Dharma Sangrah

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

बड़ी खबर! आधार को पैन से जोड़ने की समयसीमा तय नहीं

Advertiesment
Aadhar
नई दिल्ली। केंद्रीय वित्त मंत्री अरुण जेटली ने शुक्रवार को लोकसभा में स्पष्ट किया कि आधार को पैन से जोड़ने के लिये कोई समय सीमा तय नहीं की गई है।
 
लोकसभा में राम चरित्र निषाद ने शुक्रवार को सवाल किया कि क्या सरकार ने आधार को पैन से जोड़ने के लिए कोई समयसीमा तय की है? इसके लिखित उत्तर में वित्त मंत्री अरूण जेटली ने कहा, 'जी, नहीं।'
 
उधर, सदन में प्रश्न काल के दौरान बैजयंत पांडा ने जब पैन से आधार जोड़े जाने का हवाला देते हुए कंपनियों के पंजीकरण के लिए भी बायोमैट्रिक व्यवस्था किए जाने का सुझाव दिया तो वित्त मंत्री ने इस पर सहमति जताई। जेटली ने कहा कि माननीय सदस्य ने एक अच्छा सुझाव दिया है और इस पर विचार किया जा सकता है। (भाषा)
 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

टैंकर एवं कार की टक्कर में पांच की मौत