Operation Ajay : 2 विमानों से 471 भारतीय इसराइल से लौटे

Webdunia
रविवार, 15 अक्टूबर 2023 (13:32 IST)
471 Indians returned from Israel : तेल अवीव से कुल 471 भारतीयों को लेकर 2 विमान रविवार सुबह राष्ट्रीय राजधानी पहुंचे। इनमें से एक उड़ान एयर इंडिया और दूसरी उड़ान स्पाइस जेट की थी।
 
ऑपरेशन अजय के तहत कुल चार उड़ानें संचालित की गई हैं। सरकार ने यह अभियान उन भारतीयों के लिए शुरू किया है जो फलस्तीन के आतंकवादी संगठन हमास की ओर से इसराइल पर किए गए हमले के बाद इसराइल से वापस आना चाहते हैं।
 
विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने रविवार को कहा कि सुबह 197 यात्रियों को लेकर तीसरी उड़ान दिल्ली हवाई अड्डे पर उतरी। उन्होंने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर अपने पोस्ट में कहा कि 274 यात्रियों को लेकर चौथी उड़ान राष्ट्रीय राजधानी पहुंची। उन्होंने यात्रियों की तस्वीरें भी साझा कीं।
 
एयर इंडिया द्वारा संचालित दो चार्टर्ड उड़ानें तेल अवीव से शुक्रवार और शनिवार को कुल 435 से अधिक यात्रियों को लेकर आई हैं।
Edited By : Chetan Gour (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

PoK तुरंत छोड़ दे Pakistan, बलूच नेताओं की धमकी, अब क्या करेगा आतंकिस्तान

पहले भी महिलाओं पर दिए बयानों से विवाद में रहे है मंत्री विजय शाह, पुलिस ने भी की थी पिटाई

देश की पहली महिला राफेल पायलट हैं शिवांगी सिंह, जिन्हें पकड़ने का पाकिस्तान ने किया झूठा दावा, जानिए उनकी कहानी

Bhargavastra : आ गया दुश्मनों के ड्रोन्स का काल, Pakistan और China के हर वार को आसमान में ही कर देगा भस्म, देखें Video

itel A90 : 7000 रुपए से भी कम कीमत में लॉन्च हुआ iPhone जैसा दिखने वाला स्मार्टफोन

सभी देखें

नवीनतम

LIVE: दिग्विजय ने बताया, विजय शाह को क्यों बचा रही भाजपा?

प्री-मॉनसून और मॉनसून में क्या होता है अंतर, आसान भाषा में समझिए

हिमंता बिसवा सरमा ने बताया, हिंदुओं के लिए क्यों खास हैं बलूचिस्तान, क्या है हिंगलाज माता मंदिर से कनेक्शन?

दोस्तों ने ली छात्र की जान, बाइक से बांट रहा था शादी की पत्रिका

हमने दुश्मन की छाती पर वार किया, श्रीनगर से रक्षामंत्री राजनाथ सिंह का पाकिस्तान को कड़ा संदेश

अगला लेख