होंने ‘एक व्यक्ति-एक पद’ का सवाल उठाया था जबकि केजरीवाल सरकार और पार्टी दोनों की अगुवाई कर रहे थे।
 
आंतरिक विद्रोह के कारण आप ने अपने दो सांसदों धरमवीर गांधी और हरिंदर सिंह खालसा को भी ‘पार्टी विरोधी गतिविधियों के कारण निलंबित कर दिया।
 
आप के दिल्ली में तिमारपुर के विधायक पंकज पुष्कर ने भी बगावत कर दी और सार्वजनिक रूप से भूषण एवं यादव के स्वराज अभियान के साथ जा खड़े हुए। (भाषा) 
Show comments

जरूर पढ़ें

CJP protest Photos : CJP के जंतर-मंतर पर प्रदर्शन की 10 तस्वीरें, देखें पूरे दिन क्या हुआ

152 पेपर लीक और 7.5 करोड़ छात्रों का मुद्दा, राहुल गांधी ने मोदी सरकार को घेरा, बोले- मुद्दे उठाने वाले छात्र पीटे जाते हैं

क्या सस्ता है Motorola Edge 70 Max, 5000 रुपए की छूट, 7100mAh बैटरी, Snapdragon 8 Gen 5 और AI फीचर्स के साथ भारत में लॉन्च

Dimple Yadav : CJP के प्रदर्शन में पुलिस की लाठीचार्ज पर भड़कीं डिंपल यादव, बताया काला दिवस, प्रदर्शनकारियों को पिलाया पानी

Priyanka Gandhi : पेपर लीक विरोध प्रदर्शन पर बवाल, संसद मार्च के दौरान दिल्ली में झड़पें, प्रियंका गांधी का बड़ा बयान

सभी देखें

नवीनतम

jammu kashmir heavy rain : जम्मू-कश्मीर में बारिश बनी काल, 24 घंटे में 24 मौतें, पुंछ में लैंडस्लाइड से 7 की जान गई, डोडा में भी तबाही

राम जन्मभूमि मंदिर केस फिर सुप्रीम कोर्ट पहुंचा, निर्मोही अखाड़े ने दाखिल की याचिका

CJP protest Photos : CJP के जंतर-मंतर पर प्रदर्शन की 10 तस्वीरें, देखें पूरे दिन क्या हुआ

सपा-कांग्रेस से सावधान और सतर्क रहेंगे तो सुरक्षित रहेंगे, इनसे सटेंगे तो खतरा बढ़ेगा : योगी

152 पेपर लीक और 7.5 करोड़ छात्रों का मुद्दा, राहुल गांधी ने मोदी सरकार को घेरा, बोले- मुद्दे उठाने वाले छात्र पीटे जाते हैं