8 फरवरी : आज इन बड़ी खबरों पर रहेंगी देशभर की नजरें

Webdunia
सोमवार, 8 फ़रवरी 2021 (09:12 IST)
नई दिल्ली। उत्तराखंड के चमोली में ग्लेशियर फटने की घटना में अब तक करीब 10 लोगों के शव निकाले जा चुके हैं। राहत एवं बचाव कार्य में सेना और प्रशासन जुटा हुआ है। घटना पर अमेरिका, फ्रांस, ऑस्ट्रेलिया, ब्रिटेन और नेपाल सहित दुनिया के कई देशों ने संवेदना जताई है।

सेना के बड़े परिवहन विमान और हेलिकॉप्टर उपकरण एवं एनडीआरएफ के जवानों लेकर पहुंचे हैं। ग्लेशियर फटने के बाद लापता हुए लोगों की तलाश की जा रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज संसद में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा का जवाब देंगे। इन बड़ी खबरों पर रहेगी देशभर की नजरें- 
उत्तराखंड में राहत और बचाव कार्य : उत्तराखंड के चमोली जिले में रविवार को नंदा देवी ग्लेशियर का एक हिस्सा टूट जाने के कारण ऋषिगंगा घाटी में अचानक विकराल बाढ़ आ गई। आईटीबीपी के मुताबिक 170 लोग लापता बताए जा रहे हैं। राहत एवं बचाव कार्य में सेना और प्रशासन जुटा हुआ है। भारतीय सेना भी बचाव कार्य में जुटी हुई है। खबरों के मुताबिक अब तक 14 शव बरामद किए जा चुके हैं।
लोकसभा में प्रधानमंत्री का भाषण : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज राज्यसभा में राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के अभिभाषण पर जवाब दे सकते हैं। लोकसभा में भी आज गतिरोध खत्म हो सकता है। लोकसभा में आज राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर भी चर्चा हो सकती है। पीएम मोदी सुबह करीब 10.30 बजे अपना जवाब सदन के सामने रख सकते हैं। पीएम मोदी के किसान आंदोलन पर बोलने की भी उम्मीद की जा रही है।
चेन्नई टेस्ट का चौथा दिन : भारत और इंग्लैंड के बीच चेन्नई में पहला टेस्ट खेला जा रहा है। तीसरे दिन का खेल खत्म होने तक भारत ने पहली पारी में 6 विकेट गंवाकर 257 रन बना लिए हैं। इंग्लिश टीम पहली पारी में 578 रन पर ऑलआउट हुई थी। भारत को फॉलोऑन से बचने के लिए अब भी 122 रनों की आवश्यकता है। आज चौथे दिन की भारतीय टीम की बल्लेबाजी पर सबकी नजरें रहेंगी। 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

चीन और पाकिस्तान को लेकर सेना प्रमुख ने दिया बड़ा बयान

सशक्त नारी से ही प्रदेश और देश बन रहा सशक्त और समृद्ध : डॉ. मोहन यादव

UP में बड़ी नकल का खुलासा, प्रिंसीपल के घर में दे रहे थे परीक्षा, उत्तर पुस्तिका समेत 14 लोग गिरफ्तार

भाजपा के लिए काम कर रहे हैं कांग्रेस नेता, राहुल गांधी ने दी कड़ी चेतावनी

महिला दिवस पर कांग्रेस ने पंजाब की AAP सरकार को याद दिलाया यह वादा

सभी देखें

नवीनतम

रंग एकादशी पर ब्रजभूमि में होली का धमाल, बांकेबिहारी मंदिर पर रंगोत्सव में रंगे भक्त

राहुल गांधी ने शून्यकाल के दौरान लोकसभा में उठाया मतदाता सूचियों में गड़बड़ी का मुद्दा

Air India के विमान में बम रखे होने की मिली सूचना, उड़ान वापस लौटी मुंबई

मुंबई में गर्मी का कहर, अहमदाबाद की ये तरकीब बचा सकती है मुंबईकरों की जान!

राज्यपाल के अभिभाषण के साथ मध्यप्रदेश विधानसभा का हंगामेदार आगाज, चैपियंस ट्राफी जीतने पर टीम को बधाई

अगला लेख
More