Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

मप्र में कांग्रेस को बड़ा झटका, जबलपुर महापौर जगत बहादुर भाजपा में शामिल

हमें फॉलो करें Jagat Bahadur annu

वेबदुनिया न्यूज डेस्क

भोपाल , बुधवार, 7 फ़रवरी 2024 (14:04 IST)
Jabalpur Mayor Jagat Bahadur joins BJP: लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस को एक के बाद एक झटके लगते जा रहे हैं। एक तरफ इंडिया गठबंधन से पार्टियां टूट रही हैं, वहीं कांग्रेस के नेता भी भाजपा का हाथ थाम रहे हैं। इसी कड़ी में बुधवार को जबलपुर के महापौर जगत बहादुर अन्नू भाजपा में शामिल हो गए। 
 
भाजपा अध्यक्ष वीडी शर्मा और मुख्‍यमंत्री मोहन यादव ने उन्हें भगवा दुपट्‍टा पहनाकर पार्टी की सदस्यता दिलाई। इससे पहले मध्य प्रदेश के कैबिनेट मंत्री राकेश सिंह अन्नू को लेकर भाजपा के परदेश मुख्यालय में पहुंचे। जगत बहादुर ने 2022 में कांग्रेस के टिकट पर महापौर पद का चुनाव जीता था। 
 
अन्नू को पूर्व मुख्‍यमंत्री कमलनाथ का करीबी माना जाता है। ‍निकाय चुनाव के दौरान कमलनाथ ने उनके समर्थन में काफी प्रचार किया था। उन्हें भाजपा में शामिल करवाने में भाजपा अध्यक्ष वीडी शर्मा और मंत्री राकेश सिंह की अहम भूमिका मानी जा रही है। 
 
कुछ समय पहले जब मुख्‍यमंत्री मोहन यादव जबलपुर प्रवास पर थे, तब अन्नू ने उनसे मुलाकात की थी। इस मुलाकात के बाद उनके भाजपा में आने की अटकलें शुरू हो गई थीं। जबलपुर में नगर निगम में बहुमत भाजपा के ही पास है। 
Edited by: Vrijendra Singh Jhala

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

COVID: अब नींद उड़ा रहा Corona Virus, इस रिपोर्ट में हुआ खुलासा