संजय सिंह की गिरफ्तारी के खिलाफ AAP का दिल्‍ली, मुंबई और पुणे में विरोध प्रदर्शन

Webdunia
गुरुवार, 5 अक्टूबर 2023 (15:08 IST)
Aam Aadmi Party's protest : आम आदमी पार्टी (AAP) के कार्यकर्ता आबकारी नीति मामले में राज्यसभा सदस्य संजय सिंह की गिरफ्तारी के खिलाफ आम आदमी पार्टी का दिल्ली स्थित दफ्तर पर विरोध प्रदर्शन जारी है। दिल्ली के अलावा, मुंबई और पुणे में भी AAP कार्यकर्ता प्रदर्शन कर रहे हैं। आतिशी ने कहा कि अगर उनके नेता के खिलाफ कोई सबूत है तो केंद्र को इसे सार्वजनिक करना चाहिए।

खबरों के अनुसार, आम आदमी पार्टी के कई कार्यकर्ता दीनदयाल उपाध्याय मार्ग स्थित आप कार्यालय में एकत्र हुए और उन्होंने केंद्र के खिलाफ नारे लगाते हुए सिंह की रिहाई की मांग की। पार्टी ने आरोप लगाया है कि प्रवर्तन निदेशालय ने संजय सिंह को इसलिए गिरफ्तार किया है क्योंकि उन्होंने संसद में अडाणी समूह से संबंधित मुद्दे उठाए थे।

संजय सिंह की गिरफ्तारी के विरोध में आम आदमी पार्टी का दिल्ली स्थित दफ्तर पर प्रदर्शन जारी है। दिल्ली में AAP सांसद संजय सिंह की गिरफ्तारी के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे AAP कार्यकर्ताओं की पुलिस के साथ झड़प हुई है। AAP सांसद संजय सिंह की गिरफ्तारी के खिलाफ कार्यकर्ता पार्टी मुख्यालय पर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं।

भाजपा सांसदों, विधायकों और वरिष्ठ नेताओं ने ‘दिल्ली में भ्रष्ट शासन को समाप्त करने’ के लिए महात्मा गांधी को समर्पित स्मारक परिसर राजघाट पर प्रार्थना की। दिल्ली के अलावा, मुंबई और पुणे में भी आप कार्यकर्ता प्रदर्शन कर रहे हैं।

मुंबई में आप सांसद संजय सिंह की गिरफ्तारी को लेकर प्रदर्शन कर रहे आम आदमी पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। संजय सिंह को गिरफ्तार किए जाने के विरोध में आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता राजधानी दिल्ली, मुंबई और पुणे में विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं।

आम आदमी पार्टी की वरिष्ठ नेता आतिशी ने दावा किया कि ईडी और सीबीआई (केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो) के 500 से अधिक अधिकारियों ने पिछले 15 महीनों में आप नेताओं से जुड़े विभिन्न स्थानों पर छापे मारे, लेकिन उनके खिलाफ एक भी सबूत नहीं मिला।

आम आदमी पार्टी नेता आतिशी ने कहा, उन्होंने मनीष सिसोदिया के आवास, कार्यालयों और कई अन्य स्थानों पर छापे मारे लेकिन उन्हें एक पैसे के भी भ्रष्टाचार का सबूत नहीं मिला और अब संजय सिंह को निशाना बनाया गया है।

उन्होंने कहा, ईडी अधिकारियों ने संजय सिंह के आवास के चप्पे-चप्पे पर छापेमारी की लेकिन कुछ नहीं मिला। उन्होंने सिंह को गिरफ्तार कर लिया क्योंकि वह लगातार केंद्र के भ्रष्टाचार के मुद्दे उठाते थे। आतिशी ने कहा कि अगर उनके नेता के खिलाफ कोई सबूत है तो केंद्र को इसे सार्वजनिक करना चाहिए। फोटो सौजन्‍य : टि्वटर/एक्स
Edited By : Chetan Gour

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

India Pakistan Attack News : भारत के हमलों से डरकर बंकर में छिपे पाकिस्तान के PM शहबाज शरीफ

क्या है भारत का S-400 डिफेंस सिस्टम, जिसने पाकिस्तान के मिसाइल हमलों को किया नाकाम

या खुदा आज बचा लो, फूट-फूटकर रोने लगा सांसद, Pakistan में Operation Sindoor का खौफ

India Attacks On Pakistan : राजस्थान में जिंदा पकड़ा गया पाकिस्तानी JF-17 का पायलट

पाकिस्तान ने जम्मू को बनाया निशाना, मिसाइलों और ड्रोनों से किया हमला, भारतीय सेना ने दिया मुंहतोड़ जवाब

सभी देखें

नवीनतम

100 सूरज का ताप, इंसान से लेकर जानवर तक पिघल जाएंगे, ऑपरेशन सिंदूर के बीच क्‍यों हो रही Nuclear bomb की चर्चा

जैसलमेर में शाम 6 बजे से कम्पलीट ब्लैकआउट, शाम 5 बजे से बंद होंगे बाजार

'बम आ रहे हैं, यह डरावना है' IPL, पंजाब-दिल्ली मैच रद्द होने के बाद डरी सहमी नजर आई चीयरलीडर [VIDEO]

SBI, PNB और अन्य बैंकों ने दिया दिलासा, ATM में पर्याप्त नकदी और वे पूरी तरह से सुचारु

एक हफ्ते के लिए बंद हुआ IPL! BCCI ने कहा देश की सुरक्षा से बढ़कर कुछ नहीं

अगला लेख