मणिपुर में महिलाओं को निर्वस्त्र कर घुमाने के मामले में 5 गिरफ्तार

Webdunia
शनिवार, 22 जुलाई 2023 (14:43 IST)
Manipur viral video : हिंसा प्रभावित मणिपुर में भीड़ द्वारा 2 महिलाओं को निर्वस्त्र कर घुमाने के मामले में पुलिस ने 5वें आरोपी को गिरफ्तार किया है। 19 जुलाई को इस घटना का वीडियो सामने आने के बाद से पूरे देश में आक्रोश है।
 
पुलिस के मुताबिक, 5वें आरोपी की पहचान 19 वर्षीय युवक के रूप में की गई है। 5 मई को मणिपुर में 2 महिलाओं को निर्वस्त्र कर घुमाने के मामले में गिरफ्तार चार आरोपियों को शुक्रवार को 11 दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया गया।
 
इन लोगों को घटना का वीडियो प्रसारित होने के एक दिन बाद गिरफ्तार किया गया था। मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी के कुछ ही घंटों बाद भीड़ ने उसका घर आग के हवाले कर दिया था। वीडियो में मुख्य आरोपी कांगपोकपी जिले के बी फेनोम गांव में भीड़ को स्पष्ट रूप से उकसाता नजर आ रहा है। जिन दो महिलाओं के साथ यह शर्मनाक घटना हुई, उनमें से एक भारतीय सेना के पूर्व जवान की पत्नी है, जिसने असम रेजिमेंट में सूबेदार के रूप में सेवाएं दी थीं और करगिल युद्ध में भी हिस्सा लिया था।
 
घटना से जुड़े वीडियो को लेकर कांगपोकपी जिले के सैकुल पुलिस थाने में 21 जून को शिकायत दर्ज कराई गई थी।
 
मामले में दर्ज प्राथमिकी के अनुसार, भीड़ ने 4 मई को एक व्यक्ति की हत्या कर दी थी, जिसने कुछ लोगों को अपनी बहन से दुष्कर्म करने से रोकने की कोशिश की थी। FIR के मुताबिक, इसके बाद दो महिलाओं को निर्वस्त्र कर घुमाया गया और दूसरे लोगों के सामने ही उनका यौन उत्पीड़न किया गया।
 
मणिपुर में अनुसूचित जनजाति का दर्जा देने की बहुसंख्यक मेइती समुदाय की मांग के विरोध में पहाड़ी जिलों में तीन मई को ‘आदिवासी एकजुटता मार्च’ के आयोजन के बाद राज्य में भड़की जातीय हिंसा में अब तक 160 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

India Pakistan Attack News : भारत के हमलों से डरकर बंकर में छिपे पाकिस्तान के PM शहबाज शरीफ

क्या है भारत का S-400 डिफेंस सिस्टम, जिसने पाकिस्तान के मिसाइल हमलों को किया नाकाम

या खुदा आज बचा लो, फूट-फूटकर रोने लगा सांसद, Pakistan में Operation Sindoor का खौफ

India Attacks On Pakistan : राजस्थान में जिंदा पकड़ा गया पाकिस्तानी JF-17 का पायलट

पाकिस्तान ने जम्मू को बनाया निशाना, मिसाइलों और ड्रोनों से किया हमला, भारतीय सेना ने दिया मुंहतोड़ जवाब

पाकिस्तान ने तोड़ा यु्द्ध विराम, भारतीय सेना को मिला कड़ी कार्रवाई का आदेश

भारत का मोस्टवांटेड आतंकी यूसुफ अजहर हवाई हमले में ढेर, कंधार विमान अपहरण कांड का था मुख्य षड्यंत्रकर्ता

पाकिस्तान के हर दुस्साहस का निर्णायक जवाब मिलेगा : भारतीय सेना

सिंधु जल संधि ‍निलंबन समेत अन्य प्रतिबंध पाकिस्तान पर लागू रहेंगे

सरकार की वेबसाइटों को बनाया जा रहा निशाना, महाराष्ट्र के साइबर विशेषज्ञों ने किया अलर्ट

अगला लेख
More