LIVE: देश के कई इलाकों में दिखा चांद, आज मनाई जाएगी ईद

Webdunia
सोमवार, 31 मार्च 2025 (00:46 IST)
Latest News Today Live Updates in Hindi: देश के कई इलाकों में आज शाम चांद दिखने के बाद आज यानी सोमवार 31 मार्च 2025 को देशभर में ईद मनाए जाने का ऐलान कर दिया गया है। ईद से पहले बाजारों में काफी चहल-पहल देखी जा रही है। वहीं रविवार को नवरात्र शुरू होने से मंदिरों में भी काफी भीड़ देखी गई। दोनों त्योहारों को देखते हुए देशभर में पुलिस ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं। पल पल की जानकारी... 
 
 

01:53 AM, 31st Mar
देश के कई इलाकों में चांद दिखने के बाद आज यानी सोमवार 31 मार्च 2025 को देशभर में ईद मनाए जाने का ऐलान कर दिया गया है। ईद से पहले बाजारों में काफी चहल-पहल देखी जा रही है। वहीं रविवार को नवरात्र शुरू होने से मंदिरों में भी काफी भीड़ देखी गई। दोनों त्योहारों को देखते हुए देशभर में पुलिस ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं।

09:52 PM, 30th Mar
मध्‍यप्रदेश के मुख्‍यमंत्री डॉ. मोहन यादव के मुख्‍य आतिथ्‍य में रविवार को कोठी महल पर युगयुगीन भारत के कालजयी महानायकों की तेजस्विता की महागाथा का वर्णन करने वाले वीर भारत संग्रहालय का भूमि पूजन किया गया। संग्रहालय का निर्माण लगभग 20 करोड़ रुपए की लागत से किया जाएगा। इसके अतिरिक्‍त आवश्‍यकता पड़ने पर और धनराशि भी प्रदान की जाएगी। प्रदेशवासियों के लिए गर्व की बात है कि यह उज्जैन में स्थापित होने जा रहा है।

08:29 PM, 30th Mar
देश के कई इलाकों में आज शाम चांद दिखने के बाद कल यानी सोमवार 31 मार्च 2025 को देशभर में ईद मनाए जाने का ऐलान कर दिया गया है। ईद से पहले बाजारों में काफी चहल-पहल देखी जा रही है। वहीं रविवार को नवरात्र शुरू होने से मंदिरों में भी काफी भीड़ देखी गई। दोनों त्योहारों को देखते हुए देशभर में पुलिस ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं।

07:43 PM, 30th Mar
हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले में रविवार को दर्दनाक हादसा हो हुआ। मणिकर्ण में एक विशाल पेड़ अचानक कई गाड़ियों पर गिर गया, जिससे वहां खड़े लोग इसकी चपेट में आ गए। इस हादसे में 6 लोगों की मौत की खबर है, जबकि कई अन्य गंभीर रूप से घायल हुए हैं। राहत और बचाव कार्य जारी है।

01:30 PM, 30th Mar
भूकंप के बाद म्यांमार में मांडले से 13 मील उत्तर-पश्चिम में 5.1 तीव्रता का झटका महसूस किया गया।

12:27 PM, 30th Mar
-नागपुर माधव नेत्रालय में संघ कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने स्मृति मंदिर को संघ सेवा का पवित्र तीर्थ बताया। 
-आरएसएस भारत की अमर संस्कृति का अक्षय वट। यह राष्‍ट्रीय चेतना के लिए अनिवार्य। आरएसएस सेवा का पर्याय बन गया है।
-माधव नेत्रालय लोगों के जीवन प्रकाश फैलाता रहेगा। 
-देश के गरीब से गरीब व्यक्ति को भी अच्छा इलाज मिले, यह हमारी प्राथमिकता है। 
-लोगों को सस्ती दवाएं दी जा रही है। 
-देश में मेडिकल की सीटें दोगुनी हुई। 
 

11:30 AM, 30th Mar
मोदी ने मन की बात में कहा कि बारिश की बूंदों को संरक्षित करके हम बहुत सारा पानी बर्बाद होने से बचा सकते हैं। पिछले कुछ सालों में इस अभियान के तहत देश के कई हिस्सों में जल संरक्षण के अभूतपूर्व कार्य हुए हैं। पिछले 7-8 साल में नए बने टैंक, तालाब और अन्य वॉटर रिचार्ज स्ट्रक्चर से 11 बिलियन क्यूबिक मीटर से भी ज्यादा पानी का संरक्षण हुआ है।
 
उन्होंने घर की छतों पर पक्षियों के लिए पानी रखने और योग को मानवता का अनमोल उपहार बताते हुए उन्होंने इसे जीवन का अनिवार्य अंग बनाने की भी अपील की।

11:24 AM, 30th Mar
मन की बात में पीएम नरेंद्र मोदी बोले, आज चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि है। आज से चैत्र नवरात्रि की शुरूआत हो रही है और आज से भारतीय नववर्ष का भी आरंभ हो रहा है। 13 से 15 अप्रैल के बीच देश के अलग-अलग हिस्सों में त्योहारों की जबरदस्त धूम दिखेगी। यानी ये पूरा महीना त्योहारों का है।
 
उन्होंने कहा कि मैं देश के लोगों को इन त्योहारों की बहुत-बहुत बधाई देता हूं। कुछ ही दिन पहले सम्पन्न हुए खेलो इंडिया पैरा गेम्स में एक बार फिर खिलाड़ियों ने अपनी लगन और प्रतिभा से सबको हैरान कर दिया। इस बार पहले से ज्यादा खिलाड़ियों ने इन खेलों में हिस्सा लिया। इससे पता चलता है कि पैरा स्पोर्ट्‍स कितना लोकप्रिय हो रहा है।

09:46 AM, 30th Mar
-दीक्षा भूमि पहुंचे पीएम मोदी, बाबा साहेब अंबेडकर को दी श्रद्धांजलि।

09:14 AM, 30th Mar
संघ मुख्यालय स्मृति मंदिर पहुंचे पीएम मोदी, हेडगेवार और गोलवलकर को दी श्रद्धांजलि 

08:49 AM, 30th Mar
-प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नागपुर पहुंचे, कुछ ही देर में संघ मुख्‍यालय स्मृति भवन पहुंचेंगे। 
-मुख्‍यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने एयरपोर्ट पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का स्वागत किया।
-संघ मुख्‍यालय पहुंचे संघ प्रमुख मोहन भागवत। 
-पीएम मोदी आज माधव नेत्रालय की आधारशिला रखेंगे।

08:42 AM, 30th Mar
-पीएम मोदी कुछ ही देर में नागपुर पहुंचेंगे। 9 बजे हेडगवार को श्रद्धांजलि देंगे। गोलवलकर के स्मारक पर भी जाएंगे। 
-9.50 बजे दीक्षा भूमि जाकर बाबा साहेब को श्रद्धांजलि देंगे। 
-पीएम मोदी संघ प्रमुख मोहन भागवत से भी मुलाकात करेंगे।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

मोदी-शाह मुझे बम दें, पाकिस्तान में मचा दूंगा तबाही, कर्नाटक के वक्फ और अल्पसंख्यक मामलों के मंत्री ने मांगी इजाजत

पहलगाम आतंकी हमले का बड़ा बदला, ताबड़तोड़ एक्शन से घबराया पाकिस्तान, भारत का बड़ा वार

इमरान खान के साथ जेल में मेजर ने किया कुकर्म, सामने आया चौंकाने वाला सच

पहलगाम हमला आर्मी चीफ आसिम मुनीर की साजिश, पाकिस्तान के पूर्व मिलिट्री ऑफिसर के दावे से खलबली

भारत और पाकिस्तान के बीच गहराते संकट को चीन कैसे देख रहा है?

सभी देखें

नवीनतम

पश्चिम बंगाल के हुगली में पाकिस्तानी महिला गिरफ्तार, साल 1980 में पर्यटक वीजा पर आई थी भारत

शिरडी साईबाबा मंदिर को बम से उड़ाने की धमकी

MP के मंत्री का बयान, बलात्कार के आरोपी को पैर में नहीं, सीने में गोली मारनी चाहिए थी

भारत-पाक तनाव के बीच समुद्री हलचल तेज, नौसेना ने अरब सागर में जारी किया Navigation Alert

UP में शुरू होगी मुख्यमंत्री सुपोषण योजना, CM योगी ने दिए निर्देश, जानिए किन्‍हें मिलेगा लाभ...

अगला लेख
More