Publish Date: Sat, 20 Jan 2024 (18:45 IST)
Updated Date: Sat, 20 Jan 2024 (18:49 IST)
3 special trains will run between Tripura and Ayodhya : रेलवे ने त्रिपुरा को 3 विशेष ट्रेन आवंटित की हैं, जिसके जरिए लोग अयोध्या के राम मंदिर में पूजा करने के लिए उत्तर प्रदेश जा सकेंगे। मुख्यमंत्री माणिक साहा ने रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव को अगरतला से अयोध्या तक विशेष ट्रेन उपलब्ध कराने के लिए एक पत्र लिखा था।
भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) के एक नेता ने शनिवार को यह जानकारी दी। मुख्यमंत्री माणिक साहा ने रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव को अगरतला से अयोध्या तक विशेष ट्रेन उपलब्ध कराने के लिए एक पत्र लिखा था, जिसके बाद पूर्वोत्तर राज्य को यह तीन विशेष ट्रेन उपलब्ध कराई गईं।
भाजयुमो की त्रिपुरा इकाई के महासचिव राणा घोष ने बताया, रेलवे ने राज्य के रामभक्तों को अयोध्या जाने और भगवान राम की पूजा करने के लिए तीन विशेष ट्रेन आवंटित की हैं। ये ट्रेन 31 जनवरी, 21 फरवरी और 27 फरवरी को राज्य से अयोध्या के लिए रवाना होंगी।
उन्होंने कहा कि अयोध्या जाने वाली प्रत्येक ट्रेन में राज्य के 1640 यात्री सवार होंगे। उन्होंने कहा कि इस यात्रा में पार्टी नेताओं और समर्थकों को प्राथमिकता मिलेगी। उन्होंने कहा, पार्टी नेताओं के अलावा रामभक्तों को भी भगवान राम की पूजा करने के लिए अयोध्या जाने वाली ट्रेन में सवार होने का मौका मिलेगा। लगभग पांच हजार तीर्थयात्री 27 फरवरी तक राम मंदिर में दर्शन कर सकेंगे।
एक अधिकारी ने बताया कि त्रिपुरा के मुख्यमंत्री माणिक साहा, भारतीय जनता पार्टी की त्रिपुरा इकाई के अध्यक्ष राजीब भट्टाचार्जी और वरिष्ठ नेताओं के 22 जनवरी को अयोध्या के राम मंदिर में आयोजित प्राण प्रतिष्ठा समारोह में शामिल होने की संभावना नहीं है। (भाषा)
Edited By : Chetan Gour
About Writer
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।....
और पढ़ें