Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

PM मोदी ने राष्‍ट्र को दिए 11 संकल्‍प, बोले- 2047 तक भारत बनेगा विकसित देश

Advertiesment
हमें फॉलो करें rahul gandhi

वेबदुनिया न्यूज डेस्क

, शनिवार, 14 दिसंबर 2024 (18:40 IST)
Latest News Today Live Updates in Hindi: कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने लोकसभा में संविधान पर चर्चा करते हुए कहा कि हमारा संविधान नए भारत का दस्तावेज है। उन्होंने कहा कि सावरकर ने कहा था कि संविधान में कुछ भी भारतीय नहीं। पल पल की जानकारी... 


07:55 PM, 14th Dec
पीएम मोदी ने लोकसभा में लिए 11 संकल्प
चाहे नागरिक हो या सरकार सभी अपने कर्तव्‍यों का पालन करें।
हर क्षेत्र हर समाज को विकास का लाभ मिले। सबका साथ और सबका विकास हो।
भ्रष्‍टाचार के प्रति जीरो टॉलरेंस हो और भ्रष्‍टाचारियों की सामाजिक स्‍वीकार्यता न हो। 
देश के कानून, देश के नियम और देश की परंपरओं के पालन में नगारिकों को गर्व हो.
गुलामी की मानसिकता से मुक्ति मिले और अपनी विरासत पर गर्व हो.
देश की राजनीति को परिवारवाद से मुक्ति मिले.
संविधान का सम्‍मान हो और राजनीतिक स्‍वार्थ के लिए संविधान हथियार न बनाया जाए।
संविधान की भावना के प्रति समर्पण रखते हुए जिनको आरक्षण मिल रहा हो उनसे न छीना जाए। धर्म के आधार पर आरक्षण न दिया जाए।
डेवलपमेंट में देश मिसाल बने।
राज्‍य के विकास से राष्‍ट्र का विकास का मंत्र हो।
एक भारत श्रेष्‍ठ भारत का ध्‍येय सर्वोपरि हो।

पीएम मोदी ने शनिवार को लोकसभा में संविधान पर चर्चा का जवाब
पीएम मोदी ने शनिवार को लोकसभा में संविधान पर चर्चा का जवाब दिया। उन्‍होंने कहा कि हमने भी संविधान बदला है, लेकिन लोगों के भले के लिए बदला है। पीएम मोदी ने कहा कि इस उद्देश्‍य के लिए संविधान बदलने पर हमें गर्व है कि इसे हमने बदला है। यहां कहीं मुंह छिपाने वाली बात नहीं है।

07:00 PM, 14th Dec
आजादी की अभिव्यक्ति पर हमला : पीएम मोदी ने कहा कि 1947 से 1952 इस देश में इलेक्टेड गवर्नमेंट नहीं थी। अस्थाई व्यवस्था थी, चुनाव नहीं हुए थे और जब तक चुनाव ना हो तब तक एक खाका खड़ा किया गया था। 1952 से पहले राज्य सभा भी नहीं थी। राज्यों में भी चुनाव नहीं थे। कोई जनादेश नहीं था। अभी-अभी तो संविधान निर्माताओं ने इतना मंथन किया था। 1951 इन्होंने ऑर्डिनेंस लाकर संविधान को बदला। अभिव्यक्ति की आजादी पर हमला कर दिया गया।
 
नेहरू, इंदिरा, राहुल पर पीएम का निशाना : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संविधान के 75 साल पूरा होने पर लोकसभा में चल रही बहस में पंडित जवाहरलाल नेहरू, इंदिरा गांधी, राजीव गांधी, सोनिया गांधी और राहुल गांधी पर बारी-बारी निशाना साधा। उन्‍होंने शाह बानो केस का हवाला देते हुए कहा कि एक वृद्ध महिला को राहत देने वाले सुप्रीम कोर्ट के फैसले को राजीव गांधी की सरकार ने पलट दिया। राजीव गांधी कट्टरपंथियों के सामने झुक गए थे। लोकसभा में संविधान के 75 साल की यात्रा पर जारी बहस में हिस्‍सा लेते हुए पीएम मोदी ने पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू का भी जिक्र किया। नेहरू की ओर से मुख्‍यमंत्रियों को लिखी चिट्ठी का भी उल्‍लेख किया। पीएम मोदी ने कहा कि उस वक्‍त पंडित नेहरू का अपना ही संविधान चलता था।

खिलवाड़ करने का खून मुंह में लग चुका था : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि जवाहरलाल नेहरू ने संविधान के साथ खिलवाड़ शुरू किया। इंदिरा गांधी ने उसे आगे बढ़ाया और राजीव गांधी ने उसमें खाद-पानी डाला। ऐसा क्यों? क्योंकि संविधान के साथ खिलवाड़ करने का खून मुह में लग चुका था। पीएम मोदी ने कहा कि अगली पीढ़ी भी वही परंपरा आगे बढ़ा रही है।

सत्ता की भू‍खी है कांग्रेस : कांग्रेस के लिए सत्ता सुख और सत्ता भूख... यही एकमात्र इतिहास है, कांग्रेस का वर्तमान है। हमने भी संविधान संशोधन किए हैं... लेकिन देश की एकता के लिए, देश की अखंडता के लिए, देश के उज्ज्वल भविष्य के लिए और संविधान की भावना के प्रति पूर्ण समर्पण के साथ किए हैं।

पीएम मोदी ने अटलजी का क्यों किया जिक्र : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि साल 1998 में सरकार चल रही थी, लेकिन कुछ लोगों ने सरकार गिराने की कोशिश की थी। अटलजी की सरकार ने एक वोट से पराजित होना सही समझा, लेकिन खरीद फरोख्त नहीं की। बाजार में माल तब भी बिकता था. दूसरी तरफ संसद में नोटों के ढेर देखे गए. भारत की लोकतांत्रिक भावना को बाजार बना दिया गया। कांग्रेस के लिए सत्ता सुख और सत्ता की भूख यही इतिहास और यही वर्तमान है।

06:28 PM, 14th Dec
rahul gandhi
आज हमारी हर योजना की सेंटर में महिलाएं होती हैं और जब हम ये संविधान के 75 वर्ष मना रहे हैं, तो ये अच्छा संयोग है कि भारत के राष्ट्रपति के पद पर एक आदिवासी महिला विराजमान है। यही नहीं, हमारे सदन में भी महिला सांसदों की संख्या लगातार बढ़ रही है।

एक परिवार ने संविधान को चुनौती दी : कांग्रेस के एक परिवार ने संविधान को चोट पहुंचाने में कोई कसर नहीं छोड़ी। एक परिवार का उल्लेख इसलिए करता हूं कि 75 साल में से 55 साल एक ही परिवार ने राज किया है। देश को क्या-क्या हुआ है, ये जानने का अधिकार है। इस परिवार के कुविचार, कुरीति, कुनीति की परंपरा निरंतर चल रही है। हर स्तर पर इस परिवार ने संविधान को चुनौती दी है।

विविधता में जहरीले बीज बोने के प्रयास : पीएम मोदी ने कहा कि विविधता में एकता ये भारत की विशेषता रही है और इस देश की प्रगति भी विविधता को सेलिब्रेट करने में है। लेकिन गुलामी की मानसिकता में पले-बढ़े लोगों ने, भारत का भला न देख पाने वाले लोगों ने... वो विविधता में विरोधाभास ढूढंते रहे। इतना ही नहीं, विविधता जो हमारा अमूल्य खजाना है उसको सेलिब्रेट करने के बजाय उस विविधता में ऐसे जहरीले बीज बोने के प्रयास करते रहे, ताकि देश की एकता पर चोट पहुंचे।

370 को जमीन में गाड़ दिया : मैं संविधान के प्रकाश में मेरी बात रखता हूं। अगर आप हमारी नीतियों को देखेंगे, पिछले 10 साल देश की जनता ने जो हमें सेवा करने का मौका दिया है। उसमें निर्णय देखिए भारत की एकता को मजबूती देने का हम निरंतर प्रयास करते रहे हैं। 370 देश की एकता में रुकावट बना था। हमने उसे जमीन में गाड़ दिया। यह एकता में रुकावट बनी थी। कुछ लोग ऐसे बीज ढूंढते हैं, जिससे देश को नुकसान पहुंचे।

विकसित भारत बनाकर रहेंगे : अब हमारा देश बहुत तेज गति से विकास कर रहा है। भारत बहुत ही जल्द विश्व की तीसरी बड़ी आर्थिक शक्ति बनने की दिशा में बहुत मजबूत कदम रख रहा है। इतना ही नहीं, ये 140 करोड़ देशवासियों का संकल्प है कि जब हम आजादी की शताब्दी मनाएंगे तो हम इस देश को विकसित भारत बना कर रहेंगे।

06:16 PM, 14th Dec
75 साल की यादगार यात्रा
पीएम मोदी ने लोकसभा में कहा- 75 वर्ष की ये उपलब्धि असाधारण है। जब देश आजाद हुआ और उस समय भारत के लिए जो-जो संभावनाएं व्यक्त की गई थी उन संभावनाओं को निरस्त करते हुए, परास्त करते हुए भारत का संविधान हमें यहां तक ले आया है। इसलिए इस महान उपलब्धि के लिए, संविधान निर्माताओं के साथ-साथ देश के कोटि-कोटि नागरिकों का आदरपूर्वक नमन करता हूं। लोकसभा में पीएम मोदी ने कहा- संविधान के 75 वर्ष की यात्रा यादगार यात्रा है और विश्व के सबसे महान और विशाल लोकतंत्र की यात्रा है। इसकी मूल में हमारे संविधान निर्माताओं की दीर्घ दृष्टि, हमारे संविधान निर्माताओं के योगदान और जिसको लेकर हम आगे बढ़ रहे हैं, ये 75 वर्ष पूर्ण होने पर एक उत्सव मनाने का पल है।

06:07 PM, 14th Dec
लोकसभा बोले पीएम मोदी- भारत लोकतंत्र की जननी
rahul gandhi
भारत मदर ऑफ डेमोक्रेसी के रूप में जाना जाता है। हम लोकतंत्र की जननी हैं। राजर्षि पुरुषोत्तम दास टंडन ने कहा था- सदियों के बाद हमारे देश में एक बार फिर ऐसी बैठक बुलाई गई है, यह हमारे मन में गौरवशाली अतीत की याद दिलाती है, जब हम स्वतंत्र हुआ करते थे। जब सभाएं आयोजित की जाती थीं, जिनमें विद्वान लोग देश के महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा के लिए मिला करते थे। बाबा साहब अंबेडकर ने कहा था- ऐसा नहीं है कि भारत को पता नहीं था कि लोकतंत्र क्या होता है। एक समय था जब भारत में कई गणतंत्र हुआ करते थे।  
नारी शक्ति ने संविधान को सशक्त करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। मौलिक चिंतन से उन्होंने संविधान सभा की डिबेट को समृद्ध किया था। उनके सुझावों का संविधान के निर्माण पर महत्वपूर्ण प्रभाव पड़ा था। हमारे यहां शुरुआत से ही महिलाओं को वोट का अधिकार मिला हुआ है। 

05:15 PM, 14th Dec
राहुल के भाषण की तारीफ : टीएमसी सांसद शत्रुघ्न सिन्हा ने कहा कि जहां तक ​​सरकार की आलोचना का सवाल है, राहुल गांधी विपक्ष के नेता हैं और लोगों को उनसे बहुत उम्मीदें हैं, खासकर संसद में। संसद के बाहर भी राहुल गांधी राष्ट्रीय युवा आइकन के रूप में उभरे हैं, जो अभूतपूर्व है। आज संसद में उन्होंने जो मुद्दे उठाए, वे बहुत आक्रामकता के साथ उठाए, लेकिन उन्होंने किसी खास व्यक्ति पर निशाना नहीं साधा। 

04:35 PM, 14th Dec
मस्जिदें खतरे में : संविधान पर चर्चा के दौरान एआईएमआईएम के सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने कहा कि भाजपा का राष्ट्रवाद हिन्दुत्व का राष्ट्रवाद है। मुसलमानों को कमजोर करने की कोशिश की जा रही है, मुसलमान चुनाव नहीं जीत पा रहे हैं। हर जगह हम से मस्जिद होने के सबूत मांगे जा रहे हैं। देश में आज मस्जिदें खतरे में हैं। बीफ को लेकर मॉबलिंचिंग हो रही है, गौरक्षक मॉबलिंचिंग कर रहे हैं।

02:19 PM, 14th Dec
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा कि संविधान विचारों का समूह, हमारी आवाज है। यह नए भारत का दस्तावेज है। हमारा संविधान एक जीवन दर्शन है। संविधान में हमारी विरासत की झलक है।

राहुल ने कहा कि जैसे द्रोणाचार्य ने एकलव्य का अंगूठा काटा वैसे ही आप हिंदुस्तान के युवाओं का अंगूठा काटते हो। देश का अंगूठा काटने की कोशिश हो रही है। अडाणी को धारावी देकर नवउद्यमियों का अंगूठा काटा गया। एमएसपी पर किसानों का अंगूठा काटा गया। अग्निवीर, पेपरलीक से युवाओं का अंगूठा काटा गया। 

नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि हाथरस के गुनहगार खुले आम घूम रहे हैं। पीड़ित परिवार घर में कैद हैं। परिवार ने बताया कि बेटी का अंतिम संस्कार नहीं करने दिया। क्या यूपी में मनु स्मृति लागू है।
 
उन्होंने कहा कि सावरकर ने मनु स्मृति कानून को संविधान से बेहतर बताया था। उन्होंने कहा था कि संविधान में कुछ भी भारतीय नहीं है। 

01:27 PM, 14th Dec
rahul gandhi

किसानों को शंभू बॉर्डर पर ही रोका : किसान नेता सरवन सिंह पंढेर ने कहा किसानों पर अत्याचार किया जा रहा है। हमारे ऊपर केमिकल वाला पानी फेंका जा रहा है। पूरा देश देख रहा है कि हमारे साथ क्या हो रहा है। संसद में कोई भी किसानों की बात नहीं कर रहा है। इस बीच, पुलिस ने किसानों को वापस लौटने के लिए कहा है, लेकिन किसान दिल्ली कूच के लिए अड़े हुए हैं। शंभू बॉर्डर पर सुरक्षा की कड़ी व्यवस्था की गई। अंबाला के 11 गांवों में इंटरनेट सेवा बंद कर दी गई है। किसानों ने बैरीकेड्‍स तोड़ने की कोशिश की, लेकिन पुलिस ने उन्हें वहीं रोक दिया। 

12:44 PM, 14th Dec
शंभू बॉर्डर से दिल्ली कूच पर अड़े किसान, पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले। किसानों पर वॉटर कैनन का भी इस्तेमाल।

12:09 PM, 14th Dec
दिल्ली की ओर बढ़ा 101 किसानों का जत्था, शंभू बॉर्डर पर हरियाणा पुलिस ने रोका किसानों का रास्ता। पुलिस सीमा पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं। 

11:50 AM, 14th Dec
पंजाब और हरियाणा की सीमा पर शंभू बॉर्डर पर विरोध स्थल से 101 किसानों का एक ‘जत्था’ शनिवार दोपहर 12 बजे दिल्ली के लिए अपना पैदल मार्च फिर से शुरू करेगा। किसानों का विरोध मार्च शुरू होने से पहले हरियाणा सरकार ने शनिवार को अंबाला जिले के 12 गांवों में मोबाइल इंटरनेट और एक साथ कई एसएमएस भेजने की सेवाओं को निलंबित कर दिया। अतिरिक्त मुख्य सचिव (गृह) सुमिता मिश्रा द्वारा जारी आदेश के अनुसार यह निलंबन 17 दिसंबर तक लागू रहेगा।

11:19 AM, 14th Dec
केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने संविधान पर चर्चा में भाग लेते हुए कहा कि हमारे शब्दों और कार्यों से भारत की छवि खराब नहीं होनी चाहिए। संविधान की भावना के अनुरूप एक आदिवासी महिला हमारे देश की राष्ट्रपति बनीं। उन्होंने कहा कि  प्रधानमंत्री मोदी बाबा साहेब का सपना पूरा कर रहे हैं।  

10:45 AM, 14th Dec
rahul gandhi
पूर्व उपप्रधानमंत्री और वरिष्‍ठ भाजपा नेता लालकृष्‍ण आडवाणी को शनिवार को दिल्ली के अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया। अस्पताल के सूत्रों ने बताया कि आडवाणी चिकित्सकों की निगरानी में हैं और उनकी हालत स्थिर है। फिलहाल यह पता नहीं चल पाया है कि आडवाणी को अभी अस्पताल में क्यों भर्ती कराया गया है?

10:17 AM, 14th Dec
-सरकार ने ‘एक राष्ट्र एक चुनाव’ से संबंधित विधेयकों को 16 दिसंबर को लोकसभा में पेश करने के लिए सूचीबद्ध किया।
-कानून मंत्री मेघवाल 16 दिसंबर को लोकसभा में संविधान (129वां संशोधन) विधेयक और केंद्र शासित प्रदेश कानून (संशोधन) विधेयक पेश करेंगे।

09:02 AM, 14th Dec
अभिनेता अल्लू अर्जुन ने कहा कि मैं आपके प्यार और समर्थन के लिए सभी को धन्यवाद देता हूं। मैं अपने सभी प्रशंसकों को धन्यवाद देना चाहता हूं। चिंता की कोई बात नहीं है। मैं ठीक हूं। मैं कानून का पालन करने वाला नागरिक हूं और मैं सहयोग करूंगा। मैं एक बार फिर परिवार के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त करना चाहता हूं। यह एक दुर्भाग्यपूर्ण घटना थी जो हुआ उसके लिए हमें खेद है। मैं समर्थन के लिए परिवार के साथ हूं मैं जो कुछ भी कर सकता हूं मैं उनके लिए करूंगा।

08:05 AM, 14th Dec
अभिनेता अल्लू अर्जुन के वकील अशोक रेड्डी ने कहा कि उन्हें हाईकोर्ट से आदेश की प्रति मिली लेकिन इसके बावजूद, उन्होंने आरोपी (अल्लू अर्जुन) को रिहा नहीं किया। उन्हें जवाब देना होगा। यह अवैध हिरासत है, हम कानूनी कार्रवाई करेंगे। फिलहाल उन्हें रिहा कर दिया गया है।

07:40 AM, 14th Dec
-अल्लू अर्जुन आज सुबह चंचलगुडा जेल से रिहा हुए। कागजी कार्यवाही में देरी के चलते जेल में बिताई थी रात। कल तेलंगाना हाईकोर्ट से मिली थी 4 हफ्ते की जमानत।
-अल्लू अर्जुन के साथ उनके पिता अल्लू अरविंद भी मौजूद। कुछ ही देर में गीता आर्ट्स प्रोडक्शन हाउस पहुंचेंगे। 

07:39 AM, 14th Dec
-आज लोकसभा में संविधान पर चर्चा का जवाब देंगे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी।
--गाबा टेस्ट में भारत ने टॉस जीतकर ऑस्ट्रेलिया को पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। बारिश के वजह से पहले सत्र में खेल प्रभावित हुआ। समाचार लिखे जाने तक ऑस्ट्रेलिया ने बगैर विकेट खोए 28 रन बना लिए थे। 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

हरियाणा के नूंह में फिर तनाव, 2 पक्षों में जमकर पथराव, युवती को जिंदा जलाया