हिमस्खलन में लापता हुए 5 और शव बरामद, खोज अभियान में बाधा बना खराब मौसम

Webdunia
सोमवार, 10 अक्टूबर 2022 (13:38 IST)
उत्तरकाशी (उत्तराखंड), उत्तराखंड में द्रौपदी का डांडा चोटी के पास हुए हिमस्खलन में मारे गए 5 और लोगों के शव सोमवार को मातली में भारत तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) के शिविर में लाए गए।

हालांकि लगातार हिमपात की वजह से 2 लापता पर्वतारोहियों का पता लगाने के प्रयास में दिक्‍कतें आ रही हैं। उत्तरकाशी के जिला मजिस्ट्रेट अभिषेक रुहेला ने बताया कि सोमवार को 5 और शव मिलने के साथ ही घटनास्थल से अभी तक निकाले गए शवों की संख्या 26 हो गई है।

उन्होंने कहा, ‘एक शव अब भी समिट कैम्प में है जबकि दो लापता पर्वतारोहियों की तलाश जारी है।’ गौरतलब है कि नेहरू पर्वतारोहण संस्थान (एनआईएम) के 29 पर्वतारोही चढ़ाई के बाद लौटते समय चार अक्टूबर को 17 हजार फुट की ऊंचाई पर द्रौपदी का डांडा-द्वितीय चोटी पर हिमस्खलन की चपेट में आ गए थे। उसी दिन राज्य आपदा राहत बल, भारत-तिब्बत सीमा पुलिस, सेना और भारतीय वायु सेना ने खोज एवं बचाव अभियान शुरू कर दिया था जो अब भी चल रहा है।

जिला मजिस्ट्रेट ने कहा, ‘हिमस्खलन प्रभावित क्षेत्र में लगातार हिमपात से खोज अभियान बाधित हो रहा है, लेकिन खराब मौसम के बावजूद दो लापता पर्वतारोहियों को ढूंढने का प्रयास किया जा रहा है। हमें जल्द ही अभियान खत्म होने की उम्मीद है।’

Edited: By Navin Rangiyal/ Bhasha 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

India Pakistan Attack News : भारत के हमलों से डरकर बंकर में छिपे पाकिस्तान के PM शहबाज शरीफ

क्या है भारत का S-400 डिफेंस सिस्टम, जिसने पाकिस्तान के मिसाइल हमलों को किया नाकाम

या खुदा आज बचा लो, फूट-फूटकर रोने लगा सांसद, Pakistan में Operation Sindoor का खौफ

India Attacks On Pakistan : राजस्थान में जिंदा पकड़ा गया पाकिस्तानी JF-17 का पायलट

पाकिस्तान ने जम्मू को बनाया निशाना, मिसाइलों और ड्रोनों से किया हमला, भारतीय सेना ने दिया मुंहतोड़ जवाब

सभी देखें

नवीनतम

LIVE: भारत का पाकिस्तान पर पलटवार, 4 एयरबेसों को बनाया निशाना, आतंकी लांच पैड तबाह

पाकिस्तान को IMF से मिला 1 अरब डॉलर का लोन, भारत ने जताई थी यह आशंका

मोदी का 360 डिग्री मास्टरस्ट्रोक, युद्ध जैसी चुनौती में भारत की अजेय शक्ति और वैश्विक नेतृत्व

India-Pakistan War : भारत-पाकिस्तान तनाव के बीच व्हाइट हाउस का बयान, दोनों देशों से क्या चाहते हैं डोनाल्ड ट्रंप

अगला लेख
More