LIVE: भारत ने पाकिस्‍तान के लिए एयरस्‍पेस बंद किया

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
बुधवार, 30 अप्रैल 2025 (22:31 IST)
Latest News Today Live Updates in Hindi: भारत ने पाकिस्‍तान के लिए 23 मई तक एयरस्‍पेस बंद कर दिया। पहलगाम हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव चरम पर पहुंच गया है। नियंत्रण रेखा पर पाकिस्तान की ओर से लगातार छठे दिन भी गोलीबारी हुई। भारत ने इसका करारा जवाब दिया। इस बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपना रूस दौरा भी रद्द कर दिया है। पल पल की जानकारी...


10:35 PM, 30th Apr
भारत ने पाकिस्‍तान के लिए 23 मई तक एयरस्‍पेस बंद कर दिया। इस फैसले से पाकिस्तान की अर्थव्‍यवस्‍था पर बड़ा असर पड़ेगा। पाकिस्तान को बांग्लादेश, म्यांमार, श्रीलंका और चीन आदि देशों में अपने विमान भेजने के लिए काफी लंबा रूट लेना होगा। इससे वहां की हवाई यात्रा महंगी होगी।

04:07 PM, 30th Apr
केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा, मोदी कैबिनेट में कई बड़े फैसले किए गए। मेघालय के शिलॉंग से असम के सिल्चर के बीच मेगा हाईवे को मंजूरी। 166 किमी का बनेगा नया कॉरिडोर। ये कॉरिडोर नार्थ ईस्ट के लिए महत्वपूर्ण। गन्ना किसानों को मोदी सरकार ने दी राहत।

03:14 PM, 30th Apr
सरकार ने राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार बोर्ड का पुनर्गठन किया है। पूर्व रॉ प्रमुख आलोक जोशी को इस बोर्ड का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। पूर्व पश्चिमी एयर कमांडर एयर मार्शल पी.एम. सिन्हा, पूर्व दक्षिणी सेना कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल ए.के. सिंह और रियर एडमिरल मोंटी खन्ना सैन्य सेवाओं से सेवानिवृत्त अधिकारी हैं। राजीव रंजन वर्मा और मनमोहन सिंह भारतीय पुलिस सेवा से सेवानिवृत्त दो सदस्य हैं। सात सदस्यीय बोर्ड में बी. वेंकटेश वर्मा सेवानिवृत्त IFS हैं।

02:45 PM, 30th Apr
 भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपना रूस दौरा भी रद्द कर दिया है। पीएम मोदी 9 मई को रूस जाने वाले थे।

11:04 AM, 30th Apr
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में मंत्रिमंडल की बैठक जारी। गृहमंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह समेत सभी मंत्री शामिल। 

केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने कहा कि संसदीय मामलों की कैबिनेट समिति (सीसीपीए) पहलगाम आतंकवादी हमले को लेकर संसद का विशेष सत्र बुलाने संबंधी कांग्रेस समेत कई विपक्षी दलों की मांग पर फैसला करेगी।



08:36 AM, 30th Apr
29-30 अप्रैल की रात को पाकिस्तानी सेना की चौकियों ने जम्मू और कश्मीर के नौशेरा, सुंदरबनी और अखनूर सेक्टरों के सामने नियंत्रण रेखा के पार बिना उकसावे के गोलीबारी शुरू कर दी। भारतीय सेना के जवानों ने तेजी से और उचित तरीके से जवाब दिया।

08:36 AM, 30th Apr
-विशाखापत्तनम के श्री वराहालक्ष्मी नरसिम्हा स्वामी मंदिर में चंदनोत्सवम के दौरान दीवार का 20 फीट लंबा हिस्सा ढह जाने से 7 लोगों की मृत्यु हो गई।
-कोलकाता में फलपट्टी मछुआ के पास होटल में भीषण आग गई। कई लोगों ने बिल्डिंग से कूदकर बचाई जान। कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। होटल के अंदर से 14 शव बरामद। ALSO READ: कोलकाता के होटल में भीषण आग, कई लोगों ने बिल्डिंग से कूदकर बचाई जान, 14 की मौत

08:33 AM, 30th Apr
-पहलगाम हमले के बाद मोदी कैबिनेट की बैठक आज, पीएम मोदी की अध्यक्षता में आज CCS की भी बैठक 
-गंगोत्री धाम के कपाट सुबह 10 बजकर 30 मिनट पर खुलेंगे। 11 बजकर 55 मिनट पर यमुनोत्री धाम के कपाट खुलेंगे। इसी के साथ चारधाम यात्रा की शुरुआत भी हो जाएगी। 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

PoK वालों दो महीने का राशन जमा कर लो, कभी भी छिड़ सकती है भारत से जंग

पाकिस्तान जिंदाबाद का नारा लगाया तो टांगें तोड़ देंगे, CM हिमंत विश्व शर्मा की चेतावनी

अब बिलावल के बदले सुर, कहा- पाकिस्तान का अतीत आतंकी संगठनों से जुड़ा

पाकिस्तानी युवती से शादी कर फंसा CRPF जवान, अब पत्नी के साथ नौकरी भी खतरे में

LoC पर भूमिगत बंकरों में लग रही हैं कक्षाएं, हमले से बचने के गुर भी सीख रहे हैं विद्यार्थी

सभी देखें

नवीनतम

अगर भारत पाकिस्तान में छिड़ती है जंग तो क्या करें निवेशक?

Chhattisgarh: गरियाबंद में मुठभेड़ में 8 लाख रुपए का इनामी नक्सली ढेर, हथियार और विस्फोटक बरामद

बड़ी खबर, पाकिस्तानी जेल में पूर्व PM इमरान खान के साथ मेजर ने किया कुकर्म!

भारत के साथ तनावपूर्ण संबंधों के बीच पाकिस्तान ने किया अब्दाली मिसाइल का परीक्षण

NEET Test: एनएमसी ने 14 छात्रों का प्रवेश किया रद्द, 26 को निलंबित करने का आदेश

अगला लेख
More