32 सप्ताह की गर्भवती महिला को मिली अबॉर्शन की इजाजत, जानिए क्‍या है वजह...

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
सोमवार, 15 जुलाई 2024 (23:31 IST)
A 32 week pregnant woman was allowed to have an abortion : दिल्ली उच्च न्यायालय ने 31 वर्षीय महिला को भ्रूण में गड़बड़ियों के कारण 32 सप्ताह से अधिक के गर्भ को चिकित्सकीय रूप से समाप्त करने की अनुमति दे दी है।
 
न्यायमूर्ति संजीव नरूला ने गर्भवती महिला की याचिका स्वीकार करते हुए कहा कि गर्भावस्था जारी रखने से याचिकाकर्ता के शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य को काफी खतरा हो सकता है और इसके परिणामस्वरूप गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं वाले बच्चे के जन्म की आशंका है।
 
अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) के चिकित्सकों की रिपोर्ट के बाद न्यायाधीश ने निष्कर्ष निकाला कि गर्भावस्था को समाप्त करने की अनुमति देना याचिकाकर्ता और भ्रूण दोनों के सर्वोत्तम हित में है।
ALSO READ: तापमान वृद्धि से भारत में गर्भवती महिलाओं के स्वास्थ्य को खतरा
अदालत ने 13 जुलाई को पारित अपने आदेश में कहा, अदालत की राय में वर्तमान मामले में रोग की पहचान के लिए किए गए परीक्षण में स्पष्ट रूप से भ्रूण में पर्याप्त असामान्यता प्रतीत होती है, जिससे शारीरिक और मानसिक दिव्यांगता का पर्याप्त जोखिम है।
 
एक विवाहित महिला ने इस महीने की शुरुआत में उच्च न्यायालय का दरवाजा खटखटाया था, जिसने अल्ट्रासाउंड रिपोर्ट में भ्रूण में कुछ असामान्यताएं सामने आने के बाद अपनी गर्भावस्था को समाप्त करने की अनुमति मांगी थी। एम्स के चिकित्सकों ने अदालत के आदेश के अनुसार महिला की जांच की और संबंधित रिपोर्ट से अदालत को अवगत कराया।
ALSO READ: कुपवाड़ा में बर्फबारी में फंसी गर्भवती महिला, देवदूत बनी भारतीय सेना
अदालत ने याचिकाकर्ता को अपनी पसंद की चिकित्सा सुविधा के तहत गर्भावस्था का चिकित्सीय समापन कराने की अनुमति देते हुए कहा कि जिन चिकित्सकों ने मेडिकल बोर्ड के हिस्से के रूप में अपनी राय दी है, उन्हें इस याचिका से उत्पन्न होने वाले किसी भी मुकदमे की स्थिति में विशेष छूट प्राप्त होगी। (भाषा
Edited By : Chetan Gour

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

कौन हैं रेखा गुप्ता, जो बनीं दिल्ली की चौथी महिला मुख्यमंत्री

Maha Kumbh 2025 : महाकुंभ भगदड़ पर विपक्ष पर यूं बरसे योगी आदित्यनाथ, समाजवादी जिस थाली में खाते हैं, उसी में करते हैं छेद

खुशखबरी, भारत के कर्मचारियों की सैलरी 9.2 प्रतिशत बढ़ेगी, रिसर्च में खुलासा

Lic smart pension plan : क्या है एलआईसी की स्मार्ट पेंशन योजना, कैसे ले सकते हैं लाभ

क्या जॉर्ज सोरोस के लिए काम करती थीं स्मृति ईरानी? कांग्रेस के सवाल पर भाजपा का पलटवार

सभी देखें

नवीनतम

Hornet 2.0 : Honda की सस्ती बाइक की बाजार में इंट्री, सड़कों पर दिखेगा नया जलवा

LIVE: यमुना घाट पहुंची दिल्ली की नवनियुक्त सीएम रेखा गुप्ता, करेंगी आरती

बंगाल के राज्यपाल बोस बोले- कुंभ मेला 'मुक्ति मेला' है, यह मनुष्य को ईश्वर से जोड़ता है

अमेरिकी चुनावों के बाद कैसा है भारत का विदेशी मुद्रा भंडार, मंत्री पीयूष गोयल ने दिया यह जवाब

दिल्ली में मुख्‍यमंत्री रेखा गुप्ता समेत 71% मंत्रियों पर आपराधिक मामले, 2 मंत्री अरबपति

अगला लेख
More