Biodata Maker

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

तिलक लगाकर घूमने वालों ने देश को बनाया गुलाम, सनातन पर 3 बयानों से बवाल

Advertiesment
हमें फॉलो करें jagananand singh
, गुरुवार, 7 सितम्बर 2023 (11:17 IST)
3 controversial statements on sanatan : तमिलनाडु के मंत्री उदयनिधि स्टालिन द्वारा सनातन धर्म पर दिए बयान के बाद से इस मामले पर विवाद थमने का नाम ही नहीं ले रहा है। राजद के बिहार अध्यक्ष जगदानंद सिंह, द्रमुक नेता ए राजा और उदयनिधि के बयानों पर बवाल मच गया। इन 3 बयानों पर देश की राजनीति गरमा सकती है।
 
लालू यादव के करीबी राजद नेता ने कहा कि भारत गुलाम किसके समय में हुआ.. क्या उस समय कर्पूरी ठाकुर थे.. लालू प्रसाद थे, राम मनोहर लोहिया थे। उन्होंने सनातन धर्म के मानने वाले लोगों को इसके लिए जिम्मेदार ठहराया।
 
उन्होंने कहा कि हिंदू- मुसलमान में भारत को बांटने से काम नहीं चलेगा। बना लो मंदिर और तोड़ तो मस्जिद..इससे भारत नहीं चलेगा। मंदिर बनाओ या तोड़ो इससे देश नहीं चलेगा।

इधर डीएमके सांसद ए राजा ने सनातन की तुलना एचआईवी और कुष्ठ रोग जैसे सामाजिक कलंक वाली बीमारियों से की जानी चाहिए।
 
jagananand singh
इस बीच डीएमके नेता उदयनिधि स्टालिन ने आरोप लगाया कि पीएम मोदी और उनके सहयोगी मणिपुर हिंसा, भ्रष्टाचार से ध्यान भटकाने के लिए सनातन धर्म का इस्तेमाल कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि सभी जानते हैं कि हम किसी भी धर्म के शत्रु नहीं हैं। इससे पहले उदयनिधि ने सनातन की तुलना मलेरिया से की थी।
 
Edited by : Nrapendra Gupta 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

नोएडा के मेले में झूले से गिरने से महिला की मौत, 2 घायल