आज शाम एक कतार में दिखेंगे 5 ग्रह, जानिए कितने बजे और कहां दिखेगा ये दुर्लभ नजारा

Webdunia
मंगलवार, 28 मार्च 2023 (12:15 IST)
आज यानी मंगलवार की शाम एक साथ 5 ग्रहों को एक कतार में देखने का दुर्लभ संयोग बन रहा है। ये एक खगोलीय संयोग या घटना है। NASA के वैज्ञानिक बिल कुक के मुताबिक 28 मार्च को बृहस्पति, बुध, शुक्र, यूरेनस और मंगल ग्रह रात के आसमान में एक साथ दिखाई देंगे। दिलचस्‍प है कि इस घटना को दुनिया के सभी हिस्सों से देखा जा सकेगा। इस घटना को खुली आंखों से देख सकते हैं।

दिखा था बहुत खूबसूरत चांद
बता दें कि दो दिन पहले ही आसमान में चांद के साथ शुक्र ग्रह देखने को मिला था, जो काफी खूबसूरत था। सोशल मीडिया पर यह ट्रेंड में रहा। अब ठीक तीन दिन बात यह नजारा भी अदभूत होगा, एक कतार में 1 या 2 नहीं बल्कि 5 ग्रह देखने को मिलने वाले हैं। इनमें बुध, बृहस्पति, शुक्र, यूरेनस और मंगल ग्रह एक साथ दिखेंगे।

कहां दिखेगा ये नजारा?
इस दुर्लभ नजारे को पृथ्वी के किसी भी कोने से देख सकेंगे। हालांकि, आंखों से सिर्फ बृहस्पति, शुक्र और मंगल ग्रह को ही आसानी से देख सकेंगे। जहां शुक्र ग्रह सबसे चमकदार नजर आएगा, वहीं मंगल ग्रह आपको लाल लाइट में चांद के पास दिखाई देगा। लेकिन अगर आप बुध और यूरेनस को भी देखना चाहते हैं तो आपको बायनोक्युलर्स (binoculars)  का इस्तेमाल करना पड़ेगा।
March 2022 planetary फाइल फोटो

शाम 7:30 बजे घटेगी ये सुंदर घटना
वैज्ञानिकों के मुताबिक इन पांचों ग्रह को देखने के लिए देर न करें। क्योंकि सूर्यास्त के लगभग आधे घंटे बाद बुध और बृहस्पति जल्दी से डूब जाएंगे और आप उन्हें नहीं देख सकेंगे। इन्हें सूर्यास्त के बाद करीब 7:30 बजे देख सकते हैं। वैज्ञानिकों की रिपोर्ट के मुताबिक ये ग्रह नजर आने का मतलब यह नहीं है कि ये धरती के पास आ गए हैं। ये एक संयोगवश घटना है।
Edited by Navin Rangiyal

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

PoK तुरंत छोड़ दे Pakistan, बलूच नेताओं की धमकी, अब क्या करेगा आतंकिस्तान

पहले भी महिलाओं पर दिए बयानों से विवाद में रहे है मंत्री विजय शाह, पुलिस ने भी की थी पिटाई

देश की पहली महिला राफेल पायलट हैं शिवांगी सिंह, जिन्हें पकड़ने का पाकिस्तान ने किया झूठा दावा, जानिए उनकी कहानी

Bhargavastra : आ गया दुश्मनों के ड्रोन्स का काल, Pakistan और China के हर वार को आसमान में ही कर देगा भस्म, देखें Video

itel A90 : 7000 रुपए से भी कम कीमत में लॉन्च हुआ iPhone जैसा दिखने वाला स्मार्टफोन

सभी देखें

नवीनतम

क्या US राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की निगाह नोबेल शांति पुरस्कार पर है?

कहानी पाकिस्तान के इस्लामी बम की

LIVE: पुलवामा के त्राल में मुठभेड़, सुरक्षाबलों ने 2 आतंकियों को घेरा

LoC : शासक हैं तोप के गोले और उनकी रानियां हैं बंदूकों की गोलियां, बस यहां है मौत का साम्राज्य

JNU ने तुर्की की यूनिवर्सिटी के साथ किया समझौता रद्द, कहा- देश के साथ खड़े हैं

अगला लेख