दिल्ली में 5 दिनों में Corona से 46 मरीजों की मौत

Webdunia
सोमवार, 10 जनवरी 2022 (18:51 IST)
नई दिल्ली। दिल्ली में 5 से 9 जनवरी तक कोरोनावायरस (Coronavirus) के 46 मरीजों की मौत हुई है, जिनमें 34 को कैंसर, हृदयरोग एवं यकृत रोग जैसे रोग थे। सरकार ने यह आंकड़ा जारी किया। उन 46 में से 11 को कोरोना वायरस के विरुद्ध टीका लगा हुआ था।
 
आंकड़ों के अनुसार 46 में से 25 मरीज 60 साल से अधिक उम्र के थे तथा 14 की उम्र 41 औ 60 के बीच थी। 5 मरीज 21-40 साल उम्रवर्ग के थे। जान गंवाने वाले एक मरीज की उम्र 15 साल तक और 16-20 साल के उम्रवर्ग में थी।
ALSO READ: Corona को लेकर केन्द्र की राज्यों को चिट्‍ठी, मरीजों पर रखें नजर, बदल सकती हैं स्थितियां
एक अधिकारी के मुताबिक 32 मरीज आईसीयू में भर्ती कराए गऐ थे और वे ज्यादातर वैसे लोग थे, जिन्हें सांस की गंभीर बीमारी, कैंसर, हृदयरोग आदि जैसी अन्य बीमारियां थीं।
 
उनके अनुसार 21 ऐसे रोगी थे जिन्हें अन्य स्वास्थ्य समस्याएं थीं और भर्ती कराने के बाद जांच में कोविड संक्रमित पाए गए। 37 मरीज ऑक्सीजन लेबल 94 फीसद के नीचे जाने के बाद अस्ताल ले जाए गए थे।
 
रविवार को दिल्ली में कोविड से 17 लोगों की जान गई जो पिछले साल 13 जून के बाद से एकदिन में सर्वाधिक मौत है। राष्ट्रीय राजधानी में इस महीने अब तक कोविड-19 के 53 मरीजों की मौत हो गई है। (फाइल फोटो)
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Pakistan को पस्त करने की पूरी तैयारी, DRDO ने किया MIGM मिसाइल का परीक्षण, रक्षा मंत्री ने दी बधाई

54 साल बाद देश में युद्ध वाली मॉक ड्रिल, गृह मंत्रालय के राज्यों को निर्देश, 7 मई ब्लैक आउट एक्सरसाइज, नागरिकों और छात्रों को ट्रेनिंग

उड़ जाएंगे Pakistan के होश, क्या भारत के प्लान में शामिल हैं रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन

Moodys की चेतावनी से उड़ी Pakistan की नींद, जंग लड़ी तो तबाही तय, भारत पर क्या होगा असर

भारत की प्रमुख रक्षा प्रणालियां जो दुश्मन की मिसाइलों, लड़ाकू विमानों सहित किसी भी हमले को करेंगी नाकाम

सभी देखें

नवीनतम

Weather Updates : राजस्थान से बंगाल तक बारिश का असर, तेज हवाओं ने बढ़ाई परेशानी

LIVE: भारत ने किया नौसैनिक सुरंग का परिक्षण, LoC पर पाकिस्तान ने फिर तोड़ा सीजफायर

MP Board Result 2025 : 10वीं और 12वीं में छात्राओं ने मारी बाजी

पहलगाम हमला : फील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ होते तो क्या करते?

भारत से क्या जंग लड़ेगा पाकिस्तान, उसके अपने ही साथ नहीं, भारत का कर रहे हैं समर्थन

अगला लेख