Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

15 घंटे तक चली चीन से बैठक, भारत ने कहा-तनाव कम करने की जिम्मेदारी चीन की

Advertiesment
हमें फॉलो करें 15 घंटे तक चली चीन से बैठक, भारत ने कहा-तनाव कम करने की जिम्मेदारी चीन की
, सोमवार, 25 जनवरी 2021 (07:27 IST)
लद्दाख। करीब ढाई महीने के बाद रविवार को भारत और चीन की सेनाओं के बीच कोर कमांडर स्तर की नौवें दौर की बातचीत हुई। 15 घंटे से ज्यादा समय तक चली इस बैठक में भारत ने एक बार फिर साफ कर दिया कि चीन पर ही तनाव कम करने की पूरी जिम्मेदारी है। 
 
यह बैठक पूर्वी लद्दाख में चीन की ओर मोल्डो सीमावर्ती क्षेत्र में रविवार सुबह 11 बजे शुरू हुई और आज तड़के 2.30 बजे तक चली। इसमें भारतीय का नेतृत्व लेह स्थित 14 वीं कोर के कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल पीजीके मेनन ने किया।
 
बैठक में भारत ने साफ कहा कि एलएसी पर टकराव के सभी बिंदुओं से सैनिकों को हटाने की प्रक्रिया दोनों तरफ से एक साथ शुरू होनी चाहिए। कोई भी एकतरफा दृष्टिकोण उसे स्वीकार नहीं है। मीटिंग में भारत ने एलएसी पर अप्रैल, 2020 से पहले की स्थिति बहाल करने की भी मांग की।
 
इस बैठक का मुख्य उद्देश्य पूर्वी लद्दाख में टकराव वाले सभी स्थानों से सैनिकों को हटाने की प्रक्रिया पर आगे बढ़ना था। इससे पहले भी गतिरोध के हल के लिए दोनों देशों के बीच 8 दौर की बातचीत हो चुकी है लेकिन अब तक कोई नतीजा नहीं निकल सका है।
 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

किसानों के कई और समूह पंजाब से दिल्ली रवाना, हरियाणा की खापों ने भी कसी कमर, पुलिस ने जारी किया पूरा 'प्लान'