पीएम मोदी के साथ मॉरिसन की मीटिंग से पहले ऑस्ट्रेलिया ने 29 बहुमूल्य वस्तुएं भारत को लौटाईं

Webdunia
सोमवार, 21 मार्च 2022 (11:18 IST)
नई दिल्ली। भगवान शिव, भगवान विष्णु और जैन परंपरा आदि से संबद्ध 29 पुरावशेषों को ऑस्ट्रेलिया ने भारत को वापस लौटा दिया है, जिनका प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने निरीक्षण किया। सरकारी सूत्रों ने सोमवार को यह जानकारी दी। ये पुरावशेष अलग-अलग समय अवधि के हैं, जिसमें से कुछ तो 9-10 शताब्दी ईस्वी पूर्व के हैं।
 
सूत्रों ने बताया कि एक ऐतिहासिक कदम उठाते हुए ऑस्ट्रेलिया ने 29 पुरावशेषों को भारत को वापस किया है। ये पुरावशेष छह श्रेणियों, ‘शिव और उनके शिष्यों’, ‘शक्ति की पूजा’, ‘भगवान विष्णु और उनके रूप’, जैन परंपरा, चित्र और सजावटी वस्तुओं से नाता रखते हैं।
 
सूत्रों ने बताया कि ये मुख्य रूप से विभिन्न प्रकार की सामग्रियों जैसे बलुआ पत्थर, संगमरमर, कांस्य, पीतल से बनी मूर्तियां और कागज पर बनी चित्रकारी (पेंटिंग) हैं।
ये प्राचीन वस्तुएं राजस्थान, गुजरात, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, तमिलनाडु, तेलंगाना और पश्चिम बंगाल की हैं। सूत्रों ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ऑस्ट्रेलिया से आए पुरावशेषों का निरीक्षण किया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमवार को अपने ऑस्ट्रेलियाई समकक्ष स्कॉट मॉरिसन के साथ एक ऑनलाइन वार्ता करेंगे।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

प्रियंका गांधी का डबल अटैक, कहा- मोदी, केजरीवाल भ्रष्ट और कायर

ब्वॉयफ्रेंड की क्रूरता और यौन उत्पीड़न की शिकार लड़की की मौत

DeepSeek ने हिला डाली दुनिया, भारतीय पूछ रहे हैं कब आएगा अपना देसी AI?

भीड़ ने की आदिवासी महिला की पिटाई, निर्वस्त्र कर गांव में घुमाया, 12 लोग गिरफ्तार

सोनिया गांधी ने राष्ट्रपति मुर्मू को कहा Poor Lady, मचा बवाल, नाराज भाजपा ने किया पलटवार

सभी देखें

नवीनतम

Mumbai Attack : मुख्‍य आरोपी तहव्वुर राणा को कब लाया जाएगा भारत, विदेश मंत्रालय ने दिया यह बड़ा बयान

PM मोदी बोले- 'आप-दा' वालों ने दिल्ली को 'एटीएम' में तब्दील किया

राहुल गांधी ने अरविंद केजरीवाल पर किया कटाक्ष, बोले- 'वैगनआर' में आए और सीधे 'शीशमहल' की पार्किंग में चले गए

MP में 3 IAS अधिकारियों के हुए तबादले, SN मिश्रा हुए रिटायर, कंसोटिया बने गृह विभाग के अपर मुख्य सचिव

प्रियंका गांधी का डबल अटैक, कहा- मोदी, केजरीवाल भ्रष्ट और कायर

अगला लेख
More