LIVE : यशवंत वर्मा पर लगे आरोपों की जांच के लिए 3 सदस्यीय समिति का गठन

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
शनिवार, 22 मार्च 2025 (21:40 IST)
Latest News Today Live Updates in Hindi:  प्रधान न्यायाधीश (सीजेआई) संजीव खन्ना ने न्यायमूर्ति यशवंत वर्मा पर लगे आरोपों की जांच के लिए शनिवार को तीन सदस्यीय समिति गठित की। पल पल की जानकारी...


09:47 PM, 22nd Mar
प्रधान न्यायाधीश (सीजेआई) संजीव खन्ना ने न्यायमूर्ति यशवंत वर्मा पर लगे आरोपों की जांच के लिए शनिवार को तीन सदस्यीय समिति गठित की। आरोप है कि न्यायमूर्ति वर्मा के सरकारी आवास में आग लगने के बाद वहां से कथित तौर पर बड़ी मात्रा में नकदी बरामद हुई थी।
 
प्रधान न्यायाधीश खन्ना ने दिल्ली उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश डी. के. उपाध्याय से रिपोर्ट मिलने के बाद आंतरिक जांच का आदेश दिया और उनसे न्यायमूर्ति यशवंत वर्मा को कोई न्यायिक कार्य न सौंपने को कहा।
 
जांच समिति में पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति शील नागू, हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति जी एस संधवालिया और कर्नाटक उच्च न्यायालय की न्यायाधीश अनु शिवरामन शामिल हैं।
 
उच्चतम न्यायालय द्वारा जारी बयान में कहा गया, ‘‘दिल्ली उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश को फिलहाल न्यायमूर्ति यशवंत वर्मा को कोई न्यायिक कार्य न सौंपने के लिए कहा गया है।’’
 
इसमें कहा गया, ‘‘दिल्ली उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश द्वारा प्रस्तुत रिपोर्ट, न्यायमूर्ति यशवंत वर्मा का जवाब और अन्य दस्तावेज उच्चतम न्यायालय की वेबसाइट पर अपलोड किए जा रहे हैं।’’
 
भारी मात्रा में नकदी कथित तौर पर तब मिली जब 14 मार्च की रात करीब 11.35 बजे वर्मा के दिल्ली स्थित आवास में आग लग गई और दिल्ली अग्निशमन विभाग के कर्मियों को मौके पर पहुंचकर आग बुझानी पड़ी।
 
दिल्ली अग्निशमन सेवा प्रमुख अतुल गर्ग ने हालांकि, अग्निशमन कर्मियों द्वारा नकदी मिलने के दावों का खंडन किया है। इस घटना से कानूनी क्षेत्र में हलचल मच गई और कई लोगों ने न्यायाधीश के इस्तीफे की मांग की तथा उन्हें स्थानांतरित करने के उच्चतम न्यायालय कॉलेजियम के फैसले की आलोचना की।
 
शीर्ष अदालत ने शुक्रवार को एक बयान में कहा कि दिल्ली उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश ने उनके खिलाफ आंतरिक जांच शुरू की है और उन्हें इलाहाबाद उच्च न्यायालय स्थानांतरित करने का प्रस्ताव अलग है।

04:25 PM, 22nd Mar
नागपुर हिंसा में घायल एक व्यक्ति की मौत : महाराष्ट्र के नागपुर शहर में इस सप्ताह की शुरुआत में हुई हिंसा में घायल हुए 40 वर्षीय व्यक्ति की शनिवार को एक अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। अस्पताल के एक अधिकारी ने बताया कि इरफान अंसारी की इंदिरा गांधी सरकारी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (आईजीजीएमसीएच) में दोपहर एक बजकर 20 मिनट पर मौत हो गई। उन्होंने कहा कि अंसारी को गंभीर रूप से घायल हो जाने के कारण अस्पताल में भर्ती कराया गया था। अंसारी सोमवार रात करीब 11 बजे घर से नागपुर रेलवे स्टेशन से इटारसी के लिए ट्रेन पकड़ने के लिए निकले थे। यह इलाका हिंसा से प्रभावित था।

08:04 AM, 22nd Mar
बिहार के अररिया में तनिष्‍क लूट कांड के आरोपी चुनमुन झा की पुलिस मुठभेड़ के बाद इलाज के दौरान मौत। सुबह 4 बजे हुई मुठभेड़ में 2 इंस्पेक्टर समेत 5 जवान घायल।

07:39 AM, 22nd Mar
आईपीएल के 18वें सत्र की शुरुआत आज से होने जा रही है। आईपीएल 2025 का आगाज गत चैंपियन कोलकाता नाइट राइडर्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच होने वाले मुकाबले से होगा। यह मैच कोलकाता के ईडेन गार्डेंस स्टेडियम पर खेला जाएगा। ALSO READ: सबसे सफल टीम से लेकर Batting Bowling records तक, यह है IPL के रोमांचक Facts

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

मोदी-शाह मुझे बम दें, पाकिस्तान में मचा दूंगा तबाही, कर्नाटक के वक्फ और अल्पसंख्यक मामलों के मंत्री ने मांगी इजाजत

पहलगाम आतंकी हमले का बड़ा बदला, ताबड़तोड़ एक्शन से घबराया पाकिस्तान, भारत का बड़ा वार

इमरान खान के साथ जेल में मेजर ने किया कुकर्म, सामने आया चौंकाने वाला सच

पहलगाम हमला आर्मी चीफ आसिम मुनीर की साजिश, पाकिस्तान के पूर्व मिलिट्री ऑफिसर के दावे से खलबली

भारत और पाकिस्तान के बीच गहराते संकट को चीन कैसे देख रहा है?

सभी देखें

नवीनतम

पश्चिम बंगाल के हुगली में पाकिस्तानी महिला गिरफ्तार, साल 1980 में पर्यटक वीजा पर आई थी भारत

शिरडी साईबाबा मंदिर को बम से उड़ाने की धमकी

MP के मंत्री का बयान, बलात्कार के आरोपी को पैर में नहीं, सीने में गोली मारनी चाहिए थी

भारत-पाक तनाव के बीच समुद्री हलचल तेज, नौसेना ने अरब सागर में जारी किया Navigation Alert

UP में शुरू होगी मुख्यमंत्री सुपोषण योजना, CM योगी ने दिए निर्देश, जानिए किन्‍हें मिलेगा लाभ...

अगला लेख
More