Haryana Assembly Elections : आम आदमी पार्टी की पहली सूची जारी, चुनावी मैदान में उतारे 20 उम्मीदवार

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
सोमवार, 9 सितम्बर 2024 (16:32 IST)
Aam Aadmi Party's first list of candidates for assembly elections released : आम आदमी पार्टी (AAP) ने हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए 20 उम्मीदवारों की अपनी पहली सूची सोमवार को जारी की जिससे कांग्रेस के साथ गठबंधन के लिए वार्ता में बाधा पैदा होने का संकेत मिलता है। हरियाणा की 90 सदस्यीय विधानसभा के लिए नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि 12 सितंबर है। राज्य में मतदान 5 अक्टूबर को होगा। मतगणना 8 अक्टूबर को होगी।
ALSO READ: आम आदमी पार्टी का दावा, केजरीवाल की रिहाई से देश में होंगे बड़े बदलाव
पार्टी ने हरियाणा इकाई के उपाध्यक्ष अनुराग ढांडा को कलायत से और इंदु शर्मा को भिवानी से मैदान में उतारा है। विकास नेहरा को महम से और बिजेंद्र हुड्डा को रोहतक से मैदान में उतारा गया है। आम आदमी पार्टी राज्य में संभावित गठबंधन के लिए कांग्रेस के साथ बातचीत कर रही थी। हालांकि आप कितनी सीटों पर चुनाव पर लड़ेगी, इसको लेकर बातचीत अटक गई है।
ALSO READ: Haryana Elections : AAP ने दी चेतावनी, कहा- पूरी ताकत से लड़ेंगे चुनाव, पार्टी को कम आंकने वाले पछताएंगे
सूत्रों के अनुसार अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली पार्टी 10 सीट की मांग कर रही है जबकि कांग्रेस 5 सीट की पेशकश कर रही है। इससे पहले आप की हरियाणा इकाई के प्रमुख सुशील गुप्ता ने कहा था कि अगर शाम तक समझौता नहीं हुआ तो उनकी पार्टी सभी 90 सीट के लिए उम्मीदवारों के नाम जारी कर देगी।(भाषा)
Edited by : Chetan Gour

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Gold Rate : सस्ता हुआ सोना, कीमतों में 1200 से ज्यादा की गिरावट

भारत को चीन से कोई खतरा नहीं, Sam Pitroda के बयान से Congress का किनारा, BJP ने बताया गलवान के शहीदों का अपमान

Apple का सस्ता मोबाइल, iphone 15 से कम कीमत, मचा देगा तूफान, जानिए क्या होंगे फीचर्स

दिल्ली में आज क्‍यों आया भूकंप, वरिष्‍ठ वैज्ञानिक ने दिया यह जवाब

Vivo V50 price : दमदार AI फीचर्स, 50 MP कैमरा, वीवो का सस्ता स्मार्टफोन मचाने आया धमाल, जानिए फीचर्स

सभी देखें

नवीनतम

दिसंबर 2027 तक यमुना नदी हो जाएगी साफ, दिल्ली सरकार ने बताया यह प्‍लान

इंडिया का नाम बदलकर भारत किया जाए, दिल्ली हाईकोर्ट में दायर की याचिका

क्‍या UP की शहजादी को होगी फांसी, UAE की जेल में है बंद, भारतीय दूतावास रख रहा नजर

महाकुंभ के विरोधियों को CM योगी ने दिया यह करारा जवाब

ज्ञानेश कुमार होंगे अगले मुख्य चुनाव आयुक्त, केंद्र सरकार ने जारी की अधिसूचना

अगला लेख
More