AAP ने ED के छापे को केजरीवाल पर हमला करार दिया, भाजपा ने पूछा- आपके तीन नेता क्यों हैं जेल में

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
बुधवार, 7 फ़रवरी 2024 (22:42 IST)
भारतीय जनता पार्टी (BJP) की दिल्ली इकाई ने बुधवार को आम आदमी पार्टी के नेताओं की आलोचना करते हुए उनसे पूछा कि उनके तीन शीर्ष नेता भ्रष्टाचार के मामलों में जेल में क्यों हैं और उन्हें जमानत क्यों नहीं मिल रही है।
 
इससे पहले दिन में, आतिशी सहित आप नेताओं ने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के निजी सहायक बिभव कुमार और पार्टी के कोषाध्यक्ष एनडी गुप्ता के परिसरों पर मंगलवार को प्रवर्तन निदेशालय (ED) की छापेमारी उनकी छवि खराब करने के लिए तथा राजनीतिक तौर पर मुख्यमंत्री को कुचलने के लिए उन पर किया गया हमला था।
 
जल मंत्री आतिशी पर निशाना साधते हुए दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने कहा कि आप नेता ’अपनी सरकार के घोटालों का बचाव करने में घंटों बिताती हैं।’
 
दिल्ली भाजपा प्रमुख ने कहा कि अगर वे उतना ही समय अपने प्रशासनिक कर्तव्यों पर बिताएं, तो शहर में जल आपूर्ति और सीवरेज उपचार बेहतर हो सकता है।’’
 
उन्होंने कहा कि आप अपने नेताओं सत्येन्द्र जैन, मनीष सिसोदिया और संजय सिंह का भी तब बचाव करती थी जब जांच एजेंसियां उनके परिसरों पर छापेमारी करती थीं।
 
उन्होंने कहा कि आप नेता तब कहते थे कि छापेमारी में कुछ नहीं मिला, लेकिन तीनों नेता - पूर्व मंत्री जैन एवं सिसोदिया तथा सांसद संजय सिंह - को गिरफ्तारी के बाद लंबे समय तक जमानत नहीं मिली है।
 
भाजपा नेता ने कहा कि ईडी खुलासा करेगी कि उसे मंगलवार की छापेमारी के दौरान क्या मिला। उन्होंने कहा कि आप नेता अब दिल्ली की जनता को बेवकूफ नहीं बना सकते। भाषा 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

सिर्फ कड़े कानून से न्यायपूर्ण समाज नहीं बनता, CJI डीवाई चंद्रचूड़ ने क्‍यों कहा ऐसा...

वंदे भारत को हरी झंडी दिखाने की होड़, ट्रेन के आगे पटरी पर गिरीं BJP विधायक, वीडियो वायरल

Mini Moon की क्या है Mystery, 2 चंद्रमाओं पर क्यों है दुनियाभर की नजरें, क्या भारत में दिखाई देगा

हत्या की नाकाम कोशिश के बाद डोनाल्ड ट्रंप ने कहा- कभी नहीं झुकूंगा, अमेरिकावासियों के लिए लड़ना जारी रखूंगा

क्या फाइनल हो गया दिल्ली के नए CM का नाम, AAP विधायकों की बैठक में हो सकता है ऐलान

सभी देखें

नवीनतम

Jammu and Kashmir Assembly Elections: पहले चरण में 35 हजार से अधिक कश्मीरी पंडित मतदान के पात्र

Atishi Marlena: भोपाल के बैरसिया में खेती भी कर चुकी हैं आतिशी मर्लेना

मनोज जरांगे ने फिर भरी हुंकार, शुरू किया मराठा आरक्षण के लिए अनिश्चितकालीन अनशन

Triumph Speed T4 : Royal Enfield और KTM से टक्कर देने आई सबसे सस्ती ट्रायम्फ बाइक

विश्वकर्मा जयंती पर छग के आवासहीन परिवारों के लिए पीएम मोदी ने किया 2044 करोड़ का ऑनलाइन अंतरण

अगला लेख
More