हिंसा की आग में झुलस रहा उत्तरप्रदेश, अब तक 9 की मौत, आज स्कूल - कॉलेज बंद

विकास सिंह
शनिवार, 21 दिसंबर 2019 (09:28 IST)
नागरिकता संशोधन कानून की आग ने अब पूरे उत्तर प्रदेश को अपनी चपेट में ले लिया है। शुक्रवार को जुमे की नमाज के बाद राज्य के करीब 20 जिलों में जमकर हिंसा हुई। नागरिकता कानून के विरोध में हो रही हिंसा में अब तक 9 लोगों की मौत हो चुकी है। राज्य के डीजीपी के मुताबिक मरने वाले पुलिस फायरिंग में नहीं मारे गए है। वहीं राज्य में हिंसा की बढ़ती घटनाओं को देखते हुए पूरे राज्य में आज स्कूल कॉलेज बंद कर दिए गए है। राज्य सरकार ने कानून व्यवस्था के देखेते हुए प्रदेश में स्कूल कॉलेज बंद करने का फैसला किया है। 
 
शुक्रवार को हुई ताजा हिंसा के बाद पूरे सूबे में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। हिंसा प्रभावित जिलों बहराइच, गोरखपुर, भदोही, बुलंदशहर, बिजनौर, मुजफ्फरनगर में रैपिड एक्शन फोर्स को तैनात कर दिया गया है। शुक्रवार को हिंसा में पुलिस के जमकर बल प्रयोग के बाद रात में भी किसी भी जिले से हिंसा की खबर नहीं है। वहीं हिंसा प्रभावित कई जिलों में पुलिस ने रात में फ्लैग मार्च करके लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की। 
हिंसा के लिए विपक्ष जिम्मेदार -  इसके साथ ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लोगों से शांति की अपील करते हुए शांति व्यवस्था बनाए रखने को कहा है। उन्होंने कहा कि नागरिकता कानून के मुद्दे पर विपक्ष लोगों को गुमराह करके हिंसा के लिए प्रेरित कर रहा है। मुख्यमंत्री ने हिंसा में शामिल उपद्रवियों को देशद्रोही करार देते हुए कहा कि उनको चिन्हित कर लिया गया है।

उपद्रवियों ने पब्लिक प्रॉपर्टी को जो भी नुकसान पहुंचाया है उसकी वसूली उन उपद्रवियों को संपत्ति नीलाम करके करेंगे। मुख्यमंत्री ने हिंसा के पीछे कांग्रेस सहित पूरे विपक्ष को जिम्मेदार बताते हुए कहा कि उनके संरक्षण में हिंसा हो रही है। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में हिंसा का कोई स्थान नहीं है लेकिन राजनीतिक रोटियां सेंकने के नाम पर कांग्रेस, सपा और अन्य विपक्षी दलों को जिम्मेदार ठहराया है। उन्होंने चेतावनी दी है उपद्रवियों से सख्ती से निपटने के निर्देश उन्होंने पुलिस अफसरों को निर्देश दिए है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

India-Pakistan War : पाकिस्तान पर काल बनकर बरसीं ये स्वदेशी मिसाइलें, आतंक के आका को सदियों तक रहेगा भारतीय हमले का सदमा

डोनाल्ड ट्रंप ने दिया संकेत, भारत ने की अमेरिकी वस्तुओं पर शुल्क घटाने की पेशकश

भारत और PAK के बीच मध्यस्थता वाले बयान से पलटे Donald Trump, बोले- मैंने मदद की

कर्नल सोफिया कुरैशी के बाद अब विंग कमांडर व्योमिका सिंह पर विवादित बयान, जानिए रामगोपाल यादव ने क्या कहा

Donald Trump ने Apple के CEO से कहा- भारत में बंद करें iPhone बनाना, सबसे ज्यादा टैरिफ वाला देश, बेचना मुश्किल

सभी देखें

नवीनतम

पाकिस्तान को दुनिया में बेनकाब करेंगे भारत के सांसद, कांग्रेस से कौन कौन?

भारत को कैसे मिलेगा POK, सेना के पूर्व DGMO ने बताया तरीका

पाकिस्तान का झूठ बेनकाब, सैटेलाइट तस्वीरों ने उड़ाईं ना'पाक झूठ की धज्जियां

विवादित टिप्पणी को लेकर मप्र के उपमुख्यमंत्री ने दी सफाई, कहा- बयान को तोड़-मरोड़कर पेश किया

दिल्ली में 5 नाबालिग समेत 13 बांग्लादेशी गिरफ्तार, 2 साल पहले एजेंट के जरिए घुसे थे भारत में

अगला लेख